Tuesday 31 October 2017

31 अक्तूबर - सरदार पटेल का नाडियाड में जन्म हुआ

1875  में भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ पटेल का जन्म गुजरात के नाडियाड में हुआ। स्वतंत्रता की लड़ाई में उनका महत्वपूर्ण योगदान थाजिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है। 1991 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्नदिया गया।

1889 में 31 अक्तूबर को ही महान समाजवादी नेता, इतिहासकार और शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव का जन्म उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी बने।  

1864 में  नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

1905 में अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।

1908 में चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।


1914 में ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1920 में मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।


1920 में अखिल भारतीय व्यापार संघ कांग्रेस का उद्घाटन सत्र बंबई
(अब मुंबईमें शुरू।

1953 मे बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।


1956 में स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।


1959 में सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।


1960 में  बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।


1966 में भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने तैरकर पनामा नहर को पार किया।


1978 में ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।

1978 में यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।

1982 में पोप जान पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

1984  में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने दिल्ली के उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

1989 में तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गए।
1996 में  रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली

2003 में आज ही के दिन मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 साल लंबे शासन का अंत हुआ। उन्होंने खुद पद छोड़ने और सत्ता हस्तांतरित करने का निर्णय लिया। 

2005 में  भारत की प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम का निधन हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Monday 30 October 2017

30 अक्तूबर – स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ

1883 में महान चिंतक तथा समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन राजस्थान के अजमेर में हुआ। उनका बचपन का नाम 'मूलशंकरथा। उन्होंने ने 1874 में एक महान आर्य सुधारक संगठन - आर्य समाज की स्थापना की। वे एक संन्यासी तथा एक महान चिंतक थे। उनका जन्म गुजरात के भूतपूर्व मोरवी राज्य के टकारा गाँव में 12 फरवरी 1824 को हुआ था।

1611 में  गुस्टाफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

1909 में होमी जहांगीर भाभाप्रसिद्ध वैज्ञानिक का जन्म हुआ।

1922  में बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।

1925 में पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ.

1930 में तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

1945  में भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1956 में भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।

1960 में पहली बार एक जिंदा इंसान को किडनी का सफल ट्रांसप्लांट किया गया था।

1963 में अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 में  स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।

1980 में मध्य अमेरिकी देशों होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने सीमा विवाद हल किया।

1990 में  भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा की मृत्यु हो गई। 

1994 में बाल्कन देश मेसिडोनिया के संसदीय चुनाव में वामपंथी गठबंधन की जीत।

2001 में लादेन के सम्पर्क में रहने के आरोपी 3 परमाणु वैज्ञानिकों को पाकिस्तान ने अमेरिका को सौंपा।

2003 में ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।

2004 में उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

2008 में असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर श्रेणीबद्ध धमाके हुए। इसमें 66से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी।

2013 में  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

Sunday 29 October 2017

29 अक्तूबर – तुर्की गणराज्य बना

1923 में ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र ने अपने पैर जमा लिए। 29 अक्तूबर ही के दिन तुर्की देश गणराज्य बना। इससे पहले सैन्य कमांडर मुस्तफा कमाल अतातुर्क ( 1881-1938) के नेतृत्व में तुर्की का स्वतंत्रता आंदोलन चला था। कमाल पाशा को तुर्की को एक पारंपरिक देश से बड़ा बदलाव लाकर आधुनिक देश बनाने का श्रेय जाता है। 

1851 में बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1859 में स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।


1864 में  यूनान ने नया संविधान अंगिकार किया। 

1911 में अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ था। उनके नाम पर प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार दिया जाता है।

1913 में मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ से हजारों लोग मारे गए।


1920 में नई दिल्ली में जामिया मीलिया इस्लामिया की स्थापना हुई।


1924 में ब्रिटेन में लेबर पार्टी को संसदीय चुनाव में हार।


1942 में नाजियों ने बेलारुस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1947 में बेल्जियमलक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।


1985 में  मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म हुआ था।

1990 में अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गए।

1994 में न्यूयार्क में अमेरिकी भारतीय राष्ट्रीय संग्रहालय का शुभारंभ।


1999 में  ओडिशा के तटीय इलाकों में जबरदस्त चक्रवाती तूफान आया


2005 में दिल्ली के दो व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर के बाज़ारों में धमाके हुए।

2015 में चीन ने एक बच्चे की नीति खत्म करने का ऐलान किया।




( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 28 October 2017

28 अक्तूबर –जर्मन विद्वान मैक्समूलर का निधन हुआ

1900 में फ्रैडरिक मैक्स मूलर का ब्रिटेन में निधन हुआ। वे प्रसिद्ध जर्मन संस्कृत विद्वान थे। वे प्राच्य विद्या विशारद, लेखक तथा भाषाशास्त्री थे। उनका भारत से बहुत लगाव था।  मैक्समूलर का जन्म 6 दिसंबर 1823 को जर्मनी में हुआ था। वे अपनी पुस्तक हिस्ट्री ऑफ एनसिएंट संस्कृत लिट्रेचर के लिए जाने जाते हैं।


1492 में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।

1867 में स्वामी विवेकानंद की शिष्या सिस्टर निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।

1886 में  फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट की।


1891 में जापान में आये भूकंप से 7300 लोग मरे।


1913 में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।

1918 में आस्ट्रिया और हंगरी के अलग होने के बाद चेकोस्लोवाकिया स्वतंत्र हुआ।

1929 को अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हो गया। कुछ बैंकों लड़खड़ाने के बाद निवेशक पैसा निकालने लगे। 28 और 29 अक्टूबर के कारोबार में ही बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है. सैकड़ों बैंक चौपट हो गए। नौकरियों में कटौती शुरू हो गई।  

1954 में अर्नेस्ट हेमिन्गवे को साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

1955 में मिस्त्र और सऊदी अरब ने रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1955 में माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का वाशिंगटन में जन्म ।

1962 में सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने घोषणा किया कि उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसालें हटा लेगा।

2009 मे पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाके से 117 मरे, 213 घायल।

 2011 में रागदरबारी के लेखक श्रीलाल शुक्ल का निधन हुआ।

2012 में सीरिया में संघर्ष विराम टूटने के बाद 128 लोग मारे गए।

2012 में जर्मनी के सेबेस्टियन वेटेल ने वर्ष 2012 का फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री खिताब जीता।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


Friday 27 October 2017

27 अक्तूबर – मुगल बादशाह अकबर का निधन हुआ

1605 में मुगल शासक अकबर का निधन फतेहपुर सीकरी में हुआ। मुगल शासकों उसकी गिनती ऐसे शासकों में होती है जिसने हिंदूओं के साथ सौहार्द बनाने की कोशिश की। उसका मकबरा आगरा के पास सिकंदरा में बना हुआ है। यह आगरा का प्रमुख दर्शनीय स्थल है।


1676 में पोलैंड और तुर्की ने वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए। 

1795 में अमेरिका और स्पेन ने सैन लोरेंजो की संधि पर हस्ताक्षर किए।


1806 में फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।

1811 में आइजैक मेरिट सिंगर ने जन्‍म लिया था। उन्‍होंने सिलाई मशीन का आविष्‍कार किया था।


1904 में स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म हुआ।


1905  में नार्वे स्वीडन से अपना गठजोड़ समाप्त करके स्वतंत्र हो गया।

1910 में रूस और चीन के साथ कई वर्षों के युद्ध के बाद जापान को इन दोनों देशों पर विजय मिली।

1920 में  देश के दसवें और पहले दलित राष्‍ट्रपति के. आर. नारायण का केरल के त्रावणकोर में जन्‍म हुआ।

1920 में ही लीग ऑफ नेशन का मुख्यालय जिनेवा स्थानांतरित किया गया।

1946 में फ्रांस में जनमत संग्रह के बाद इस देश के चौथे राष्ट्रपतिकाल के संविधान को जनता की स्वीकृति मिली। इस प्रकार फ्रांस में चौथा लोकतंत्र आरंभ हुआ।

1947 में कश्मीर के राजा हरी सिंह ने भारत में विलय की संधि पर हस्ताक्षर किए।

1952 में फिल्‍म जगत के साथ-साथ भजनों से खास पहचान बनाने वाली गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्‍म हुआ।

1959 में पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।

1968 में मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

1969 में चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल करने के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह फेरुमन का निधन हुआ।

1974  में महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजम का निधन हुआ।

2012 में  इराक में श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 46 लोगों की मौत, 123 घायल हुए।



   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

Thursday 26 October 2017

26 अक्तूबर - महान पत्रकार गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ

1890 में स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी और पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था। उनका जन्म अपने ननिहाल, इलाहाबाद के अतरसुइया मोहल्ले में श्रीवास्तव (कायस्थ) परिवार में हुआ। नके पिता मुंशी जय नारायण हथगांव, जिला फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। 25 मार्च सन 1931 को कानपुर के हिन्दू-मुस्लिम दंगे में निस्सहायों को बचाते हुए साम्प्रदायिकता की भेंट चढ़ गए थे। इसी दंगे में उनकी मौत हो गई। उनका शव अस्पताल में लाशों के ढेर में पड़ा मिला।  एक निडर और निष्पक्ष पत्रकार तो थे ही, इसके साथ ही वे एक समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ भी थे।

 1775 में मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर का जन्म हुआ।

1934 में महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई

1947 में आज ही के दिन भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर मुस्लिम बहुल राज्य जम्मू कश्मीर के हिंदू राजा ने इसी दिन भारत के साथ जाना तय किया

1955 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डीवी पलुस्कर का निधन हुआ।

1956 में आज ही के दिन को हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नेगी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी

1962 में भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।

1969 में चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्षयात्री आर्मस्ट्रांग और एल्ड्रिन मुंबई आए।

1976 में त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य बना।

1994 में इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।

2000 में क्रांतिकारी साहित्य के लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ।

2001 में जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।

2005 में वर्ष 2006 को भारत में आज ही के दिनचीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला हुआ

2006 में इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।

2007 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।

2012 में बर्मा (म्यांमार) में हिंसक झड़प में 64 लोगों की मौत। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday 25 October 2017

25 अक्तूबर – लार्ड मेकाले का जन्म हुआ

1800 में प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक, इतिहासकार और शिक्षाविद लार्ड मेकाले (थॉमस बेबिंगटन मेकाले) का जन्म ब्रिटेन के लिकेस्टरशायर में हुआ। भारत में अंग्रेजी शिक्षा देने वाले स्कूलों की नींव रखने के लिए लार्ड मेकाले को याद किया जाता है। कई लोग उनकी आलोचना भी करते हैं कि उन्होंने ब्रिटिश हितों की रक्षा करने वाले भारतीय पढ़े लिखों की फौज तैयार करने वाली शिक्षा व्यवस्था की नींव रखी।

1415 में इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।


1812 में युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।

1917 में बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।

1924 में भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।

1938 में हिंदी की प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग का जन्म हुआ।

1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई।

1962 में अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1964 में अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक विजयंतका निर्माण किया गया।

1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।

1980 में प्रसिद्ध शायर साहिर लुधियानवी का निधन हो गया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गीत लिखे।

1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।

2000 में अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।

2005 में ईराक में नए संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।

2007 में तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की। मध्य इण्डोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में माउंट सोपुटान ज्वालामुखी फटा।

2008 में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सजा सुनाई गई।

2009 में बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत तथा 721 घायल हो गए।

2012 में क्यूबा और हैती में सैंडीतूफान से 65 लोगों की मौत तथा आठ करोड़ डालर का नुकसान हुआ।

2012 में ही अभिनेता और व्यंग्यकार जसपाल भाटी का सड़क हादसे में निधन हो गया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 24 October 2017

24 अक्तूबर – संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन हुआ

1945 में  द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई। इस समय 193 देश इसके सदस्य हैं।
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था जो प्रभावशाली नहीं हो सका और कुछ साल बाद ही दूसरे विश्व युद्ध की नौबत आ गई। दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने पर, 25 अप्रैल 1945 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ। यहां मौजूद 50 देशों की सरकारों और कुछ गैर सरकारी संगठनों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर सहमति जताई।

1605 में मुगल शासक जहांगीर ने सत्ता संभाली।

1657
में कल्याण और भिवंडी छत्रपति शिवाजी महाराज के शासन के अधीन आए।

1851 में कोलकाता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई।

1914 में स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का जन्म हुआ।


1946 में पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

1947 में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों ने हमला किया।

1948 में बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष एक भाषण में पहली बार शीत युद्धशब्द का इस्तेमाल किया।

1949 में न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के भवन की आधारशिला रखी गई।

1954 में कांग्रेस नेता रफी अहमद किदवई का निधन।

1975 में बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

1982 में सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

1984 में कोलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरुआत हुई । यह देश की पहली मेट्रो रेल थी।

1991 में हिंदी की मशहूर लेखिका इस्मत चुगतई का निधन हो गया।

2000 में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का 81 वर्ष की उम्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन।

2001 में नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

2004 में ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2017 प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायिका गिरिजा देवी का कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें ठुमरी क्वीन के नाम से जाना जाता था। उनका जन्म 8 मई 1929 को वाराणसी में हुआ था। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  


Monday 23 October 2017

23 अक्तूबर – बोरिस एल पस्तरनक को नोबल पुरस्कार मिला

1958 में रूसी कवि और उपन्यासकार बोरिस एल पार्स्तेनाक को डॉक्टर जिवागोकृति के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया लेकिन उन्हें सोवियत संघ की नकारात्मक प्रतिक्रिया के कारण इसे लेने से इनकार करना पड़ा। 1965 में इस उपन्यास पर इसी नाम से लोकप्रिय फिल्म भी बनी। 

1764 में मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।

1778 में कित्तूर (कर्नाटक) की रानी चेन्नमा का बेलगाम में जन्म हुआ। वह अंग्रेजों के खिलाफ बहादुरी से लड़ीं।

1872 में फ़्रांस के विख्यात कवि और लेखक टेनोफेल गोएटे का निधन हुआ।

1814 में इंग्लैंड में दुनिया की पहली प्लास्टिक सर्जरी की गई।

1850 में महिलाओं के अधिकारों को लेकर पहली बार अमेरिका में नेशनल वुमेन राइट कॉनवोकेशन शुरू हुआ।

1910 में बीएस स्काट अमेरिका में अकेले विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

1946 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक हुई।

1947 में गेर्टी कोरी और उनके पति कार्ल कोरी पहले ऐसे दंपति थे, जिन्हें चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार कार्बोहाइड्रेट साइकल के सिद्धांत के लिए दिया गया था।


1978 में चीन और जापान ने औपचारिक रूप से चार दशक से चल रहे तनाव को समाप्त किया।

1980 में सोवियत संघ के प्रधानमंत्री अलेक्सी एन कोसीजिन ने इस्तीफे की घोषणा की।

1989 में हंगरी सोवियत संघ से आजाद होकर स्वतंत्र गणराज्य बना।

1998 में जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीय करण किया।
2001 में नासा के मार्स ओडेसे अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।


2004 में जापान में आए भूकंप ने 85 हजार लोगों को बेघर कर दिया।

2011 में टर्की में 7.2 रिएक्‍टर स्‍केल से आए भूकंप ने 582 लोगों की जान ले ली।  

 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

Sunday 22 October 2017

22 अक्तूबर - अशफाक उल्लाखां का जन्म हुआ

1900 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ। उनके पिता का नाम शफीक उल्ला खां था। वे पठान परिवार से आते थे। उन्होंने काकारी कांड में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्हें 19 दिसंबर 1927 को फैजाबाद में फांसी दी गई। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में वे पहले मुसलमान हैं जिन्हें षडयंत्र के नाम पर फांसी दी गई। राम प्रसाद बिस्मिल की ही तरह अशफाक उल्ला खां भी शायरी करते थे।  

1680 में मेवाड़ के राणा राज सिंह का निधन हुआ।

1796 में पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या की।

1873 में स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ। वे हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

1867 में नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गई।

1875 मे अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत हुई। 

1879 में ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ हुआ।

1883 में न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।


1937 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और संवाद लेखक कादर खान का जन्म हुआ। पहले उन्होंने खलनायक की भूमिकाएं की, बाद में कामेडी में भी किस्मत आजमाया। 

1962 में भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई

1964 में फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।


1975 में  'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।

2004 में अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।

2006 में अफ़ग़ानिस्तान में अधिक नशीली दवाएं जब्त की गईं।

2007 में चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारुढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

2008 में भारत के पहले मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान प्रथम को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. भारत ने मानव रहित यान को चंद्रमा पर भेजने के सपने को आज के दिन साकार किया था। चंद्रयान को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था। भारतीय अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण कार्यक्रम में यह 27वां उपक्रम था।  इसका कार्यकाल 2 साल के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन 29 अगस्त 2009 को बीच में ही नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट जाने पर इसे 30 अगस्त को बंद कर दिया गया।  

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )