Thursday 30 November 2017

30 नवंबर – टॉम शायर के लेखक मार्क ट्वेन का जन्म हुआ

1835 में प्रसिद्ध अंग्रेजी लेखक मार्क ट्वेन का जन्म हुआ।अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में जन्मे मार्क ट्वेन का असली नाम सैमुअल क्लिमेंस था। उन्होंने अपना लेखकीय नाम रखा मार्क ट्वेन। मार्क ने एडवेंचर ऑफ टॉम शायर और हकलबेरी फिन जैसी लोकप्रिय रचनाएं की। वे दुनिया भर में बच्चों के प्रिय लेखक हैं। 1870 में वे एक पत्र के संपादक बन गए। फिर लिखना शुरु किया। वे खुद भी शरारती प्रवृति के थे। टॉम शायर का चरित्र उनके जीवन से मिलता जुलता है। टाम शायर विश्व बाल साहित्य का कालजयी उपन्यास है। टॉम एक ऐसा चरित्र बन गया है जो शरारती और नटखट होकर भी चतुर है। उनका निधन 21 अप्रैल 1910 को हुआ।

1731 में चीन के बिजिंग इलाके  में आए भूकंप से लगभग एक लाख लोगों की मौत हो गई। 


1718 में स्वीडन के राजा चार्ल्स 12 का निधन हुआ।

1759 में दिल्ली के बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या उनके एक मंत्री ने कर दी।

1858 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चंद बोस का जन्म हुआ।


1872 में हैमिलटेन क्रिस्सेंट में पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच खेला गया।


1931 में भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्म हुआ। वे आधुनिक भारतीय इतिहास की प्रमुख शोधकर्ता और कई पुस्तकों की लेखिका हैं।

1936 में लंदन का क्रिस्टल पैलेस आग लगने से पूरी तरह से बर्बाद हो गया।

1939 में रूस ने पांच लाख सैनिकों के साथ फिनलैंड पर आक्रमण किया।

1966 में बाराबडोस का ब्रिटेन से पूर्ण स्वतंत्रता का दावा।

1967 में यमन ब्रिटेन से हमेशा के लिए आजाद हो गया।

1967 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की स्थापना जुल्फिकार अली भुट्टो ने की।

1982 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के दफ्तर 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर एक लेटर बम फटा था।

1994 में पर्यटन जहाज आशीले लाउरो सोमालिया के नजदीक सागर में आग लगने के बाद डूब गया था।


1995 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उत्तरी आयरलैंड का दौरा किया था।


1996 में लगभग छह वर्षों के गृहयुद्ध के बाद सियरालियोन में सरकार और विद्रोहियों के बीच शांति समझौता।


2010 में भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता राजीव दीक्षित का निधन हुआ

2012 में पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday 29 November 2017

29 नवंबर – महान समाजसेवी ठक्कर बापा का जन्म हुआ

1869 में महान गांधीवादी ठक्कर बापा का जन्म गुजरात के भावनगर में हुआ।  उनका मूल नाम अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर था। उनका निधन 1951 में हुआ। उन्होंने अपना सारा जीवन दलितों और आदिवासियों के उत्थान के लिए लगा दिया।  उनकी सेवा-भावना का स्मरण करके ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा था‌- जब-जब नि:स्वार्थ सेवकों की याद आएगी, ठक्कर बापा का नाम सबसे ऊपर आएगा।


1516 में फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1520 में स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जिसे आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है।


 1759 में दिल्ली के मुगल बादशाह आलमगीर द्वितीय की हत्या।

 1775 में सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।

1877 में थॉमस एडिसन ने पहली बार फोनोग्राफी का इस्तेमाल करके दिखाया।

1885 में तीसरी एंग्लो-बर्मा लड़ाई का अंत हुआ।

1889 में बार्सिलोना एसोसिएशन फुटबॉल क्लब की स्थापना की गई।


1939 में तत्कालीन सोवियत संघ ने फिनलैंड पर हमला करने से पहले उससे राजनयिक संबंध तोड़ लिए।

1945 में युगोस्लाविया की नवनिर्वाचित संविधान सभा ने देश को संघीय गणराज्य घोषित किया।

1947 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा की तरफ से फिलीस्तीन के बटवारे का एक प्रस्ताव पारित किया गया।

1961 में प्रथम अंतरिक्ष यात्री रूस के यूरी गागरिन भारत दौरे पर पहुंचे।

1963 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की एक सप्ताह पूर्व हुई हत्या की जांच के लिए राष्ट्रपति जानसन ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अर्ल वारेन के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया।

1963 में कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ  मिनटों के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1965 में कनाडाई स्पेस एजेंसी की तरफ से सेटेलाइट अलाउटे 2 का प्रक्षेपण किया गया।

1972 में पहले व्यावसायिक वीडियो गेम पोंग की शुरुआत हुई।

1979 में कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने  आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की

1999 में ब्रिटिश संघ के समर्थक और आयरलैंड के आयरिश रिपब्लिक राष्ट्रवादी उत्तरी आयरलैंड में सत्ता के हस्तांतरण के बाद सरकार बनाने के लिए एकजुट हुए।

2001 में बीटल्स समूह के पूर्व सदस्य जॉर्ज हैरिसन का 58 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन हुआ।


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 28 November 2017

28 नवंबर – पुड्डुचेरि पर फ्रांस का अधिकार हुआ

1676 में भारत के दक्षिणी क्षेत्र का सुंदर इलाका  और महत्वपूर्ण बंदरगाह पांडिचेरी पर फ़्रांसीसियों का अधिकार में आ गया। यह बंदरगाह हिंद महासागर में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। यह क्षेत्र अतीत में भारत पर अधिकार के लिए यूरोपीय देशों के बीच होने वाली खींचतान का मैदान भी रहा है। इस पर कई बार फ़्रांस और हॉलैंड का अधिकार हुआअंतत: क्षेत्र की जनता के स्वतंत्रता प्रेमी आंदोलन  के बाद 1956 भारत के अधीन हुआ। मतलब भारत की स्वतंत्रता के 9 वर्षों बाद पुड्डुचेरि भारत का हिस्सा बन सका।  

1520 में फर्डिनान्द मैगलन ने प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660 में लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1821 में पनामा स्पेन से अलग होकर कोलंबिया से जुड़ गया।

1893 में न्यूजीलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बना जहां की महिलाओं ने राष्ट्रीय चुनाव में मतदान किया।



1905 आर्थर ग्रिफिथ ने आयरलैंड की प्रमुख राजनीतिक पार्टी सिन फेन की स्थापना की।

1912 अल्बानिया ने चार सौ वर्षों के तुर्की आधिपत्य से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1919 नैंसी इस्टर ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बनीं।

1962 में बंगाल के जाने माने नेत्रहीन गायक के. सी.डे का निधन हुआ।

1964 में नासा की तरफ से मंगल पर मैरिनर 4 स्पेसक्राफ्ट भेजा गया।


1971 में विद्रोही संगठन ब्लैक सितंबर के एजेंटों ने मिस्र के दौरे पर आए जॉर्डन के प्रधानमंत्री वासफी टेल काहिरा में होटल के बाहर हत्या कर दी।

1975 में इंडोनेशिया के गृहयुद्ध के बाद वामपंथी क्रांतिकारी गुट इंडिपेंडेंट ईस्ट तिमोर फ्रेटलिन ने पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1989 में साल 1976 के मांट्रियल ओलंपिक में जिमनास्टिक प्रतिस्पर्धा में पहली बार पूरे के पूरे दस अंक लाकर तहलका मचाने वाली रोमानिया की जिमनास्ट नादिया कोमानसे ने हंगरी में शरण ली।


1990 में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा और नम आंखों से डाउनिंग स्ट्रीट में अपने आवास को खाली कर दिया।

1994 में नॉर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता लेने के खिलाफ जनमत संग्रह के जरिए अपना मत दिया था।



2000 हॉलैंड की संसद के निचले सदन ने इच्छा मृत्यु को वैधानिक बनाने वाले प्रस्ताव के लिए मतदान किया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday 27 November 2017

27 नवंबर – मधुशाला के रचियता बच्चन का जन्म हुआ

1907 में कवि और अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम प्रताप नारायण श्रीवास्तव और माता का नाम सरस्वती देवी था। मधुशाला उनकी प्रसिद्ध काव्य कृति है। वे चार खंडों में लिखी अपनी आत्मकथा के लिए भी जाने जाते हैं। क्या भूलुं क्या याद करूं,  दस द्वार से सोपान तक, बसेरे से दूर, नीड़ का निर्माण फिर - उनकी आत्मकथात्मक कृतियां हैं। बच्चन जी का ज्यादा समय इलाहाबाद में गुजरा। उनका निधन 18 जनवरी 2003 को मुंबई में हुआ।


1795 में बंगला भाषा के पहले नाटक का प्रदर्शन कोलकाता के एजरा स्ट्रीट पर किया गया।

1888 में लोकसभा के पहले स्पीकर गनेश वासुदेव मावालंकर का जन्म हुआ।

1901 में अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज की स्थापना की गई।


1924 में न्यूयॉर्क सिटी मैसी डिपार्टमेंट की तरफ से पहली बार थैंक्स गीविंग डे पर परेड का आयोजन किया गया।

1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी

1967 में फ्रांस के राष्ट्रपति चाल्र्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाजार की कोशिशों का विरोध करेंगे।

1973 में जेराल्ड आर फोर्ड को अमेरिका के 40वें उप राष्ट्रपति बनाने के लिए अमेरिकी सीनेट ने मंजूरी दे दी।


1975 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉड्र्स के सह संस्थापक और जाने-माने टीवी एंकर रॉस मैक्विर्टर की हत्या कर दी गई थी।


1983 में एक कोलंबियाई विमान के स्पेन की राजधानी मैट्रिड के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त होने से 181 लोगों की मौत हो गई।

1989 में बोगोटा से केली जा रहे एक कोलंबियाई विमान में विस्फोट के कारण सभी 107 सवार लोग मारे गए।

2000 में नॉर्वे के लायरडेल में 16.5 किलोमीटर लंबी सुरंग खोली गई जो विश्व की सबसे लंबी सुरंग बनी।

2002 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 11 सितंबर के हमले को रोक पाने में सरकार की असफलता की जांच के लिए हेनरी किसिंगर के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच आयोग का गठन किया।

2003 में ताइवान की संसद ने चीन की धमकी के बावजूद संप्रभुता के मुद्दे पर जनमत संग्रह का फैसला किया।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Sunday 26 November 2017

26 नवंबर – श्वेत क्रांति के जनक को याद करें

1921 में भारत में श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्‍म केरल के कोझिकोड में हुआ था। श्वेत क्रांति के सूत्रधार वर्गीज कुरियन ने गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्थापना के जरिए पशुपालकों और किसानों को उनके हक और उनमें छिपी हुई संभावनाओं से रूबरू कराया। अगर आज देश भर में अमूल ब्रांड के डेयरी उनकी देन है। 9 सितंबर 2012 को गुजरात के नाडियाड में उनका निधन हुआ।


1863 में अमेरिका के राष्ट्रपति अबराहम लिंकन ने थैंक्स गिविंग डे की शुरुआत की। तब से यह हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन कई जगह गरीबों और लाचारों को लोग भोजन कराते हैं। यह एक तरह से दरिद्रनारायण पर दया करने का उत्सव है।

1890 में विज्ञान के प्रसिद्ध प्रोफेसर सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।

1917 में नेशनल हॉकी लीग की स्थापना की गई ।

1944 में जर्मनी के एक रॉकेट ने लंदन में हमला किया इसमें 168 लोग मारे गए।


1949 में संविधान सभा के अध्यक्ष ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए और इसे तत्काल प्रभाव से पारित घोषित किया गया।

1966 में फ्रांस के राष्ट्रपति चाल्र्स द गाल ने बिटनी में ज्वार भाटा से विद्युत बनाने वाले दुनिया के पहले स्टेशन का उद्घाटन किया।

1979 में सऊदी अरब के जेद्दा में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 156 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए।

1988 में अमेरिका ने फिलीस्तीन मुक्ति संगठन-पीएलओ के नेता यासर अराफात को वीजा देने से इनकार किया।

1990 में डेल्टा 2 रॉकेट ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।

2008 में मुंबई पर आतंकवादियों का ऐसा हमला हुआ जिसने दुनिया को हिला कर रख दिया। इसमें 167 लोग मारे गए थे।

2011 में नाटो सेना ने पाकिस्तान की एक चेक पोस्ट पर हमला किया इसमें 24 सैनिक मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।


2011 में मार्स क्यूरोसिटी रोवर को मार्स साइंस लैब के साथ प्रक्षेपित किया गया।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 25 November 2017

25 नवंबर - शाकाहार के प्रणेता थे साधु टीएल वासवानी

1879 में शाकाहार के बड़े पैरोकार, शिक्षाविद, दार्शनिक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु टीएल वासवानी का जन्म पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद में हुआ। उन्होंने शिक्षा में मीरा आन्दोलन चलाया और पुणे में साधु वासवानी मिशन की स्थापना की। वासवानी गरीबों के साथ-साथ जीव जंतुओं के भी हितैषी थे।  उनकी जयंती शाकाहार दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका बचपन का नाम थांवरदास लीलाराम रखा गया था। वासवानी सिंधी समाज के महान रत्न माने जाते हैं। 16 जनवरी 1966 को दुनिया छोड़ गए। पर उनका मिशन आज भी मानवता की सेवा मे लगा हुआ है। 

1744 में आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जानलेवा हमले किये और लूटपाट की।

1758 में ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।

1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867 में अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।


1890 में भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का जन्म हुआ।

1898 में  मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का जन्म हुआ।
1930 में जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किए गए।

1936
में जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।

1937 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।


1948 में  भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

1949 में स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।

1951में अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।

1952में जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गए।

1960 में टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था ( सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग) का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग लाया गया।

1974 में संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।

1998 में पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम भक्तर शिकननामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।

2001 मेंअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद’ (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।



 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 24 November 2017

24 नवंबर – अभिनेता अमोल पालेकर का जन्म हुआ

1944 में  प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक अमोल पालेकर का जन्म हुआ। अमोल ने नामचीन निर्देशक सत्यदेव दुबे के साथ उन्होंने मराठी थिएटर में कई नए प्रयोग किए। बाद में 1972 में उन्होंने अपना थिएटर ग्रुप अनिकेत शुरू किया। अभिनेता बनने से पहले अमोल पालेकर थिएटर जगत में निर्देशक के रूप में स्थाई पहचान बना चुके थे। वे एक साक्षात्कार में कहते हैं -  ''मैं प्रशिक्षण पाकर पेंटर बना, दुर्घटनावश एक्‍टर बन गया, मजबूरी में प्रोड्यूसर बना और अपनी पसंद से डायरेक्‍टर बना।''  अमोल की गोलमाल. चितचोर, छोटी सी बात यादगार फिल्में हैं। 

1675 में  सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर नई दिल्ली में शहीद हुए।

1759 में इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।

1859 में चार्ल्स डार्विन की आन द ओरिजिन आफ स्पिसीजका प्रकाशन हुआ

1871में नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन हुआ

1950 में अमेरिका के पूर्वी तट पर आए तूफान ने भारी तबाही मचाई। इससे कई राज्य प्रभावित हुए। 

1955 में क्रिकेट के सबसे धमाकेदार हरफनमौला खिलाडि़यों में शुमार इयान बॉथम का जन्‍म हुआ था

1963 में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की आज ही के दिन में हत्या कर दी गई थी। 

1998 में  एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1999 में  एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।
2001  में नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।
2007 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday 23 November 2017

23 नवंबर – महान वैज्ञानिक जेसी बोस को याद करें

1937 में महान वैज्ञानिक जगदीश चंद बोस का निधन गिरिडीह ( अब झारखंड प्रांत में) में हो गया। उनका जन्म मेमन सिंह ( अब बांग्लादेश ) में 30 नवंबर 1858 को हुआ था। जगदीश चंद्र बोस की बचपन से ही जीव विज्ञान में बहुत रुचि थी। वे 22 वर्ष की आयु में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई करने के लिए लंदन चले गए। वह एक एक बहुशास्त्र ज्ञानी, भौतिकशास्त्री, जीवविज्ञानी, वनस्पतिविज्ञानी, पुरातात्व के ज्ञाता थे।  साथ ही वे वैज्ञानिक कथा लिखने वाले लेखक थे। जगदीश चंद्र पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने यह साबित किया कि पौधे में दर्द और स्नेह महसूस करने की क्षमता होती है।

1890 में किंग विलियम तृतीया की नीदरलैंड्स में बिना पुरुष वंशज के मौत हो गई। इसके बाद एक खास तरह का बिल पारित कर उनकी बेटी राजकुमारी विहलेमिना को सत्ता सौंपी गई।

1910 में जॉन एलफ्रेड एंडर स्वीडन में मौत की सजा पाने वाले आखिरी व्यक्ति बने। इसके बाद वहां मौत की सजा खत्म कर दी गई

1928 में पहली बार अमेरिका के रेस्तां में अपनी पसंद का गाना सुनने के लिए सिक्का डालने की व्यवस्था वाला ज्यूक बॉक्स लाया गया।

1930 में 23 नवंबर को फरीदपुर ( अब बांग्लादेश) में गीता दत्त का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम गीता घोष रायचौधरी था। उन्होंने फिल्मकार गुरुदत्त से विपाह किया। गीता दत्त के कुछ सदाबहार गीत - खयालों में किसी के इस तरह आया नहीं करते (बावरे नैन : 1950) सुनो गजर क्या गाए (बाज़ी : 1951) न ये चाँद होगा, न ये तारे रहेंगे (शर्त : 1954) कैसे कोई जिए, जहर है जिन्दगी (बादबान : 1954)  जाने कहाँ मेरा जिगर गया जी (मिस्टर एंड मिसेस 55 : 1955) जाता कहाँ है दीवाने (सीआईडी : 1956)  ऐ दिल मुझे बता दे, तू किसपे आ गया है (भाई-भाई : 1956)  आज सजन मोहे अंग लगा ले (प्यासा : 1957) मेरा नाम चिन-चिन चू (हावड़ा ब्रिज : 1958) वक्त ने किया क्या हँसीं सितम (कागज के फूल : 1959)

1955 में कोकोस द्वीपों को ब्रिटेन से लेकर ऑस्ट्रिलया को सौंप दिया गया।


1980 में दक्षिणी इटली के एबोली में भूकंप से 2,735 लोगों की मौत और कम से कम 7500 लोग घायल हुए।

1983 में यूरोप में अमेरिकी क्रूज प्रक्षेपास्त्रों की तैनाती के विरोध में सोवियत संघ जिनेवा में आयोजित हथियार नियंत्रण से बाहर हुआ।

1983 में भारत में पहला राष्ट्रकुल सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।


1984 में लंदन के व्यस्त ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से करीब एक हजार लोग फंस गए थे।

1996 में इथियोपिया के एक अपह्त विमान का ईंधन खत्म होने पर वह हिंद महासागर में गिर गया। इस विमान में चालक दल सहित कुल175 लोग सवाल थेइनमें से 100 लोगों की मौत हो गई थी।

2002 में नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को लंदन ले जाने का फैसला किया गया।

2002 में तीन वर्षों के सैनिक शासन के बाद मीर जफरुल्ला खान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

2003 में जॉर्जिया के राष्ट्रपति एडवर्ड शेवर्दनात्जे ने इस्तीफा दे दिया।

2004 में संयुक्त राष्ट्र की एड्स संस्था यूएन एड्स ने वार्षिक रिपोर्ट जारी की जिसमें कहा गया था कि विश्व में तीन करोड़ 90.4 लाख व्यक्ति एचआईवी से ग्रसित हैं।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



Wednesday 22 November 2017

22 नवंबर – कैनेडी की हत्या हुई

1963 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की टेक्सास राज्य के डलास में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी।  कैनेडी का व्यक्तित्व बहुत ही रंगीन और जानदार था और वे अपनी बहुत सारी खूबियों के कारण जाने जाते थे। अपनी शिक्षा और ऊंचे रईसी ठाठ-बाट के साथ उनकी महिलाओं में बहुत लोकप्रियता थी कैनेडी अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति थे जिन्होने 1961 से शासन सम्भाला था। अमेरिका में चार राष्ट्रपतियों की हत्या कर दी गई थी। इनमें जॉन फ़िट्ज़गेराल्ड 'जैककैनेडी  भी एक थे। कैनेडी का जन्म 29 मई 1917 को हुआ था।


1574 में चिली के जुआन फरनानडिस टापुओं की खोज हुई।

1943 में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन रूजवेल्टब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीन के राष्ट्रवादी नेता चियांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध पर काहिरा में अहम बैठक की।

1943 में लेबनान को फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल हुई।


1968 में लोकसभा ने चेन्नई राज्य का नाम तमिलनाडु करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

1974 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा की तरफ से फिलीस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन को प्रेक्षक का पद हासिल हो गया।

1975 में जुआन कार्लोस को स्पेन का राजा घोषित किया गया।

1986 में माइक टाइसन ने बॉक्सिंग में ट्रिवर ब्ररबिक को हराया। इसके बाद वह बॉक्सिंग सबसे कम उम्र के हैवी वेट चैम्पियन बने।

1989 में लेबनान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रेने मुआवाद की हत्या हुई। इस हमले में16 अन्य व्यक्ति भी मारे गए थे।

1990 में ब्रितानी प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को दूसरी बार पार्टी नेता बनने के चुनाव में कैबिनेट ने समर्थन देने से इनकार कर दिया। इस तरह थैचर को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।

2002 में मुसलमानों और इसाईयों के बीच दंगे के बाद नाइजीरिया ने विश्व सुंदरी प्रतियोगिता स्थगित करने का निर्णय लिया। इन दंगों में215 लोग मारे गए थे।

2004 में यूक्रेन में ‘ऑरेंज रेवोल्यूशन’ नाम की क्रांति की शुरुआत हुई।

2005 में जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मार्केल पहली बार जर्मनी की चांसलर चुनी गईं और 22 नवंबर को उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 21 November 2017

21 नवंबर – फोनोग्राफी ने दुनिया बदल डाली

1877 में अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन के हाथों हुई फोनोग्राफी की खोज ने दुनिया के रंग ही बदल दिए। अब दुनिया में किसी भी आवाज को रिकॉर्ड करना संभव हो गया। थॉमस एल्वा एडिसन महान अमरीकी आविष्कारक एवं व्यवसायी थे। एडिसन ने फोनोग्राफ एवं विद्युत बल्ब सहित कई युक्तियां विकसित कीं जिनसे संसार भर में लोगों के जीवन में भारी बदलाव आया। एडिसन का जन्म 11 फरवरी 1948 को ओहियो में हुआ था।


1789 में साउथ कैरोलिना की तरफ से अमेरिकी संविधान की पुष्टि की गई और साउथ कैरोलिना अमेरिका का 12वां राज्य बन गया।


1918 में एस्टोनिया ने औपचारिक तौर पर अपने झंडे को स्वीकार किया।

1920 में आयरलैंड के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इस दिन को खूनी रविवार के तौर पर जाना जाता है। इस दिन 31 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था इसमें 14 ब्रिटेन, 14 आयरलैंड के नागरिक और तीन कैदी शामिल थे।


1922 में ओकलाहोमा के स्कूल में एक रेडियो लगाया गया। इसकी मदद से आसपास के इलाके में खबरों का प्रसारण करने का निर्णय लिया गया था।

1942 में अलास्का हाइवे के निर्माण की खुशी में एक बड़ा आयोजन किया गया हालांकि इसका इस्तेमाल आम यातायात के लिए 1943 में किया गया।

1962 में चीन की सेना की तरफ से सिनो-इंडियन वॉर में एक तरफा संघर्ष विराम की घोषणा की गई।

1962 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैनेडी ने क्यूबा के खिलाफ लगाए गए संघरोधन उपाय वापस ले लिए।

1964 में न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का सबसे लंबा तारों से बना ‘वेरारजैनो-नैरो ब्रिज’ खोला गया।

1969 में पहला आरपानेट से जुड़ा लिंक यूसीएलए और एसआरई के बीच स्थापित किया गया।

1972 में दक्षिण कोरिया के मतदाताओं ने नए संविधान को मंजूरी दी।

1979 में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक हिंसक गिरोह ने अमेरिकी दूतावास की इमारत को जलाकर ध्वस्त कर दिया था।


2002 में नाटो की तरफ से बुलगारियाएस्टोनियालातवियालिथुआनियारोमानियास्लोवाकिया और स्लोवेनिया को सदस्य बनने के लिए बुलाया गया।

2004 में यूक्रेन में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए दूसरे चरण के चुनाव हुए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )