Saturday 1 September 2018

01 सितंबर – हबीब तनवीर का जन्म रायपुर में हुआ

1923 में मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था, जबकि निधन 8 जून,2009 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ।

वे हिन्दुस्तानी रंगमंच के शलाका पुरुष थे। उन्होंने लोकधर्मी रंगकर्म को पूरी दुनिया में प्रचारित किया। वे अपने प्रसिद्ध नाटक चरणदास चोर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया।


1927 में एक सितंबर को प्रख्यात उपन्यासकार और शायर राही मासूम रजा का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गंगौली गांव में हुआ।
उन्होंने टीवी के मशहूर धारावाहिक महाभारत की पटकथा लिखी। उनके प्रसिद्ध उपन्यास आधा गांव, नीम का पेड, टोपी शुक्ला, कटरा बी आरजू, ओस की बूंद, दिल एक सादा कागज, अजनबी शहर-अजनबी रास्ते,  मैं एक फेरीवाला आदि है। उनका निधन 15 मार्च 1992 को मुंबई में हुआ। पेश है राही का प्रसिद्ध शेर - 

अजनबी शहर के अजनबी रास्ते, मेरी तन्हाई पर मुस्कुराते रहे
मैं बहुत देर तक यूं ही चलता रहा,
तुम बहुत देर तक याद आते रहे

 1574 में सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।

1689 में रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरुआत हुई।

1798 में अंग्रेजों ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।

1878 में एम्मा एम नट्ट अमेरिका के बोस्टन में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।


1911 में कानपुर के पास झींझक में समाज सुधारक ललई सिंह यादव का जन्म हुआ। उन्होंने पेरियार की पुस्तक सच्ची रामायण का हिंदी अनुवाद किया। वे ताउम्र हिंदू समाज की कुरीतियों के  खिलाफ लड़ाई करते रहे। 

1916 में बुल्गारिया ने रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1923 में ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचाई थी, इसमें एक 142,807 लोग मारे गए। एक जापानी निर्माण अनुसंधान केंद्र की 2005 में जारी रिपोर्ट में 105,000 लोगों की मृत्यु बताई गई।



1933 में हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार त्यागी का जन्म गांव राजपुर नवाडा जिला बिजनौर में हुआ। उनकी प्रसिद्ध कृति है साये में धूप। ग़ज़ल विधा को हिन्दी में लोकप्रिय बनाने में दुष्यंत कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

1939 को जर्मनी की सेनाओं ने पोलैंड पर आक्रमण किया। हिटलर की सेनाओं ने ये आक्रमण बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया था। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई।

1947  में भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना। इसी साल  भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1962 में महराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1964 में इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1973 में जानेमाने टीवी एक्टर राम कपूर का जन्म हुआ।

1994 में उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment