Sunday 31 December 2017

31 दिसंबर - रागदरबारी के रचनाकार का जन्म हुआ

1925 में हिंदी के मशहूर व्यंग्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्म हुआ। उनकी प्रसिद्ध रचना राग दरबारी है। उनका निधन 28 अक्टूबर 2011 हुआ। वे समकालीन हिंदी कथा-साहित्य में उद्देश्यपूर्ण व्यंग्य लेखन करने वाले विख्यात साहित्यकार माने जाते थे। उन्होंने 1947 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास की। 1949 में राज्य सिविल सेवा में आ गए। 1983 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए। उनका विधिवत लेखन 1954 से शुरू होता है और इसी के साथ हिंदी गद्य का एक गौरवशाली अध्याय आकार लेने लगता है।

1600 में ब्रिटिश 'ईस्ट इंडिया कंपनीको व्यापार करने के लिए महारानी एलिज़ाबेथ ने शाही फरमान जारी किया।

1744 में खगोलशास्त्री जेम्स ब्रैडले ने पृथ्वी की धुरी के दोलन (न्यूटेशन मोशनकी खोज की घोषणा की।

1911 में मैरी क्यूरी ने अपना दूसरारासायन विज्ञान के लिएनोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।



1934 में हेलेन रिचे एयरमेल ट्रांसपोर्ट (सिविल फ्लाइटको उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

1944 में हंगरी ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1946 में अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने अधिकारिक रूप से द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।

1961 में 12 बिलियन डॉलर से अधिक के वितरण के बाद 'मार्शल प्लान'समाप्त हुआ।

1975 में हिंदी के दिग्गज कवि दुष्यंत कुमार का निधन हुआ।
1983 में ब्रुनेई को ब्रिटेन से पूर्णतः स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

1986 में इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनाव में हराने वाले जनता पार्टी के राज नारायण का निधन हुआ।

1992 में चेकोस्लोवाकिया का चेक गणराज्य और स्लोवाकिया में शांतिपूर्ण विघटन हुआ। इसे 'वेलवेट डिवोर्सकी संज्ञा दी गई।

1999 में एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी 814 के अपहरणकर्ताओं ने सरकार से हुए समझौते के बाद यात्रियों को रिहा किया।

2014 में नव वर्ष की पूर्वसंध्या के आयोजन के दौरान शंघाई में मची भगदड़ में 36 लोग मारे गए और 49 घायल हुए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 30 December 2017

30 दिसंबर - मद्रास नगर निगम बना

1687 में ईस्ट इंडिया कंपनी एक चार्टर जारी किया जिसमें जन प्रतिनिधि शासन की स्थापना, सुचारू न्यायिक पद्धति का विकास और करारोपण अधिकारों का उल्लेख किया गया। इस चार्टर के अन्तर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया था। 

1703 में जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकम्प से 37 हजार लोगों की मौत हुई।

1706 में  पुडुचेरी के संस्थापक व भारत में फ्रांसिसी उपनिवेश के पहले गवर्नर जनरल मार्टिन का निधन हुआ।

1803 में ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा तथा भरूच पर नियंत्रण किया।

1873 में अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन हुआ।

1893 में रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1906 में अखिल भारतीय मुस्लीम लीग की स्थापना ढाका में हुई जिसने आगे चलकर पाकिस्तान की मांग की।


1922 में  यूएसएसआर (यूनियन ऑफ सोवियत सोसलिस्ट रिपब्लिक) की स्थापना हुई थी। करीब 7 दशकों तक एक बेहद शक्तिशाली कम्युनिस्ट राष्ट्र के रूप सोवियत संघ का अस्तित्व रहा। रूस की क्रांति के बाद वहां यूएसएसआर यानि 'यूनियन ऑफ सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक्स' की स्थापना हुई थी।


