Tuesday 31 July 2018

31 जुलाई - लमही में कथा सम्राट प्रेमचंद का जन्म हुआ


1880 में  31 जुलाई को प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ था। वाराणसी के पास लमही में जन्में प्रेमचंद का मूल नाम धनपत राय था। उन्होंने गोदान, गबन, कर्मभूमि जैसे उपन्यास लिखे। उनकी कहानियां मानसरोवर नाम से आठ खंडों में प्रकाशित हुईं। उनकी कृति शतरंज के खिलाड़ी पर फिल्म भी बनी। उनके दो बेटे थे श्रीपत राय और अमृत राय। उर्दू साहित्य में प्रेमचंद धनपत राय के नाम से ही जाने जाते हैं। 

1498  में क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।

1611 में  कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।

1788  में मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।

1848 मे  फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।

1855 में अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।

1861 में  असम के चेरापूंजी में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुईजो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।

1947 में 31 जुलाई को हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मुमताज का जन्म मुंबई में अब्दुल सलीम अक्सारी के घर हुआ। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ 10 सुपर हिट फिल्में की। बाद मयूर माधवानी से शादी करके फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा। साठ और सत्तर के दशक की फिल्मों में सुडौल बदन, नटखट अंदाज के लिए मुमताज जानी जाती थीं। 1970 में फिल्म खिलौना के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला। मुमताज ने दारासिंह जैसे पहलवान के साथ सोलह फिल्में की और ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही। 

1935 में मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
1937  में एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
1940 में ब्रिटिश सरकार ने उग्र क्रांतिकारीस्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी।
1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971 में अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की थी.

1980 में  प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुहम्मद रफी का निधन हुआ।
2006 में क्यूबा में फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी.

2010 में विनाशकारी बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हो गई थी.

2012 में लंदन ओलंपिक में दुनिया के सबसे कामयाब एथलीट के रूप में जाने जाने वाले 28 साल के अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने 6 मेडल जीते.


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Monday 30 July 2018

30 जुलाई - हॉलीवुड आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म हुआ


1947 में हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता आरनोल्ड श्वार्जनेगर का जन्म हुआ। बाद में उन्होंने राजनीति में भी काफी सफलता पाई। वे कैलिफोर्निया के गवर्नर भी बने। अर्नोल्ड अलोइस श्वार्ज़नेगर ऑस्ट्रियन मूल के अमेरिकी हैं। वे बॉडी बिल्डर, अभिनेता, मॉडेल, व्यवसायी और राजनेता हैं। वे अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के 38वें गवर्नर बने। श्वार्ज़नेगर ने पंद्रह वर्ष की आयु में भारोत्तोलन का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। शानदार बॉडी और वी कट बैक वाले अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर ने सात बार मिस्टर ओलम्पिया खिताब अपने नाम किया हुआ है।उन्होंने 22 वर्ष की आयु मे अपना पहला मिस्टर यूनिवर्स का खिताब जीता था। उन्होंने खेल और बॉडी बिल्डिंग पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं।

1629 में इटली के नेपल्स में भूकंप के कारण दस हजार लोगों की मौत हुई।

1771 में प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक थॉमस ग्रे का जन्म हुआ था. 

1836 में अमेरिका के हवाई में पहला अंग्रेजी अखबार प्रकाशित हुआ। 

1886 में भारत की पहली महिला विधायक एस मुथुलक्ष्मी का जन्म हुआ था.

1909 में राइट भाईयों ने सेना के लिए पहला विमान बनाया था.

1930 में  एनबीसी रेडियो पर देथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ।
1932 में अमेरिका के लास एंजिल्स में दसवें आधुनिक ओलंपिक खेल की शुरुआत हुई।
1942 में जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25000 यहूदियों की हत्या की।


1980 में वनूआटो देश को स्वतंत्रता मिली। यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में स्थित है।  

1982 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1989 में  चिली ने अपने संविधान में संशोधन किया।

1966  में फुटबॉल का विश्वकप इंग्लैंड ने पहली बार जीता.


2000 में  तीन बार लगातार फ्रांस का भ्रमण करने वाले लांस अर्मस्ट्रांग पहले अमेरिकी बनें।

2012 में भारत में पावर ग्रिड की बड़ी खराबी के कारण उत्तर भारत के 30 करोड़ लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा था। 


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Sunday 29 July 2018

29 जुलाई - जेआरडी टाटा का जन्म हुआ

1904 में भारत के महान उद्योगपति तथा विश्वप्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा समूह के  संस्थापक जेआरडी टाटा (जहांगीर रतनजी दादा भाई)  का पेरिस में जन्म हुआ। उनका परिवार गुजरात के नवसारी का रहने वाला था। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुजेन्न ब्रीरे के पांच संतानों मे से दूसरे नंबर पर थे। उनका निधन 29 नवंबर 1993 को स्वीटजरलैंड में हुआ। भारत में इस्पात, इंजिनयरिंग, होटल, वायुयान और अन्य उद्योगो के विकास में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

1567 में जेम्स छठे को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया।

1748 में ब्रिटिश सेना का पहला सैन्य दल भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद करने के लिए आया।

1858 में यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए.
1876 में भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई.

1891 में प्रसिद्ध समाज सुधारकशिक्षाशास्त्री और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर निधन कोलकाता में हुआ.

1899 में न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया।


1911 में मोहन बगान ने आर्इएफ शील्ड पहली बार जीता.

1921 में जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गए.

1937 में जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया

1980 में  मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया।

1981 में एक रंगारंग कार्यक्रम में ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना का विवाह हुआ। लंदन के सेंट पॉल कैथीड्रल में करीब 3500 लोग इस शादी के गवाह बने लगभग 70 करोड़ लोगों ने टीवी पर इस शाही शादी को देखा था. हालांकि 1992 में दोनों अलग हो गए।

1996 में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ़ अली का कोलकाता में निधन हुआ. उनका बचपन का नाम अरुणा गांगुली था। उन्होंने जाने माने स्वतंत्रता सेनानी और वकील आसफ अली से विवाह किया।

2003 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय कामेडियन जॉनी वाकर का निधन हो गया।


2009 में जयपुर की महारानी महारानी गायत्री देवी का निधन हुआ

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Saturday 28 July 2018

28 जुलाई - चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री बने




1979 में चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने। हालांकि उनके नाम ये भी रिकार्ड है कि वे प्रधानमंत्री के तौर पर लोकसभा के सत्र में नहीं जा सके। उनकी प्रसिद्धी एक किसान नेता के तौर पर थी। उनका जन्म 23 दिसंबर 1902 को उत्तर प्रदेश के नूरपुर गांव में हुआ था। 29 मई 1987 को उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। दिल्ली में उनकी समाधि किसान घाट कहलाती है।

1928 में एम्सटर्डम में नौंवे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। 



1586 में इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया। 

1741 में कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियासअलास्का की खोज की.

1742 में प्रशिया और अस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए.

1858 में आईसीएस सर विलियम जेम्स हर्शेल ने पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल शुरू कराया। 

1866 में अमेरिका में माप के लिए मीट्रिक सिस्टम की शुरुआत की गई।


1896 में अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में मियामी शहर की स्थापना हुई। 


1914 में आज ही के दिन प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी। 

1925 में हेपेटाइटिस को का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म हुआ था। इसलिए 28 जुलाई को विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।

1928 में एम्सटर्डम में नौंवे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।

1972 में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टीके नेता  चारू मजूमदार का निधन हुआ

1976 में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी. भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया. ग्रेट तांगशान भूकंप जान गंवाने वालों की तादाद के हिसाब से 20वीं सदी का सबसे बड़ा भूंकप था। 


1995 में वियतनाम आसियान का सदस्य बना.

2001 में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई.

2004 में इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु हुई। 

2005 में  आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की.

2007 में पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।

2016 में भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हुआ। उनका प्रसिद्ध उपन्यास 1084 की मां है, जिसपर फिल्म भी बन चुकी है।




(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Friday 27 July 2018

27 जुलाई - गब्बर को श्रद्धांजलि

1992 में बॉलीवुड के अभिनेता और निर्देशक अमजद खान का निधन हुआ। वे शोले में गब्बर के रुप में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वे अमजद ज़कारिया खान के तौर पर 12 नवम्बर 1940 पेशावर में पैदा हुए थे। करीब 130 फिल्मों में काम किया।

1772 में रूस, ऑस्ट्रिया और फ्रांस के प्रतिनिधियों ने पोलैंड के पहले विभाजन के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1844 में गैसों के मिश्रण के नियम के जनक ब्रिटेन के वैज्ञानिक जॉन डाल्टन का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1890 में नीदरलैंड के चित्रकार विंसेंट फान गॉग ने खुद को गोली मारी, दो दिन बाद उनकी मृत्यु हुई।

1919 में अमेरिका के शिकागो में प्रजातीय दंगे भड़के, जिसमें अगले पांच दिनों में 38 लोग मारे गए।

1921 में टोरंटो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने इंसुलिन हार्मोन को अलग करने में सफलता प्राप्त की।

1929 में युद्ध बंदियों से व्यवहार के संबंध में 53 देशों ने जेनेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1940 में बाल कार्टून चरित्र बग्स बनी की पहली लघु एनीमेटेड फिल्म ह्यअ वाइल्ड हेयरह्ण लॉन्च की गई।

1969 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और बेहतरीन फील्डर जॉन्टी रोड्स का जन्म हुआ।

1987 में खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक के मलबे को समुद्र से निकालना शुरू किया।

1990 में जमात अल मुस्लिमीन ने त्रिनीदाद और टोबैगो में तख्तापलट का प्रयास किया।

1990 में बेलारूस की सुप्रीम सोवियत ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1996 में अटलांटा के सेनटेनीयल ओलंपिक पार्क में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका हुआ इसमें दो लोग मारे गए व 200 घायल हुए।

2002 में यूक्रेन के लीव में एयर शो के दौरान सुखोई एसयू-27 लड़ाकू जहाज के गिरने से 77 लोग मारे गए और 500 घायल हुए।


2003 में अमेरिका के बहुचर्चित हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हुआ।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Thursday 26 July 2018

26 जुलाई – फिदेल कास्त्रो ने क्रांति की शुरुआत की

1953 में फिदेल कास्त्रो ने चे ग्वेरा के साथ मिलकर आधिकारिक रूप से क्यूबा की क्रांति शुरुआत की। फिदेल ऐलेजैंड्रो कास्त्रो रूज़ का जन्म 13 अगस्त 1926 को हुआ था। उनकी मृत्यु 25 नवंबर 2016 को हुई। क्यूबा के एक राजनीतिज्ञ और क्यूबा की क्रांति के प्राथमिक नेताओं में से एक थे, जो फ़रवरी 1959 से दिसम्बर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री भी रहे।

1844 में न्यायाधीश, शिक्षाविद और कलकत्ता विश्विद्यालय के पहले भारतीय कुलपति गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ।

1847 में पश्चिम अफ्रीकी तटीय देश लाइबेरिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1882 में स्टेटालैंड गणराज्य की दक्षिण अफ्रीका में स्थापना हुई।

1914 में सर्बिया और बुल्गारिया ने राजनयिक संबंध विच्छेद किए।

1945 में विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1952 में मिस्र के राजा फारूक ने अपने पुत्र फौद के लिए राजगद्दी छोड़ी।

1956 में मिस्र के राष्ट्रपति कर्नल जमाल अब्दुल नासिर ने स्वेज नहर कंपनी के राष्ट्रीयकरण की घोषणा की।

1958 में अमेरिका ने वैन एलन विकिरण पट्टी के अध्ययन के लिए एक्सप्रलोरर 4 कृत्रिम उपग्रह का प्रक्षेपण किया।

1963 में दुनिया का पहला भूसमकालिक उपग्रह, सिनकॉम 2 का केप केनावेरल से प्रक्षेपण किया गया।

1963 में स्कोपये, यूगोस्लाविया (वर्तमान मेसिडोनिया गणराज्य) में आए भूकंप में करीब 1100 लोग मारे गए।

1971 में पहले अपोलो 'जे-मिशन' के लिए अपोलो 15 का प्रक्षेपण किया गया।

1974 में सात वर्षों के सैनिक शासन के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री कॉन्सटैन्टिनोस करामानलिस ने पहली नागरिक सरकार का गठन किया।

2008 में गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 बम धमाके हुए जिनमें 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा जख्मी हुए।


2016 में हिलेरी क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए पहली महिला प्रत्याशी बनीं।
(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Wednesday 25 July 2018

25 जुलाई – पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ

1978 में दुनिया के पहले आइवीएफ (टेस्ट ट्यूब) शिशु लुईस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ। इनके पिता का नाम जॉन ब्राउन था। विवाह के नौ साल बाद तक संतान नहीं होने पर माता पिता ने डॉक्टरों से सम्पर्क किया। डॉक्टर रॉबर्ट जी एडवर्ड्स ने इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन से टेस्ट ट्यूब बेबी को जन्म दिया। डॉक्टर एडवर्ड्स को बाद में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया।

1547 में फ्रांस के हेनरी द्वितीय की ताजपोशी हुई।

1813 में कलकत्ता (अब कोलकाता ) में पहली नौका दौड़ का आयोजन हुआ।

1814 में नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हराया।

1908 में मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कंपनी ‘अजीनोमोटो’ की स्थापना हुई।

1925 में सोवियत संघ की टेलीग्राफ एजेंसी ‘तास’ की स्थापना हुई।

1943 में इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सैन्य बल और सरकार के मुखिया का पद छोड़ा।

1946 में ऑपरेशन क्रासरोड्स के तहत अमेरिका ने बिकिनी एटॉल के कच्छ में पानी के नीचे आणविक परीक्षण किया।

1957 में ट्यूनीशिया गणराज्य की स्थापना हुई।

1963 में अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1973 में सोवियत रूस ने अंतरिक्ष अन्वेषण यान मार्स 5 प्रक्षेपित किया।

1976 में अंतरिक्ष यान वाईकिंग 1 मंगल ग्रह की धरती का प्रसिद्ध चित्र ‘फेस ऑन मार्स’ लिया।

1978 में दुनिया के पहले आइवीएफ (टेस्ट ट्यूब) शिशु लुईस ब्राउन का जन्म इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में हुआ।

2000 में फ्रांस का कॉनकॉर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया इसमें सवार सभी 109 लोगों की मौत हो गई।

2007 में प्रतिभा पाटिल ने भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Tuesday 24 July 2018

24 जुलाई- अजीम प्रेमजी का जन्म हुआ

1945 में देश के जाने माने उद्योगपति अजीम प्रेम जी का जन्म हुआ। उनकी कंपनी विप्रो देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल है।वे भारत बिल गेट्स कहे जाते हैं। उनका जन्म मुंबई के एक निज़ारी इस्माइली शिया मुस्लिम परिवार में हुआ था। इनके पूर्वज मुख्यतः कछ (गुजरात) के निवासी थे। उनके पिता एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे और 'राइस किंग ऑफ़ बर्मा' के नाम से जाने जाते थे। विभाजन के बाद मोहम्मद अली जिन्नाह ने उनके पिता को पाकिस्तान आने का न्योता दिया था पर उन्होंने उसे ठुकराकर भारत में ही रहने का फैसला किया। 

1554 में ब्रिटेन की महारानी मारिया ने येरूशलेम के राजा फिलिप से शादी की​।

 1823 में चिली से गुलामी प्रथा का अंत हुआ।

1911 में हैरम बेहन ने माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला।

1923 में लौसन की संधि के जरिए तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।

1932 में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई।

1969 में चांद पर पहली बाद मनुष्य को ले जाने वाला अंतरिक्ष यान अपोलो-11 धरती पर लौटा। 

1977 में लीबिया और मिस्र के बीच चार दिनों तक चलने वाला युद्ध शुरू हुआ।

1990 में कुवैत सीमा पर तैनात हुई इराकी सेना।

1991 में मनमोहन सिंह ने संसद में बजट भाषण दिया जिससे आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत हुई

1994 में पूर्वोत्तर भारत के बाश्बरी में बोडो उग्रवादियों ने 37 लोगों की हत्या की।

1999 में मोरक्को के किंग हुसैन की मृत्यु के बाद उनके बेटे सिदि मोहम्मद नए राजा बने।

2001 में विद्रोही सेना लिट्टे ने श्रीलंका के कोलंबो हवाई अड्डे पर खड़े छह विमान उड़ाए

2006 में इराक के पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के खिलाफ मानवता के खिलाफ मामले में सुनवाई शुरू। 

2011 में असामान्य रूप से तापमान कम होने से पेरू के आधे राज्यों में आपातकाल लागू। 

2012 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने हिशाल कादिल को मिस्र का प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


Monday 23 July 2018

23 जुलाई - लोकमान्य तिलक का जन्म हुआ

1856 में आज ही के दिन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का जन्‍म महाराष्ट्र  चिखाली (रत्नागिरी) में हुआ था। वे विद्वान, गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता की नींव रखने में सहायता की।
उन्होंने 'इंडियन होमरूल लीग' की स्थापना सन 1914  में की और इसके अध्यक्ष रहे। वे एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। ये भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय उन्हें, "लोकमान्य" का आदरणीय शीर्षक भी प्राप्त हुआ।

1540 में तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।

1555 में हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त किया।

 1798 में नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।

1829 में अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।

1877 में अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।

1906 में प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भाबरा ग्राम में हुआ। उनके पिता सीताराम तिवारी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले थे . आजाद की शहादत इलाहाबाद में हुई. 

1927 में बंबई में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।


1983 में आज ही के दिन शुरू हुए तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच 26 सालों तक चले गृह युद्ध में हजारों जानें गईं।

1984 में वनेसा विलियम्स 'मिस अमेरिका' के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी थी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।

1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

1999 में मोरक्को के शाह हसन का निधन।

2000 में व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

2004 में निर्माता, निर्देशक और हास्य अभिनेता महमूद अली का निधन।

2011 में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत। 


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY 

Sunday 22 July 2018

22 जुलाई - यतींद्र मोहन सेनगुप्ता का निधन हुआ

1933 में राष्ट्रवादी नेता जतीन्द्र मोहन सेनगुप्ता का निधन रांची में हुआ। जतीन्द्र मोहन सेनगुप्त का जन्म चटगांव (अब बांग्लादेश में) के विख्यात सेनगुप्ता परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन एक वकील के रूप में प्रारम्भ किया था, किन्तु बाद में वे इसे त्यागकर असहयोग आन्दोलन में कूद पड़े। वे मज़दूर हित समर्थक थे तथा असम-बंगाल रेलवे की हड़ताल का संयोजन किया। इसके बाद वे बंगाल प्रान्तीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने तथा सविनय अवज्ञा आन्दोलन में भी उन्होंने सक्रिय नेतृत्व किया। वे 1931 ई. में प्रथम गोलमेज सम्मेलन प्रारम्भ होने पर इंग्लैण्ड गए थे। उन्होंने ब्रिटिश मूल की नेली से विवाह किया था।

648  में यूक्रेन में खमेलनत्सकी विद्रोह के दौरान चमीलनीक हत्याकांड में 10,000 यहूदियों की हत्या।

1731 में स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।

1898 में शास्त्रीय संगीत के गायक विनायक राव पटवर्धन का जन्म महाराष्ट्र के मिरज में हुआ। 

1918 में अमेरिका के उताह राष्ट्रीय उद्यान में बिजली गिरने से 504 भेड़ों की मौत।

1923 में लोकप्रिय पार्श्वगायक मुकेश (मुकेश चंद्र माथुर)का जन्म दिल्ली में हुआ। 


1947 में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में तिरंगा को स्वीकार किया गया। इसके डिजाइनर पिंगाली वेंकैया थे .

1981 में  भारत के पहले भू स्थिर उपग्रह एप्पलने काम करना शुरु किया।

1999 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।

2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने। इसी दिन समूह-आठ देशों का जिनेवा में सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

2003 में इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के बेटे उदय हुसैन की मौत।

 2009 का 22 जुलाई का दिन खगोलशास्त्र के लिहाज से बेहद अहम रहा। इसी दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।

2011 में नॉर्वे लहूलुहान हो गया था जब अचानक हुए दो हमलों में 77 लोगों की जान चली गई। पहला हमला आम लोगों और सरकार पर हुआ तो दूसरा वर्कर्स यूथ लीग के समर कैंप में।

2012 में प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति बने। वे 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।


2013 में चीन के गांसु प्रांत में भूकंप से 89 लोग मरे।


2013 में ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और केट मिडिलटन के पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 21 July 2018

21 जुलाई - आनंद बक्शी का जन्म रावलपिंडी में हुआ

1930 में मशहूर गीतकार आनंद बख्शी का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुआ। साहिर लुधियानवी के अलावा आनंद बख्शी ही एक ऐसे गीतकार थे जो अपने गानों की रिकॉर्डिंग के दौरान मौजूद रहते थे और लगगभग 4000 गाने उन्होंने लिखे हैं साथ ही आनंद बख्शी ने 1973 की फिल्म 'मोम की गुड़िया' में लता मंगेशकर के साथ गाना भी गाया है। आनंद बख्शी साहब की बीमारी के कारण 30 मार्च 2002 को 71 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उनका लिखा प्रसिद्ध गीत है – परदेशियों से ना अंखिया मिलाना...

356 ईपू- युवा हेरो स्ट्रैटस ने अपनी प्रसिद्धि के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों में शामिल आर्टिमिस के मंदिर में आग लगा दी।

1831 में बेल्जियम ने नीदरलैंड से स्वतंत्रता हासिल की।

1883 में कोलकाता में भारत के पहले सार्वजनिक थिएटर हॉल स्टार थिएटर की शुरुआत हुई।

1884 में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर खेला गया ।

1906 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष डब्ल्यूसी  बनर्जी का निधन।
1941 में यूक्रेन में 200 यहूदियों को जलाया गया।

 1947 में संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1947 मे इंडोनेशिया में पहली बार चुनाव हुए।

1963 में काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला।

1977 में नीलम संजीव रेड्डी देश के राष्ट्रपति बने।

1988 में भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया।

2007 में हैरी पॉटर सीरिज की आखिरी किताब 'हैरी पॉटर एंड द डेवली हैलोज' जारी की गई।

2007 में  प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।


2013 में बेल्जियम के सम्राट अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )