Monday 3 September 2018

3 सितंबर - तबलावादक किशन महाराज का जन्मदिन है आज

1923 में  देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।काशी के कबीरचौरा मुहल्ले पारंपरिक रूप से एक संगीतज्ञ के परिवार में कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को जन्म होने के कारण उनका नाम किशन पड़ा। उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्षों में पिता पंडित हरि महाराज से ली। पिता के देहांत के बाद उनके चाचा एवं पंडित बलदेव सहाय के शिष्य पंडित कंठे महाराज ने उनकी शिक्षा का कार्यभार संभाला। किशन महाराज को वर्ष 2002 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। उनका 4 मई 2008 को निधन हुआ।

1689 में रूस में दाढ़ी रखने वालों पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।

1783 
मे अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

1791 
में  फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।

1812 
में डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।

1833 
में  बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क सन' का प्रकाशन शुरू किया।

1906 
में दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1950 में एमीलियो नीनो फरिना पहले फार्मूला वन वर्ल्‍ड चैपिंयन बने.
1939 में जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया। 

1940 में हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार प्यारेलाल का जन्म हुआ। उनकी जोड़ी लक्ष्मीकांत के साथ काफी मशहूर हुई। 

1943 
में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1950 
में एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

1971 
में कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984 में दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से इसी दिन क़रीब 1300 मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे. हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई.

1998 में स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया. इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी.

2004 में तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



No comments:

Post a Comment