Wednesday 28 March 2018

28 मार्च- मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ

1868 में प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ। बचपन में मातापिता की मौत हो गई। नाना के घर बचपन गुजरा। बाद में उनका जीवन काफी उतार-चढ़ाव में गुजरा। उनका निधन 18 जून 1936 को हुआ। द मदर उनकी प्रसिद्ध कृति है। वे रूस के प्रसिद्ध लेखक होने के साथ ही राजनीतिक कार्यकर्ता भी थे। उनका असली नाम अलिक्सेय मक्सीमविच पेश्कोव था। वे सन 1906 से लेकर 1913 तक और फिर 1921 से 1929 तक वे रूस से बाहर रहे।  वे साधारण परिवार मे जन्मे थे। पर बाद में क्रांतिकारी लेखक बने।


1561 में अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया था। 

1795 में पोलैंड का विभाजन हुआ।


1809 में मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।

1854 में ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।


1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।

1922 में अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।


1930 में तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।

1939 में स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।

1941 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुचे।

1959 मे चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।

1962 में सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भाग गए।


1969 में संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन हो गया।


1972 में तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।

1979 में अमरीका के इतिहास में हुई सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना में पेंसिलवेनिया के थ्री माइल आएलैंड परमाणु संयंत्र में रेडियो सक्रिय भाफ की लीक हुई। 


1981में  थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया। 31 मार्च को पांच में से चार आतंकवादी मार गिराए गए।


2000 में वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment