Tuesday 4 September 2018

4 सितंबर – टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं

1985 में 73 सालों के बाद पहली बार समुद्र में डूब गए विशाल आलीशान जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। 
जांच दल को पता चला कि जहाज समुद्र में 2.5 मील या करीब किलोमीटर की गहराई पर पड़ा हुआ है। टूटे फूटे जहाज की पहली तस्वीरें इस अभियान में शामिल आर्गो नामकी एक मानवरहित पनडुब्बी से ली गईं थीं। 
सन 1997 में इस हादसे पर इसी नाम से लोकप्रिय फिल्म भी बनी।

1514 में फ़्रांस के प्रख्यात शिल्पकार जॉन गोजून का जन्म हुआ। वे फ़्रांस में पुनजार्गरण आंदोलन के अग्रिणी लोगों में से थे।

1665  में मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1781 में स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गई।

1825 में भारत के जाने-माने राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ।

1888 में गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।

1944 मे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 में भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

1952 में मशहूर बालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ. वे महान फिल्मकार राजकपूर के दूसरे बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म बॉबी थी।

1967 में महाराष्ट्र का कोयना बांध 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1969 में उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

1998 में  लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को विकसित किया था। आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्ट किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।


2005 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ्तार हो गए।

2006 में आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली के काटने से निधन हो गया.



(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

write me - mauryavidyut@gmail.com 

No comments:

Post a Comment