1935 में इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।

1943 में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।

1949 में भारत ने चीन को मान्यता दी।

1971 में जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ।

1975 में अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।

1979 में पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।

2012 में पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 29 December 2017

29 दिसंबर – कांग्रेस संस्थापक डब्लूसी बनर्जी का जन्म हुआ

1844 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) के किदरपोर में जन्म हुआ। व्योमेश चन्द्र बनर्जी भारतीय बैरिस्टर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे। ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुनाव लड़ने वाले वे प्रथम भारतीय थे । ब्रितानी संसद में प्रवेश पाने की उन्होने दो कोशिशें की किन्तु असफल रहे।


1911 में सुन यात सेन को नए चीन गणतंत्र का राष्ट्रपति घोषित किया गया। चीन में आम जनता और साम्यवादी कार्यकर्ता उन्हें चीन गणतंत्र का राष्ट्रपिता मानते हैं।

1530 में मुगल शासक बाबर का बेटा हुमायूं उसका उत्तराधिकारी बना।

1778 में ब्रिटेन की सेना ने अमेरिकी राज्य जॉर्जिया पर कब्जा किया।

1845 में टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना।

1889 में लैटिन अमरीका की प्रसिद्ध महिला लेखक और कवित्री गैबरीला मीस्ट्रल का चिली में जन्म हुआ।

1911 में मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ।

 1922 में नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया।

1949 में यूरोपीय देश हंगरी में उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

 1972 में अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य के एवरग्लैड्स के समीप इस्टर्न त्रिस्टार जम्बो जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 101 लोगों की मौत हुई।

1972 में कलकत्ता मे मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ।

1975 में अमेरिका के न्यूयार्क स्थित ला गारडिया हवाई अड्डे पर बम धमाके में 11 की मौत 75 घायल।

1977 में विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर 'ड्राइव' बंबई (अब मुम्बई) में खुला।

1978 में स्पेन में संविधान प्रभाव में आया।

1983 में भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए।

1984 में कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday 28 December 2017

28 दिसंबर – कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई में हुआ

1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी थे जो कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरिस्टर थे इसके संस्थापक एओ ह्यूम नामक अंग्रेज थे। पहला अधिवेशन मुंबई के ग्वालिया टैंक स्थित गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में आयोजित हुआ।



1668 में मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गई।

1767 में किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।

1836 में स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1846 में आईओवा 29वां अमेरिकी प्रांत बना।



1906 में दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।

1908 में  इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गए।

1928 में पहली बोलती फिल्म मेलोडी ऑफ लव को कलकत्ता में दिखाया गया।

1942 में रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ान भरी।

1950 में द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।

1957 में सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1966 में चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया

 1968 में अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।

1972 में जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की अस्थियां मिलीं।

1974 में पाकिस्तान में 6.3 रिक्टर स्केल का भूकंप आया जिसमें 5200 लोगों की मौत हो गई।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday 27 December 2017

27 दिसंबर – मिर्जा गालिब का जन्म हुआ

1797 में प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ। आगरा में गालिब की स्मृति में कुछ नहीं है पर ताज के शहर में अब गालिब की स्मृतियों के नाम पर केवले दो मोहल्ले छोटा गालिबपुरा और बड़ा गालिबपुरा शेष हैं। गालिब जब गली कासिम जान में रहने आए तब वे साठ को पार कर चुके थे। 15 फरवरी 1869 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनकी मजार हजरत निजामुद्दीन की दरगाह के पास है।

2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी में हत्या कर दी गई। 21 जून 1953 में जन्मी बेनजीर भुट्टो जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी थीं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के संस्थापक जुल्फिकार अली भुट्टो 1973 से 1977 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

 1571 में जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।


1822 में फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।

1825 में स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।

1861 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली लगाई गई।

1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार 'जन गण मन' गाया गया

1934 में पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1939 में तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1945 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।

1960 में फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1961में बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1972 में उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1975 में झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत हो गई।


1979 में सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 26 December 2017

26 दिसंबर – शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ

1899 में स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह का जन्म पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम शहर में हुआ। उन्होंने अपना नाम राम मोहन सिंह आजाद रखा था। भारत की आज़ादी की लड़ाई में पंजाब के क्रान्तिकारी के रूप में दर्ज है। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के समय पंजाब के गर्वनर जनरल रहे माइकल ओ' ड्वायर को लन्दन में जाकर गोली मारी। 31 जुलाई 1940 को वे शहीद हो गए।   

1530 में आगरा के पास धौलपुर में मुगल वंश के संस्थापक बाबर का निधन हो गया।

1862 में अमेरिका में एक साथ 38 कैदियों को फांसी पर लटका दिया गया।



1906 में विश्व के पहले फीचर फिल्म द स्टोरी ऑफ द केली गैंग का मेलबर्न में प्रीमियर शो दिखाया गया।

1925 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई। 

1925 में तुर्की ने जॉर्जिया कैलेंडर को अपना लिया।

1941 में अमेरिका के राष्ट्रपति रहे फ्रैंकलिन डी रुजावेल्ट ने एक बिल पास किया जिसके तहत नवंबर के चौथे गुरुवार को थैंक्स गिविंग डे मनाया जाएगा।

1972 में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हेनरी एस ट्रूमैन का निधन हो गया।

1978 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल(माक्र्सवाद-लेनिनवाद) की स्थापना हुई।

1982 में टाइम मैन ऑफ द ईयर कम्युटर को बनाया गया। यह पहली बार था जब किसी चीज को टाइम मैन ऑफ द ईयर बनाया गया।


1989 में रोमानिया के राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा ने इओन एलिएस्कू को राष्ट्रपति मनोनित किया। तानाशाह निकोलाई सिआउसेस्कू की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद इलिएस्कू को राष्ट्रपति मनोनित किया गया।

1990 में ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने बयान दिया कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद की निंदा के लिए लेखक सलमान रूशदी पर मौत का फतवा जारी रहेगा।

2000 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत तानाशाह जोसफ स्टालिन द्वारा चुने गए संगीत को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार करने संबंधी कानून को मंजूरी दी गई।

2003 में दक्षिण पूर्व ईरान के ऐतिहासिक बाम शहर में भूकंप से 31 हजार व्यक्तियों की मौत।


2004 में प्राकृतिक आपदा सुनामी ने भारी कहर बरपाया. इससे हिंद महासागर में ढाई लाख लोगों की मौत हो गई थी।



  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday 25 December 2017

25 दिसंबर – महामना मालवीय, जिन्ना और अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है आज

1861 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना पंडित मदनमोहन मालवीय का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ। मालवीय जी ने लंबे समय तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर अपनी सेवाएं दी। वे हिंदू महासभा और कांग्रेस के भी अध्यक्ष बने। उनके प्रयासों से स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय एशिया का सबसे बड़ा कैंपस विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 4 फरवरी 1916 को हुई थी। 

1872 में संस्कृत के प्रकांड विद्वान गंगा नाथ झा का जन्म हुआ।

1763 में भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई।

1771 में मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण के तहत दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1876 में काएदे आजम कहे जाने वाले मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ। जिन्ना का जन्म 25 दिसंबर 1876 के दिन कराची में हुआ था जिस घर में उनका जन्म हुआ उसका नाम वजीर मैंशन है, जिसे बाद में राष्ट्रीय स्मारक और संग्रहालय बना दिया गया है।

1892में स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक ठहरे।

1919 में प्रख्यात संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ।

1924 में पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न।

1923 में साहित्यकार और पत्रकार धर्मवीर भारती का जन्म इलाहाबाद में हुआ।

1924 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ। वे 16 मई 1996 को पहली बार प्रधानमंत्री बने। वे कवि के साथ पत्रकार के तौर पर भी जाने जाते हैं।

1925 में प्रख्यात पेंटर सतीश गुजराल का जन्म हुआ।

1946 में ताईवान में संविधान को स्वीकार किया गया।

1947 में चीन में संविधान प्रभाव में आया।

1962 में सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1972 में भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास(अब चेन्नई) में निधन हो गया।

1974 में ोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

1977 में  दुनिया के मशहूर अभिनेता चार्ली चैप्लिन का निधन हो गया।

1994 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह का चंड़ीगढ़ में निधन।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Sunday 24 December 2017

24 दिसंबर – वास्कोडिगामा की मौत हुई

1524 में पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा का कोचीन में निधन हुआ। वास्को वास्तव में एक पुर्तगाली अन्वेषकयूरोपीय खोज युग के सबसे सफल खोजकर्ता था। वह यूरोप से भारत सीधी यात्रा करने वाले जहाजों का कमांडर थाजो केप ऑफ गुड होपअफ्रीका के दक्षिणी कोने से होते हुए भारत के समुद्री तट तक पहुंचा था। वह 1498 में 20 मई की कालीकट पहुंचा था।  फोर्ट कोच्चि के चर्च में उसकी मजार है।

1865 में नस्लभेद से जुड़े संगठन कू क्लस क्लेन की स्थापना हुई।


1894 में कोलकाता में भारत का पहला चिकित्सा सम्मेलन आयोजित हुआ।

1924 में मशहूर गायक मोहम्मद रफी का जन्म कोटला सुल्तान सिंह में हुआ। हिंदी सिनेमा के श्रेष्ठ गायकों में उनकी गिनती होती है। उनकी मृत्यु 31 जुलाई  1980 को मुंबई हुई।


1924 में अल्बानिया गणतंत्र बन गया।

1951 में लीबिया ने राजतंत्र घोषित किया और इदरीस प्रथम शासक बने।

1973 में तमिलनाडु में दलित आंदोलन के जनक ईवी रामास्वामी नायकर का वेल्लूर में निधन हुआ।

1979 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 के सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।

1995 में तुर्की के धर्मनिरपेक्षता के 72 वर्षों के इतिहास में पहली बार एक इस्लामी दल वेल्फेयर ने आम चुनाव जीता।

1999 में आइवरी कोस्ट में सेना ने निर्वातिक राष्ट्रपति हेनरी कोनान बेडी का तख्तापलट किया।



1999 में इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 को नेपाल से दिल्ली जाते समय हाइजैक कर लिया गया। इसके बाद कंधार में इसकी आपात लैंडिंग करवाई गई।

2001 में इजरायल ने फिलीस्तीनी नेता यासर अराफात को क्रिसमस के अवसर पर बेथलेहम की उनकी वार्षिक यात्रा पर जाने से रोका।
   ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 23 December 2017

23 दिसंबर – पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ

1902 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म यूपी के मेरठ जिले के नूरपूर ग्राम में हुआ। उनकी गिनती देश के बड़े किसान नेताओं में होती है। 28 जुलाई 1979 से वे 14 जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर 1928 में चौधरी चरण सिंह ने ईमानदारी, साफगोई और कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक गाजियाबाद में वकालत प्रारम्भ की।

 1465 में विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लड़ाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए

1672 में खगोलविद जियोवनी केसिनी ने शनि के उपग्रह रिया की खोज की।

1876 में तुर्की में पहले संविधान को लागू किए जाने की उद्धघोषणा की गई।

1888 में आज ही के दिन मशहूर डच पेंटर विंसेंट फान गॉग का एक हादसे में कान कट गया। हालांकि कान किसने काटा इस पर विवाद है

1901 में शांतिनिकेतन में ब्रहमचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।


1912 में नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित किए जाने के बाद वायसराय लार्ड हार्डिंगस द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया, इसी दौरान बम विस्फोट की एक घटना से वह घायल हो गए।

1921 में पश्चिम बंगाल में विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1922 में बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार का प्रसारण शुरू किया गया।

1926 में महान आर्यसमाजी नेता और स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद दिल्ली के चांदनी चौक में शहीद हो गए. वे गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के संस्थापक थे. 

1929 में लार्ड इरविन पर जानलेवा हमले के कुछ घंटे बाद ही गांधी जी ने उनसे मुलाकात की।

1954 में आज ही के दिन बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।

1995 में हरियाणा के डबवाली नगर में एक स्कूल में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम के दौरान तंबू में आग लगने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

1970 में कांगो औपचारिक रूप से एक अकेली पार्टी वाला देश घोषित कर दिया।

1972 में निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन को तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 22 December 2017

22 दिसंबर – महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ

1887 में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अंयंगर का जन्म तमिलनाडु के इरोड में हुआ। हालांकि उन्हे इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्रों में गहन योगदान के लिए याद किया जाता है। रामानुजन ग्रेजुएट हुए तो गणित में उनके अतुल्य योगदान के लिउन्हें स्कूल के हेडमास्टर कृष्णास्वामी अय्यर द्वारा उन्हें के. रंगनाथ राव पुरस्कार दिया गया। दसवीं कक्षा उतीर्ण करने के बाद ही उन्होंने गणित के कई मुश्किल सूत्र ढूंढ डाले थे। उनका निधन 26 अप्रैल 1920 में हो गया।

1241 में मंगोल के प्रमुख लेफ्टीनेंट बहादुर तैर हुलागु खान ने लाहौर पर कब्जा किया।

1843 में रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेन्द नाथ टैगोर ब्रह्मा समाज में शामिल हुए।

1853 में रामकृष्ण परमहंस की पत्नी शारदा मां का जन्म हुआ।

1882 में थामस एडीसन द्वारा आविष्कार किए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री को सजाया गया।


1910 में अमेरिका में पहली बार डाक बचत पत्र जारी किए गए।

1940 में मानवेन्द नाथ राय ने रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की गई।

1941 में यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।

1947 में इटली की संसद ने नए संविधान को अंगीकृत किया।

1961 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1971 तत्कालीन सोवियत संघ ने जमीन के नीचे परमाणु परीक्षण किया।

1972 में चिली की वायु सेना को दो महीने पहले अर्जेटाइन ऐंडीज में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के 14 लोग बचे हुए मिले।

2000 में अमेरिकी सुपरस्टार मडोना ने ब्रितानी फिल्म निर्देशक  गाय रिची से स्कॉटिश हाइलैंड्स में शादी कर ली।


2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday 21 December 2017

21 दिसंबर – क्यूरी दंपति ने रेडियम की खोज

1898 में आज का दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम साबित हुआ. खोज हुई एक ऐसे तत्व की जिसने अंधेरे में उजाला फैलाने के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में कई बदलाव लाए। मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम की खोज की। इससे पहले क्यूरी दंपति पोलोनियम की खोज कर चुके थे। अपने खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली वह पहली महिला थीं।

 1784 में जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने

 1788 मे  मुगल शासक गुलाम कादिर को सिंधिया सेना ने पकड़कर मौत के घाट उतारा।

1910 में इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत। 

1911 में देश के पहले स्वदेशी बैंक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना मुंबई में हुई।

1913 में पहली क्रॉस वर्ड पहली, आर्थर वायने की वर्ड क्रास, न्यूयॉर्क वर्ल्ड में प्रकाशित हुई।

1923 में नेपाल-ब्रिटेन की संधि के बाद नेपाल स्वतंत्र और संप्रभु देश बना।

1963 में बॉलीवुड के डांसिंग स्टार गोविंदा का जन्म हुआ। वे एक बार मुंबई से लोकसभा का चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी से सांसद भी बने।

1968 में केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो 8 का चंद्रमा की कक्षा के लिए प्रक्षेपण किया गया था। चंद्रमा की परिक्रमा करन वाला ये पहला मानव मिशन।

1973 में अरब-इस्राएल संघर्ष पर जेनेवा अधिवेशन शुरू हुआ।

1988 में लाकराबी में लंदन से न्यूयॉर्क जाने वाली पैन एम फ्लाइट 103 में उड़ान के दौरान हुए विस्फोट में 16 सदस्यीय चालक दल समेत सभी 243 यात्री मारे गए।

1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद 11 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर कर स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमण्डल का गठन किया।

1995 में बेथलेहम शहर का नियंत्रण इस्राएल से फिलिस्तीन को मिला।

2013 में 'गंगनम स्टायल' यू-ट्यूब पर एक अरब बार देखा जाने वाला पहला वीडियो बना।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )