Saturday 30 September 2017

30 सितंबर- 1993 में लातूर में विनाशकारी भूकंप आया था

2001 में कांग्रेस के प्रमुख नेता माधवराव सिंधिया का उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में निधन हुआ। इस विमान में हवा में उड़ते हुए आग लग गई थी। विमान में सिंधिया के साथ मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। इसमें कई पत्रकार भी शामिल थे। माधव राव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 में हुआ था।


1993 में महाराष्ट्र के लातूर में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इसमें करीब 10 हजार लोग मारे गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। बहुत से लोग तो सुबह सुबह सोते सोते ही मर गए।


1681 नीदरलैंड और स्वीडन में संधि पर हस्ताक्षर हुए ।

1841 में अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने स्टेप्लरका पेटेंट कराया। ये एक छोटा सा आविष्कार लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुआ।

1846 में अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने के लिए निश्चेतक ईथरका प्रयोग किया।

1880 में हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।


1939 में जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।

1947 में पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1960 में पश्चिमी जर्मनी ने पूर्वी जर्मनी के साथ व्यापारिक समझौते पर दस्तखत किए।

1965 में इंडोनेशिया की कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार का तख्ता पलटने का प्रयास किया, जिसे सेना ने असफल कर दिया।

1966 में दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।

1984 में उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमा रेखा खोली गई।

1985 में भूकंप की तीव्रता मापने का पैमाना बनाने वाले अमेरिकन भू-वैज्ञानिक चाल्र्स रिचर का निधन हुआ।


1994 में अंतरिक्ष शटल एंडेवर-7, 11 दिन के मिशन पर छह अंतरिक्षयात्रियों के साथ कक्षा में लॉन्च किया गया।


2003 में विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती।

2009 में सुमात्रा में आए भूकंप में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

2010 में अयोध्या बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ ने विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर राम लला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का निर्णय लिया।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


Friday 29 September 2017

29 सितंबर – डीजल इंजन के आविष्कारक का निधन हुआ

1913 में डीजल इंजन के अविष्कारक जर्मन अभियंता रुडॉल्फ डीजल का निधन हुआ। उनकी मौत के रहस्य का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। उनका शव समंदर में तैरता हुआ मिला था। 28 फरवरी 1892 को रुडोल्फ डीजल ने अपने 'कंप्रेशन इंग्निशन इंजन' को पेटेंट कराया शुरुआत में ये इंजन मूंगफली के तेल या वनस्पति तेल से चलता था बाद में रुडोल्फ ने इसमें सिलेंडर जोड़ा और फिर पेट्रोल से अलग और सस्ते दूसरे किस्म के तरल ईंधन का इस्तेमाल किया


1885 में दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम-वे ब्लैकपूल, इंग्लैंड में शुरू हुई।

1911 में इटली ने ऑट्टोमन साम्राज्य (तुर्की) पर युद्ध की घोषणा की।


1928 में भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।

1932 में हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक महमूद अली का जन्म हुआ।

1938 में जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और इटली के बीच हुए म्यूनिख समझौते में सूदेतेनलैंड विवाद का समाधान जर्मनी के पक्ष में किया गया।

1941 में नाजी जर्मन के अद्र्धसैनिक बल डेथ स्क्वॉयडने कीव (तब सोवियत संघ, अब यूके्रन में) के बावी यार में कत्लेआम शुरू किया, जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।

1957 में सोवियत संघ के मायक नाभिकीय पुनर्संस्करण प्लांट में हुए विस्फोट में 50-100 टन विकिरणशील अपशिष्ट लीक हुआ, जिससे 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में घातक विकिरण फैल गया।

1959 में भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियायी महिला बनीं। 

1973 में दो दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सोवियत यान सोयूज़ 12’ पृथ्वी पर लौटा।

1977 में सोवियत संघ ने अंतरिक्ष स्टेशन साल्युत 6 पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया।

1979 में कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी

1988 में अंतरिक्ष शटल चैलेंजरकी दुर्घटना के बाद नासा ने एसटीएस-26’ रिटर्न यू फ्लाइट मिशन लॉन्च किया।

1991 में हैती में सेना द्वारा तख्तापलट की कार्रवाई हुई।

1997 में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने गायों में होने वाले मैड काउ रोगऔर मानव मस्तिष्क रोग के बीच संबंध की पुष्टि की।

2007 में विश्व के पहले वाणिज्यिक नाभिकीय पॉवर स्टेशन, कैल्डर हॉल को एक नियंत्रित विस्फोट में नष्ट किया गया।

2013 में गुज्वा, नाइजीरिया के एक कृषि विश्वविद्यालय में चरमपंथी संगठन बोको हरम के सदस्यों ने 42 लोगों को मार दिया।


 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday 28 September 2017

28 सितंबर – लता मंगेश्कर का इंदौर में जन्म हुआ

1929 में इंदौर में 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ। उन्होंने 30 से ज्यादा भाषाओं में कई हजार गाने गाए। उनके गीतों के कई पीढ़ी के लोग दीवाने हैं। लता जी के पिता का नाम दीनानाथ मंगेश्कर था। उनका बचपन अभाव में बीता। छोटी उम्र से गाना शुरू कर दिया, शुरुआत में कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया। उनकी तीन और बहनें भी पार्श्व गायिकाएं बनीं। 1999 में उन्हे पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।  

551 ईसा पूर्व में चीन के महान दार्शनिक कन्फ्युसियस का जन्म हुआ।


1785 में नेपोलियन बोनापार्ट ने पेरिस की सैन्य अकादमी से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की, 51 छात्रों में उनका 42वां स्थान था।

1784 में फ्रांस के विरुद्ध आंग्ल-रूस-ऑस्ट्रिया संधि पर सेंट पीटर्सबर्ग में हस्ताक्षर हुए।

1825 में जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया। इस तकनीक का निर्माण सबसे पहले रिचर्ड ट्रेपिथिक और जॉर्ज स्टीवेंसन ने किया था।

1838 में भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर पिता की मौत के बाद बादशाह बना।

1850 में अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।

1895 में पॉश्च्युराइजेशन की प्रक्रिया के खोजकर्ता विश्व प्रसिद्ध फ्रांसीसी बैक्टीरियोलॉजिस्ट लुई पॉश्चर का निधन हुआ।

1915 में कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।

1922 में राजा इमैनुएल तृतीय ने मुसोलिनी को सत्ता सौंपी।

1950 में इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 60वां सदस्य बना।

1953 में खगोलशास्त्री एडविन पी हब्बल का निधन हुआ।

1958 में फ्रांस का संविधान लागू हुआ।

1965 में फिलीपींस के लुजॉन में ज्वालामुखी फटने से 500 लोगों की मौत हुई।

1972 में चीन और जापान दोबारा राजनयिक संबंध स्थापित करने पर सहमत हुए।

2003 में स्विट्जरलैंड में विद्युत पॉवर लाइन पर पेड़ गिरने से रात में पूरे इटली में ब्लैक आउट हो गया। इसमें करीब 18 घंटे बिजली बाधित रही।

2004 में विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

2008 में चीन के तीन अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरिक्ष में विचरण कर पृथ्वी वापस लौटे।


  (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday 27 September 2017

27 सितंबर – आइंस्टीन का ई=एमसी स्क्वेयर सिद्धांत प्रकाशित हुआ

1905 में विज्ञान जगत में बड़ी घटना हुई। महान वैज्ञानिक अलबर्ट  आइंस्टीन का प्रसिद्ध ई=एमसी स्क्वेयर सिद्धांत प्रकाशित हुआ। आइंस्टीन के इसी समीकरण पर ऊर्जा, प्रकाश और द्रव्यमान के करीबन सारे सिद्धांत टिके हुए हैं। इस समीकरण ने भौतिक, रसायन और परमाणु विज्ञान में क्रांति कर दी। इसी सिद्धांत की बदौलत आज सभी सेंसर चलते हैं। आइंस्टीन गांधी जी के बड़े प्रशंसक थे।  


1290 में चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1590 में सबसे कम समय तक पोप रहे पोप अर्बन सप्तम का निधन।

1760 में मोहम्मद मीर कासिम बंगाल का नवाब बना

1821में मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।

1825 में इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।

1833 में महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन हुआ।

1932 में फिल्मकार यश चोपड़ा का जन्म हुआ। उन्होंने सिलसिला, कभी, चांदनी, लम्हे जैसी कई लोकप्रिय रोमांटिक फिल्में बनाईं। उनका निधन 21 अक्तूबर 2012 को हुआ।  

1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।

1958 में मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।

1961में सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।

1981 में क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी का जन्म हुआ।

1988 में आज ही के दिन कनाडा के तेज धावक बेन जॉन्सन से उनका ओलंपिक स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया था.

2008 में हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेंद्र कपूर का निधन हुआ। उनका जन्म 9 जनवरी 1934 को हुआ था। उन्हें खास तौर रोमानी और देशभक्ति गीतों को स्वर देने के लिए याद किया जाता है।



 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 26 September 2017

26 सितंबर – समाजसुधारक ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ

1820 में प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वरचन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ। उन्होंने स्त्री शिक्षा और विधवा विवाह पर जोर दिया। वे बंगाल के पुनर्जागरण के स्तम्भों में से एक थे। उनकी उच्चकोटि की विद्वता के कारण ही उन्हें विद्यासागर की उपाधि दी गई थी। उनके प्रयास से 1856 में विधवा पुनर्विवाह कानून बना।

1580 में ब्रिटिश नाविक फ्रांसिस ड्रेक समुद्री रास्ते से पूरे विश्व का चक्कर लगाकर वापस स्वदेश इंग्लैंड पहुंचे थेड्रेक वह पहले ब्रिटिश नागरिक थे जिसने पानी के रास्ते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की थी

1087 में विलियम प्रथम के तीसरे पुत्र विलियम द्यितीय इंग्लैड की राजगद्दी पर बैठे। वह 1100 तक सम्राट रहे।

1777 में अमेरिकी क्रांति के दौरान ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा हुआ।

1872 में न्यूयॉर्क सिटी में पहला हिंदू मंदिर बना।

1888 में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म हुआ।

1907 
मे न्यूज़ीलैंड ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1923 
में बॉलीवुड अभिनेता देवानंद का पंजाब (पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1932 
मे देश के 13वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाव में जन्म हुआ।

1950 
में संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।

1973 में सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया।

1981 में अमेरिका की दिग्गज टे​निस स्टार सेरेना विलियम्स का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 22 सिंगल्स सहित कुल 38 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

1990 में इटली के उपन्यासकार अलबर्टो मोराविया का निधन हुआ। साल 1907 में इटली की राजधानी रोम में उनका जन्म हुआ था।


1998 में सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 18 वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday 25 September 2017

25 सितंबर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ

1916 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म हुआ। उनका पैतृक गांवउत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में है। पर उनका जन्म राजस्थान में धनकिया गांव में ननिहाल में हुआ था। वे भारतीय संस्कृति के महान चिंतक और विद्वान थे। वे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में हुआ।


1524 में वास्कोडिगामा तीसरी और आखिरी बार भारत यात्रा पर पहुंचा।

1639 में अमेरिका में पहला प्रिंटिंग प्रेस शुरू हुआ।

1654 में ब्रिटेन और डेनमार्क के बीच व्यापारिक संधि हुई।

1844 में कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में खेले गए पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कनाडा ने अमेरिका को 23 रन से हराया।

1897 में ब्रिटेन की पहली बस सेवा शुरू हुई।

1911 में फ्रांस के युद्धपोत लिबर्टो में आग लगने से हुए विस्फोट में 235 से अधिक लोग मारे गए।


1926 में अमेरिकी उद्योगपति और फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक होनरी फोर्ड ने अपनी फैक्ट्रियों में पांच दिन और रोजाना 8 घंटे कार्य सप्ताह की व्यवस्था की।

1956 में अटलांटिक महासागर के नीचे बिछाए गए 2250 मील लंबे केबल से अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।

1957 में सेन डियागो शहर में पैसिफिक साउथवेस्ट एयरलाइंस के जेट विमान और सेना जहाज के हवा में टकराने से 153 लोग मारे गए।

1972 में नार्वे के यूरोपियन इकोनॉमिक्स कम्युनिटी से जुड़ने के प्रश्न पर जनमत संग्रह हुआ, जिसमें 53.5 लोगों ने विरोध में मत दिया।

1973 में 59 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद तीन सदस्यीय चालक दल के साथ स्काईलैब-3 प्रशांत महासागर में उतरा।

1992 में उत्तरी सागर और अटलांटिक महासागर को काले सागर से जोड़ने वाली 171 किमी लंबी लाइंस राइन-मेन-डैन्यूब नहर का निर्माण पूरा हुआ।

1997 में ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।

2003 में फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग्रीष्मकालीन ताप लहर में 15 हजार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

2011 में सऊदी अरब की महिलाओं को निकाय चुनावों में मतदान करने और लड़ने का अधिकार दिया गया।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



Sunday 24 September 2017

24 सितंबर – कोलंबस ने खोजी अभियान शुरू किया

1493 में क्रिस्टोफर कोलम्बस ने नई दुनिया की खोज के लिए दूसरा अभियान शुरू किया। उनका जन्म 1451 में हुआ और मृत्यु 20 मई 1506 में हुई। वह एक समुद्री नाविक था। उसकी समुद्री यात्राओं के कारण अमेरिका के बारे में जानकारी बढ़ी। उसकी चार अमेरिकी यात्राओं का खर्च स्पेन की रानी इसाबेला ने उठाया था।

1688 में फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।

1829 में रूस और ऑट्टोमन साम्राज्य के बीच एड्रियानोपल की शांति संधि हुई।

1852 में फ्रांसीसी इंजीनियर हेनरी ग्रिफा ने भाप ऊर्जा से चालित, हाइड्रोजन से भरे वायुयान से 27 किमी लंबी उड़ान भरी।

1853 में लंदन में पहले प्रांतीय दैनिक समाचार पत्र नार्दर्न डेली टाइम्सका प्रकाशन हुआ।

1889 में एलेक्जेंडर डे ने कर्मचारियों के काम के घंटे अंकित करने वाली मशीन डायल टाइम रिकॉर्डरका पेटेंट कराया।

1895 में साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाने वाली एनी लॉनडॉनडेरी विश्व की पहली महिला बनीं।

1938 में जॉन डॉनल्ड बज टेनिस का ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बने।

1952 में डेविल्स सीतल स्थित म्योजिन शोज्वालामुखी की जांच कर रहे जापानी खोजी पोत के नीचे ज्वालामुखी फटने से 31 सदस्यीय चालक दल समेत पोत नष्ट हुआ।

1956 में पहले अंतर एटलांटिक टेलीफोन केबल, न्यूफाउंडलैंड से स्कॉटलैंड का उपयोग शुरू हुआ।

1960 में अमेरिका ने विश्व का पहला नाभिकीय शक्ति से चालित विमानवाही पोत यूएसएस एंटरप्राइज़ (सीवीएन-65) लॉन्च किया।

1973 में पश्चिमी अफ्रीका के देश गिनि बिसाओ ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1980 में शात-अल-अरब जलमार्ग पर आधिपत्य के विवाद के चलते इराक ने ईरान के खार्ग टापू के कच्चे तेल निर्यात टर्मिनल पर बमबारी की।

1988 में बेन जॉनसन ने सिओल ओलंपिक में 9.79 सेकेंड के कीर्तिमान समय में 100 मीटर का स्वर्ण पदक जीता, लेकिन तीन दिन बाद स्टेरॉयड उपयोग का दोषी पाए जाने पर उनसे पदक वापस ले लिया गया।

1990 में ईस्ट जर्मनी ने स्वयं को वारसॉ समझौते से अलग किया।

2012 में चीन में जापान की या उससे संबंधित किताबें और जापानी लेखकों की सभी किताबें बेचने पर रोक लगाई गई।

2014 में प्रथम प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में खोज-यान सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने वाला भारत एशिया का पहला देश बन गया।


  (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 23 September 2017

23 सितंबर – रामधारी सिंह दिनकर का जन्म हुआ

1908 में हिंदी के प्रसिद्ध ओजस्वी कवि रामधारी सिंह दिनकरका बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ। उनकी कविताएं खास तौर पर वीर रस की होती थीं। वे एक महान कवि, लेखक और निबंधकार थे। उनकी प्रमुख रचनाओं में रश्मिरथी काव्य काफी प्रसिद्ध है। भारतीय इतिहास संस्कृति पर उनकी पुस्तक संस्कृति के चार अध्याय काफी प्रसिद्ध है। उनका निधन 24 अप्रैल 1974 को पटना में हुआ।  


1793 में रूस और तुर्की ने बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1803 में असाए के युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय सेना ने दौलत सिंधिया और बेरार के राजा की संयुक्त मराठा सेना को हराया।

1846 में जर्मन खगोलशास्त्री जॉन गॉटफ्रीड गालह ने अपने छात्र और सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।

1879 में ऑस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में, बॉल्डविन स्टीम मोटर्स द्वारा निर्मित ट्राम का संचालन किया गया।

1884 में अमेरिका के हर्मन हॉलेरिथ ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया, इसे डाटा प्रोसेसिंग की शुरुआतकहा जाता है।


1911 में अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने।

1939 में विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट एवं मनोविश्लेषण के जनक सिगमंड फ्रायड का निधन हुआ।

1955 में ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते बगदाद करारपर हस्ताक्षर हुए, इसमें ईरान, पाकिस्तान और ब्रिटेन भी शामिल हुए।

1976 में दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।

1988 में फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।

1999 में मंगल ग्रह के वायुमंडल, मौसम और भूपटल के अध्ययन के लिए भेजे गए मार्स क्लाइमेट आर्बिटरग्रह की कक्षा में पहुंचने के कुछ समय बाद ही नासा से संपर्क टूट गया।

2002 में मोजिला फायर फॉक्स ब्राउजर का पहला वर्जन लॉन्च हुआ।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )