Monday 7 May 2018

07 मई – एनएस हार्डिकर का जन्म हुआ

1889 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक एनएस हार्डिकर ( नारायण सुब्बराव हार्डिकर) का जन्म कर्नाटक के धारवाड़ में हुआ। वे बड़े ही कुशल संगठक और समाजसेवक थे। उनके द्वारा 1923 में स्थापित हिंदुस्तानी सेवा दल ही बाद में कांग्रेस सेवा दल के नाम से जाना गया। 1958 में उन्हे पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। उनका निधन 26 अगस्त 1975 को हुआ। हार्डिकर ने कलकाता डाक्टरी की पढाई की थी। बाद में उच्च अध्ययन के लिए मिशिगन, अमेरिका गए। वे 1952 और 1962 में राज्यसभा के सदस्य भी बने।

1663 में लंदन में 'रॉयल' नाम का पहला थियेटर खुला।

1832 में यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।

1861में रबिन्द्रनाथ टैगोर  ( रबी ठाकुर ) का जन्म कलकत्ता के एक संपन्न परिवार में हुआ। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं , जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला। 1913 में उनकी कृति गीतांजलि के लिए उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। 


1875 में  सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।

1912 में गुजराती के जाने माने साहित्यकार पन्ना लाल पटेल का जन्म हुआ।

1924 में अल्लूरी सीताराम राजू का निधन हुआ । वे दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

1940 में विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने। उनका कार्यकाल चर्चित रहा। 

1973 में अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।


1989 में भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के खिलाफ ईरानी फतवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

1999 में स्कॉटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता मिली।

2001 में हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन हुआ।

2000 में ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के न राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला।

2010 में ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में 649 सीटों में से कंज़रवेटिव पार्टी को 306, लेबर पार्टी को 258, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 57 सीटें मिली।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment