Wednesday 28 February 2018

28 फरवरी - रमन प्रभाव की खोज हुई

1928 में महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन ने कोलकाता में एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो 'रमन प्रभाव' के रूप में प्रसिद्ध है। रमन की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए सीवी रमन नोबेल पुरुस्कार दिया गया।

1580 में गोवा से पहला ईसाई मिशनरी अकबर के दरबार फतेहपुर सीकरी आया।

1712 में मुगल बादशाह बहादुर शाह प्रथम की लाहौर में मृत्यु हुई।

1847 में अमेरिका ने सकरामेंटो के युद्ध में मेक्सिको को पराजित किया।

1919 में अमानुल्ला खान अफगानिस्तान का बादशाह बना।

1922 में मिस्र ने ब्रिटेन से दोबारा आजादी प्राप्त की।

1936 में जवाहर लाल नेहरु की पत्नी कमला नेहरु का स्विटजरलैंड में निधन। 8 फरवरी 1916 को उनका विवाह जवाहर लाल नेहरु के संग हुआ था।

1944 में संगीतकार रविंद्र जैन का जन्म अलीगढ में हुआ .

1947 में चीनी राष्ट्रीय पार्टी कोमिंटांग के खिलाफ ताईवान में प्रदर्शन किया गया।

1948 में ब्रिटेन के सैनिकों का आखिरी दस्ता भारत से रवाना हुआ।

1963 में भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का निधन पटना में हुआ। उनकी समाधि सदाकत आश्रम के पास गंगा तट पर बनी है। बिहार के जीरादेई के रहने वाले डाक्टर राजेंद्र प्रसाद का स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान था।

1974 में ब्रिटेन के संसदीय चुनाव में त्रिशंकु परिणाम आया।

1975 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल से परमाणु परीक्षण किया।

1986 में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाए जाने की शुरूआत ।

1991 में अमेरिका तथा गठबंधन सेना ने इराक में युद्ध विराम की घोषणा की।

1995 में अमेरिका के कोलोराडो में देनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शुरू।

1997 में पाकिस्तान में भूकंप से 45 की मौत।

2011 में ओमान में लोकतंत्र समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 6 लोग मारे गए। 

2018 में कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती का निधन .


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 27 February 2018

27 फरवरी – चंद्रशेखर आजाद शहीद हुए

1931में क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली। वे पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल व सरदार भगत सिंह सरीखे क्रान्तिकारियों के अनन्यतम साथियों में से थे। उनका जन्म 23 जुलाई, 1906 को एक मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम भाबरा में हुआ था। काकोरी ट्रेन डकैती और साण्डर्स की हत्या में सम्मिलित निर्भीक महान देशभक्त व क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अहम् स्थान रखता है। उनके पिता पंडित सीताराम तिवारी उत्तर प्रदेश के उन्नाव ज़िले के बदर गांव के रहने वाले थे।


1670 में लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद आ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।

1880 में थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।

1921 में वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आॅफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।


1932 में अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में एक कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत।

1951 में अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किए गए।

1956 में मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।

1965 में फ्रांस ने एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1974 में राष्ट्रपति ववी गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1982 में अबुल फ़ज़ल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।

1988 में पहली बार हेलीकाप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।

1995 में उत्तरी इराक के जाखो में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे ग

2002 वह तारीख है जिसने देश को दंगो की आग में झोंक किया। गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के एस-6 डिब्बे से फैले आग के शोलों ने पूरे गुजरात को झुलसा दिया। इस कोच में अयोध्या से आ रहे कारसेवक सवार थे। इस आग में कुल 59 लोग मारे गए।

2004 में फिलीपीन्स में एक आतंकवादी ने एक नाव को बम से उडा दिया जिसमें 116 लोग मारे ग

2013 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत। 



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday 26 February 2018

26 फरवरी – क्रांतिकारी मणिराम दीवान को फांसी हुई

गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र किनारे लगी शहीद दीवान की प्रतिमा
1858 में असम शाही परिवार को फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ को जोरहाट में फांसी पर चढाया गया। उनको उत्तर पूर्व के भारत के स्तंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद सैनानी के नाम से जाना जाता है।

मणिराम दत्ता बरुआ उर्फ़ मणिराम दीवान असम के थे और उन्होंने 17 साल की उम्र में असम में चाय के पौधे ढूंढने का श्रेय जाता है। उन्हें चाय बागानों की गहन जानकारी थी। मणिराम दीवान का जन्म 17 अप्रैल 1806 को रंगपुर में हुआ था। गुवाहाटी में उनका स्मारक और मेमोरियल ट्रेड सेंटर बना है।



320 में चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।

1832 में पोलैंड के संविधान को हटाया गया।

1857 में पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह

1863 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किया।

1925 में तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू।

1936 में जापान में सेना ने तख्तापलट किया।

1972 में राष्ट्रपति वीवी गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।

1966 में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन।

 1975 में देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।

1991 में इराकी फौज अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़कर चली गई थीं।

1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हमला हुआ था जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी।


2001में आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Sunday 25 February 2018

25 फरवरी – पंडित बीरबल युद्ध में मारे गए

1586 में अकबर के दरबारी कवि और नवरत्नों में मशहूर पंडित बीरबल विद्रोही यूसुफजई के साथ एक लड़ाई में पाकिस्तान के स्वात घाटी में मारे गए। बीरबल अपनी हाजिरजवाबी के लिए प्रसिद्ध हैं। अकबर बीरबल के किस्से और चुटकुले मशहूर हैं। उनका जन्म 1528 में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका असली नाम महेशदास दुबे था, वे मध्य प्रदेश के सीधी जिले के सोन नदी के किनारे बसे घोघरा गांव में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम गंगादास और मां का नाम अनाभा देवी था। बीरबल फारसी और संस्कृत के विद्वान थे। बाद में उन्होंने अकबर द्वारा चलाए गए धर्म दीन-ए-इलाही को अपना लिया था।


1760 में क्लाइव ने प्रथम बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया।

1788 में पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।

1894 में धार्मिक नेता मेहर बाबा का पुणे में जन्म हुआ।

1921 में जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने कब्जा किया।

1925 मे जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।

1945 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1962 में आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई।

1975 में सऊदी अरब के तत्कालीन शासक शाह फैसल की उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने हत्या कर दी थी।

1980 में ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी साल जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।

 1988 में सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।

 1991 में वारसा संधि के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने हंग्री में एक सम्मेलन के दौरान उस संधि के निरस्त होने की घोषणा की।
1991 में खाड़ी युद्ध के दौरान इराक के एक मिसाइल ने सउदी अरब स्थित 25 अमेरिकी सैनिकों को मार डाला था।

1994 में हेब्रॉन में डॉक्टर बरुच गोल्डस्टीन ने स्वचालित राइफल से 25 फ़िलीस्तीनी श्रद्धआलुओं को मार दिया। इसके बाद उन्हें भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। 

2000 में रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया।

2003 में गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' स्वीकृत।

 2006 मे दीपा मेहता की फ़िल्म 'वाटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।

2008 में एचडीएफसी और सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंज़ूरी दी गई। 

2018 हिंदी फिल्मोें की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 45 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 24 February 2018

24 फरवरी – जयललिता का जन्म हुआ

1948 में भारतीय राजनीतिज्ञ और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का जन्म मैसूर के मांडया जिले के पांडवपुरा तालुक के मेलुरकोट गांव में अय्यर ब्राह्मण परिवार में हुआ उनके दादा तत्कालीन मैसूर राज्य में एक सर्जन थे। महज 2 साल की उम्र में ही उनके पिता जयराम, उन्हें मां संध्या के साथ अकेला छोड़ कर चल बसे थे। जया ने नौंवी तक पढ़ाई के बाद अभिनय शुरू कर दिया। वे तमिल फिल्मों की सफल अभिनेत्री के बाद तमिल राजनीति में सक्रिय हुईं। लंबे समय तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहने के बाद 5 दिसंबर 2016 को चेन्नाई में उनका निधन हो गया।

1483 में प्रथम मुगल बादशाह बाबर का जन्म उजबेकिस्तान के अंधीजान में हुआ।

1582 में पोप बेनेडिक्ट तृतीय ने ग्रेगोरियन कैलेंडर की घोषणा की।

1739 में करनाल में हुए युद्ध में फारस पर सत्तासीन तुर्क नादिरशाह ने मुगल शहंशाह आलम की भारतीय सेना को हरा दिया।

1821 में मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1822 में दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ

1831में दा ट्रीटी ऑफ डासिंग रेबिट क्रीक वह पहली संधि है जिसे भारतीय रिमूवल एक्ट से हटाने की घोषणा की ग

1882 में संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान आज ही के दिन की गई थी।

1894 में निकारागुआ ने हाडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।

1895 में क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।

1924 में भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म।


1976 में अर्जेन्टीना में सेना ने सत्ता पर कब्जा किया , राष्ट्रपति श्रीमती पैरों गिरफ्तार एवं संसद भंग।

2001में पाकिस्तान विवादित मुद्दों पर भारत से बातचीत के लिए तैयार हो गया

2003 में चीन के जिजियांग प्रान्त में जबर्दस्त भूकम्प आने से 257 लोग मारे गए

2004 में  रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।

2006 में फिलीपीन्स में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू।

2008 में मुम्बई की शगुन साराभाई ने जोहांसवर्ग में मिस इण्डिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीता।

2009 में केन्द्र सरकार ने सेवा कर एवं उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की।

2010 में वनडे क्रिकेट ने 40 साल तक जिसका इंतजार किया, उसका दीदार पूरा हुआ। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में पूरे 200 रन ठोंक कर इतिहास रचा।

2013 में राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 23 February 2018

23 फरवरी – मधुबाला ने इस दुनिया को अलविदा कहा

1969 में हिंदी की फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री मधुबाला इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके अभिनय, प्रतिभा, व्यक्तित्व और खूबसूरती को देख कर बड़ी संख्या में समीक्षक उन्हें भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महान अभिनेत्री मानते हैं। उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था। उनका मूल नाम बेगम मुमताज जहां देहलवी था। उन्होने गायक किशोर कुमार से 1960 में विवाह किया था। उन्हें मुगले आजम में अनारकली की भूमिका के लिए खास तौर पर याद किया जाता है।


1768 में कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।

1919 में इटली में बेनितो मुसोलिनी द्वारा फासिस्ट पार्टी का गठन हुआ

1923 में वैज्ञानिक एस्टेबन टेराडास के निमंत्रण पर अल्बर्ट आइंस्टीन ने बार्सिलोना, स्पेन की यात्रा की। 

1940 में रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

1945 में कनाड़ा की सेनाओं ने जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कब्जा जमाया।

1945 में जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया था।

1952 में कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

1958 में अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का जन्म हुआ।


1962 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1967 में अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।

1974 में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शल गिब्स का जन्म केपटाउन में हुआ था। गिब्स ने अपने अंतरराष्टरीय टेस्ट कॅरियर की शुरुआत 1996 में भारत के खिलाफ कोलकाता में की थी।

1998 में जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए संयुक्त राज्य महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता  हुआ।

2014 में रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday 22 February 2018

22 फरवरी – बा का बापू का साथ छोड़ गईं

1944 में महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का पुणे के आगा खां पैलेस में निधन हो गया। कस्तूरबा गांधी का जन्म 1869 ई. में महात्मा गांधी की तरह काठियावाड़ के पोरबंदर नगर में हुआ था। कस्तूरबा आयु में गांधी जी से 6 मास बड़ी थीं। कस्तूरबा गांधी के पिता 'गोकुलदास मकनजीसाधारण स्थिति के व्यापारी थे। गोकुलदास मकनजी की कस्तूरबा तीसरी संतान थीं। बा के नाम से विख्यात कस्तूरबा ने भारत के स्वाधीनता आन्दोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
 1732 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म आज ही के दिन हुआ था वॉशिंगटन अमेरिकी जनरल थे और 1781 में उन्होंने यॉर्कशायर में कॉर्नवॉलिस को पराजित किया। उनका जन्म वर्जीनिया में वेस्ट मोरलैंड काउंटी में हुआ
 1495 में फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्सइटली पहुंची।

 1724 में स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।

1746 में फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।

1775 में यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1845 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने खरीदा।
1958 में स्वतंत्रता सेनानी और नेता अबुल कलाम आजाद का निधन हुआ। उन्होंने इंडिया विन्स फ्रीडम नामक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी है।
1979 में कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 में अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा ।
1998 में जापान के नगानो शहर में अठारहवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
2011 में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday 21 February 2018

21 फरवरी – कवि निराला का जन्म हुआ

1896 में हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि,साहित्यकार और लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म बंगाल के मेदिनीपुर में हुआ। वे छायावादी कविता के आधार स्तंभ माने जाते हैं। जूही की कली उनकी प्रसिद्ध कविता है।
निराला जी एक कवि, उपन्यासकार, निबन्धकार और कहानीकार थे। उन्होंने कई रेखाचित्र भी बनाए। उनका व्यक्तित्व अतिशय विद्रोही और क्रान्तिकारी तत्त्वों से निर्मित हुआ है। 



1842 में अमेरिका में जॉन ग्रीनाफ को सिलाई मशीन का पेटेंट अधिकार मिला।

1848 में कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिक एंगेल्स ने कम्युनिस्ट घोषणापत्र प्रकाशित किया।

1878 में अमेरिका के कनेक्टिकट में पहली टेलीफोन डायरेक्टरी जारी की गई।

1878 में पुड्डुचेरी स्थित अरविंदो आश्रम की मां मीरा अलफासा का पेरिस में जन्म।

1948 में स्वतंत्र भारत के संविधान का ड्राफ्ट संविधान सभा के अध्यक्ष को पेश किया गया।

1952 में ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उर्दू थोपे जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध रोक पाने में नाकामयाब होने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दीं. इस घटना में चार छात्र मारे गए।


1959 में नयी दिल्ली में प्रेस क्लब आफ इंडिया की स्थापना।

1973 में सिनाई रेगिस्तान में, इजरायली लड़ाकू विमान ने लीबिया अरब एयरलाइंस के विमान-114 को मार गिराया जिससे इसमें सवार 108 लोगों की मौत हो बई।

1991 में भारतीय अभिनेत्री नूतन का निधन हो गया। वे फिल्म मिलन में सुनील दत्त की अभिनेत्री थीं।

1998 में हिंदी फिल्मों को लोकप्रिय चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश का निधन हो गया।

1999 में यूनेस्को ने प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाए जाने की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मातृभाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य है भाषाओं और भाषाई विविधता को बढ़ावा देना है।


1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ ने लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

2013 में भारत के हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाके में 17 लोगों की मौत, 119 घायल हुए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 20 February 2018

20 फरवरी – मिजोरम 23वां राज्य बना

1987 में मिजोरम भारत का 23वां राज्य बनाया गया। भारत सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच 30 जून 1986  को एक समझौता हुआ जिसे मिजो समझौता कहा जाता है। इस ऐतिहासिक समझौते के बाद मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। कभी मिजोरम असम का हिस्सा हुआ करता था। 1950 के बाद ही यहां अलग राज्य की मांग को लेकर आंदोलन जोर पकड़ने लगा था यहां के लोगों के जन आकंक्षाओं के अनुरूप मिजोरम 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। 
1547 में हेनरी अष्टम की मृत्यु के बाद किंग एडवर्ड षष्टम ने इंग्लैंड की सत्ता संभाली।

1811 में ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।

1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।

1846 में अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।

1847 में रायल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।

1868 में  ‘अमृत बाजार पत्रिकाका पहला सप्ताहिक अंक बांगाली में प्रकाशित।

1947 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।

1950 में  नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बड़े भाई आैर राष्ट्रवादी नेता शरत चंद्र बोस का निधन।

1965 में नासा द्वारा प्रेक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और जरूरी डेटा भेजे।

1968 में मुंबई के केईएम अस्पताल में पहली बार हृदय प्रत्यारोपण किया गया। डाक्टर पी.के. सेन ने यह जटिल सर्जरी की।

1975 में मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।

1976 में बॉम्बे हाई ने व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कच्चे तेल का उत्पादन शुरु किया।


2015 में स्विटरजलैंड के राफ्ज शहर मेंदो ट्रेनों के टक्कर में 50 लोगों की मौत।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )