Wednesday 31 January 2018

31 जनवरी - मोर राष्ट्रीय पक्षी घोषित हुआ

1963 में मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया । नीला रंग का मोर भारत और श्रीलंका का राष्ट्रीय पक्षी है। नर मोर की एक ख़ूबसूरत और रंग-बिरंगी फरों से बनी पूंछ होती है, जिसे वो खोलकर प्रणय निवेदन के लिए नाचता है, विशेष रूप से बसन्त और बारिश के मौसम में। मोर का यह नृत्य अत्यंत मोहक होता है। मोर की मादा मोरनी कहलाती है। राष्ट्रीय पक्षी होने के कारण मोर के शिकार पर पाबंदी है।

1561 में मुगल बादशाह को तख्‍त तक पहुंचाने लायक बनाने में अहम भूमिका अदा करने वाले बैरम खान की हत्‍या कर दी गई थी।

 1893 में ट्रेडमार्क 'कोका कोला' ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।

1923 में सोमनाथ शर्मा जो 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद हैं उनका जन्म हुआ।

1915 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के द्वारा रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया गया।

1929 में सोवियत रूस ने लियोन त्रॉत्स्की को देश-निकाला दिया।


1946 में तत्कालीन सोवियत संघ के माडल के आधार पर यूगस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)

1947में पोलैंड में सत्ता पर मार्क्सवादियों ने अधिकार कर लिया।

1950 में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम बनाने के आदेश दिए।

1953 में आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।


1966 में सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।

 1971 में पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।

1996 में श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 86 की मौत, 1400 घायल।

2004 मे पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डॉ अब्दुल कादिर खान अन्य देशों को परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार ।

2005  में जनरल जोगिदर जसवंत सिंह भारतीय सेना के प्रमुख नियुक्त हुए।

2007 में  भारतीय इस्पात कम्पनी टाटा एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी ।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 30 January 2018

30 जनवरी. महात्मा गांधी की हत्या हुई

1948 में नई दिल्ली के बिडला हाउस में महात्मा गांधी की नाथुराम गोडसे ने हत्या कर दी। उस वक्त बापू शाम की प्रार्थना सभा में शामिल होने जा रहे थे। बापू को कुल तीन गोलियां लगी  उन्होने आखिरी शब्द कहे हे राम। उनकी समाधि राजघाट पर है। दुनिया भर के लोग उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हर रोज पहुंचते हैं। 


1522 में ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध हुआ।

1641 में पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।

1648 में स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।

1649  में इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।

1790 में पहली लाइफबोट को टायन नदी में उतारा गया।

1889 में प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का वाराणसी में जन्म हुआ।

1903 में लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाॅफ हॉल में इंपीरियल लाइब्रेरीका उद्घाटन किया।

1910 में भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।

1911 मेंकैनेडियन नेवल सर्विसका नाम बदलकर रॉयल कैनेडियन नेवीकिया गया।

1913 में ब्रिटेन के हाउस आफ लॉर्ड्सने आॅयरिश होम रूल बिल को खारिज किया।

1913 मे प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म हुआ।

1933 में एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।


1949 में रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।

1964 में दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

1968 में हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

1971 में इंडियन एयरलाइंस के फोकर फ्रेंडशिप विमानका अपहरण।

1972 में पाकिस्तान ने राष्ट्रमंडलसे अपना नाम वापस लिया।

1989 में अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991में इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

2007 में टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।



2008 में भारत में चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Sunday 28 January 2018

29 जनवरी - हिकी ने भारत का पहला अखबार निकाला

1780 में भारत का पहला अंग्रेजी अखबार बंगाल गजट या कलकता जनरल एडवरटाइजर प्रकाशित हुआ था। भारत का पहला अखबार 29 जनवरी 1780 को एक अंग्रेज जेम्स अगस्टस हिकी ने कोलकाता से निकाला। इसका नाम बंगाल गजट था और इसे अंग्रेजी में निकाला गया। इस अखबार के प्रकाशन के लिए हिकी को ब्रिटिश कंपनी का कोपभाजन बनना पड़ा था।

1528 में भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी के किले पर कब्जा किया

 1896 में स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ। वे भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक थे। उनके आश्रम की शाखाएं गंगा सागर, कोलकाता, गया और दिल्ली में संचालित हैं।

1916 में प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।

1939 में रामकृष्ण मिशन संस्कृति संस्थान की स्थापना की गई।

1953 में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना की गई। भारत सरकार की संस्था भारतीय संगीत और नाटकों को बढ़ावा देती है।

1963 में फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाजार (ईईसी) में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1970 में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म हुआ। वे भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता हैं। बाद सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री भी बने।


1979 में भारत की सबसे पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।

1993 में भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण हुआ।

1994 में केन्द्र सरकार ने एयर काॅर्पोरेशन एक्ट 1953 को रद्द किया।

1996 में फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करने की घोषणा की।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

28 जनवरी -पंजाब केसरी लाला लाजपत राय का जन्म हुआ

1865 में पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के ढूढीके में हुआ। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की थी। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। सन् 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी-चार्ज में ये बुरी तरह से घायल हो गये और अन्तत: 17 नवम्बर 1928 को निधन हो गया।

1684 में  जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म हुआ। वह सन 1713 ईसवी से ब्रिटेन में रहने लगे और अपनी कला का प्रदर्शन उन्होंने इसी देश में किया।

1725 में रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का 53 वर्ष की आयु में निधन हुआ। 

 1807 में एक जर्मन उद्यमी फ्रेडरिक अल्बर्ट विंडसर ने लंदन की सड़क पर दुनिया की सबसे पहली गैस लाइटें जलाईं थीं।

1813 में युनाइटेड किंगडम में पहली बार 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' किताब का प्रकाशन हुआ।

1819 में  सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।

1835 में पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ

1860 में ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा  दिया।


1887 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू हुआ था।
1899 में भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़' के.एम.करियप्पा का जन्म।

1928 में देश के प्रमुख भौतिक वैज्ञानिक राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था

 2010 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान जी की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दे दी गई। 

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 27 January 2018

27 जनवरी – टेलीविजन का आविष्कार हुआ

1926 में स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ने टेलीविजन को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। बेयर्ड के इस आविष्कार ने दुनिया में क्रांति ला दी।
भारत में टीवी प्रसारण 15 सितंबर, 1959 को प्रयोगात्‍मक आधार पर आधे घण्‍टे के लिए शैक्षिक और विकास कार्यक्रमों के रूप में शुरू किया गया। उस समय दूरदर्शन का प्रसारण सप्ताह में सिर्फ तीन दिन आधा-आधा घंटे होता था। तब इसको 'टेलीविजन इंडिया' नाम दिया गया था 

1756 में ऑस्ट्रिया के संगीतकार वुल्फ़गैंग मोज़र्ट का सेल्ज़बर्ग नगर में जन्म हुआ। उन्हें बचपन से ही संगीत से प्रेम था और उन्होंने अपने पिता से जो स्वयं भी एक मंजे हुए संगीतकार थे से संगीत की शिक्षा ली।

1823 में अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।

 1880 में थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।


1888 में नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी का वाशिंगटन में आयोजन हुआ।

1891 में पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गए।

1897 मे ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।

1905 में मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बना

1915 में अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।

 1943 मे अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।

1948 में दुनिया में पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

1959में दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गई।

1969 में बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गई।

1969 में अभिनेत्री थेल्मा रिटर को दिल का दौरा पड़ा जिसके कारण पांच फरवरी को उनका निधन हो गया।

1974 में राष्ट्रपति वीवी गिरी ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।

1984 में पेप्सी के एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान पॉप स्टार माइकल जैक्शन के सिर में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद वह लगातार बीमारियों से जूझते रहे।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 26 January 2018

26 जनवरी – आइए पहले गणतंत्र दिवस को याद करें

1950 को पहला गणतंत्र दिवस राजपथ की बजाय इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में हुआ था।  26 जनवरी 1950 का भारतीय इतिहास में इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व मे आया था।  26 जनवरी 1950 को डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने गवर्नमेंट हाउस के दरबार हाल में भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। इर्विन स्टेडियम में झंडा फहराया गया। यही पहला गणतंत्र दिवस समारोह था। मुख्य अतिथि थे इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो। 

1556 में मुगल सम्राट हुमायूं की मृत्यु हुई। उसका मकबरा नई दिल्ली में है जो वास्तुकला का सुंदर नमूना है।

1666 में फ्रांस ने इंग्लैड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1841में  हांगकांग ब्रिटिश कब्जे में चला गया।

1845 में ब्रिटिश जनरल चार्ल्स गार्डन सूडान में मारे ग

1930 में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।

1931में  ‘सविनय अवज्ञा आंदोलनके दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किगए।

1931में हंगरी और ऑस्ट्रिया ने शांति संधिपर हस्ताक्षर कि

1934 में जर्मनी और पौलैंड के बीच दस वर्षीय अनाक्रमण संधि हुई।
 1963 में मोर के अद्भुत सौंदर्य के कारण भारत सरकार ने 26 जनवरी को इसे राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया।

1972 में युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान राष्ट्रीय स्मारककी स्थापना की गई।

1981 में पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत प्रारम्भ हुई।

1982 में पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस ऑन व्हील्स सेवा शुरू की।

1990 में रोमानिया के उपराष्ट्रपति डी. माजिलू ने इस्तीफ़ा दिया।

 1991में इराक ने अपने सात विमान ईरान भेजे।

1999 में महिलाओं के यौन शोषण पर विश्व सम्मेलन का ढाका (बांग्लादेश) में आयोजन।

2000 में कोंकण रेलवे परियोजना पूर्ण हुई और प्रथम यात्री गाड़ी चलाई ग

2001 में भारत में 26 जनवरी गुजरात के लिए तबाही लेकर आया। विनाशकारी भूकंप ने करीब कई हजार लोगों को लील लिया, जबकि चार लाख घरों को नेस्तनाबूद कर दिया।

2018 में बांग्ला फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सुप्रिया देवी का निधन हो गया. वे ऱितिविक घटक की मेघा ढके तारा में नजर आईं थीं.  उनका जन्म 8 जनवरी 1935 को म्यांमार में हुआ था।  साल 1963 में सुप्रिया देवी धर्मेद्र के साथ फिल्म ‘बेगाना’ में नजर आईं। इसके बाद 1964 में वे  ‘आप की परछाईयां’ में फिर धर्मेंद्र के साथ नजर आईं। वे 1964 में किशोर कुमार की फिल्म ‘दूर गगन की छांव में’ भी मुख्य भूमिका में थीं।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday 25 January 2018

25 जनवरी - चुनाव आयोग की स्थापना हुई

1950 को चुनाव आयोग का गठन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन हुआ था। चुनाव आयोग एक स्वायत्तअर्द्ध न्यायिकसंवैधानिक निकाय है। चुनाव आयोग के काम काज में कार्यपालिका का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। 25 जनवरी को देश के मतदाताओं को जागरुक बनाने के लिए मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1565 में तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।


1579 में डच गणराज्य की स्थापना हुई।


1755 में मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।


1831 में पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।


1839 में चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।


1874 में ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।


1882 में वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।


1952 में सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।


1959 मे ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।


1969 में अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।


1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।


1975 में शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।


1980 ‌में मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।


1983 में आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।


1991 में यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।


1992 में रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।


1994 में तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथमअटलांटिक महासागर में गिरा।


( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday 24 January 2018

24 जनवरी – डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति चुने गए

1950 में संविधान सभा की अंतिम बैठक हुई। इस बैठक में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना था। वे बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे। इसके साथ ही इसी दिन 1950 में ही जनगण मन अधिनायक....को राष्ट्रगान के तौर पर अपनाया गया था

1667 में ब्रिटेन और हालैंड के बीच ब्रेडा समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर हालैंड ने अमरीका महाद्वीप में अपने उपनिवेशों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण उन्हें ब्रिटेन के हवाले कर दिया। इस समझौते के आधार पर ब्रिटेन को मिलने वाला सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र वर्तमान न्यूयार्क राज्य था।

1776 में जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफ़मैन का जन्म हुआ। वे अद्भुत विचारवान लेखक थे।

1797 में फ़्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का जन्म हुआ।

1824 में रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया । 

1826 में प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का जन्म हुआ।

1839 में चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने ग

1857 में यूनिवर्सिटी ऑफ कलकत्ता का औपचारिक गठन हुआ।

1924 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ।

1924 मे रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।

1936 में अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।

1939 में चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे। 

1947 में दिमित्रियो मैक्सिमोज़ ने एथेंस में राजतंत्रीय सरकार की स्थापना की

1952 में बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।

1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन।

1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ। 

2008 में उत्तर प्रदेश में सैनिटेशन पॉलिसी के लिए टास्क फोर्स गठित हुई। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जेजे सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।

2010 में  वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। बांग्ला फिल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म चुना गया।
  
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 23 January 2018

23 जनवरी – नेताजी का जन्म कटक में हुआ

1897 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्म ओडिशा के कटक शहर में हुआ।
बोस के पिता का नाम 'जानकीनाथ बोस' और माँ का नाम 'प्रभावती' था। जानकीनाथ बोस कटक शहर के मशहूर वक़ील थे। प्रभावती और जानकीनाथ बोस की कुल मिलाकर 14 संतानें थी, जिसमें 6 बेटियाँ और 8 बेटे थे। सुभाष चंद्र उनकी नौवीं संतान और पाँचवें बेटे थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के महानायकों में से एक नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जीवन और उनकी मौत दोनों ही रहस्यमय रहा। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था।


1556 में चीन के शेनसी प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।

1570 में स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।

1668 में इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया। 

1793 में ह्यूमन सोसायटी ऑफ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।

1920 में भारत में वायु परिवहन एवं एयरमेल सेवाओं की शुरुआत हुई।

1930 में क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की तस्वीर ली।

1932 में  अल सल्वाडोर में सेना ने प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।

1965 में दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई।

1966 में इंदिरा गांधी भारत की तीसरी एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी।

1976 में गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को खुदाई में खोजा गया।


1977में आपातकाल के बाद चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ कई पार्टियों को मिलाकर जनता दल का गठन हुआ। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday 22 January 2018

22 जनवरी – ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ

1892 में भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक ठाकुर रोशन सिंह का जन्म शाहजहांपुर में हुआ।   असहयोग आन्दोलन के दौरान उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुए गोली-कांड में सजा काटकर जैसे ही शान्तिपूर्ण जीवन बिताने घर वापस आए कि हिन्दुस्तान रिपब्लिकन सोसिएशन में शामिल हो गए। वे काकोरी कांड में शामिल थे 19 दिसंबर 1927 को इलाहाबाद के नैनी जेल में उन्हें फांसी पर लटका दिया गया।

1531में ब्रिटेन के लेखक और दार्शनिक फ्रांसिस बेकन का जन्म हुआ। आरंभ के दिनों में वे राजनीति में भी गए।

1517 में तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।

 1666 में मुगल बादशाह शाहजहां का निधन हुआ। शाहजहां पांचवां मुग़ल शहंशाह था। शाहजहां अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के लिए प्रसिद्ध था। 

1673 में न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।

1760 में वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।

 1788 में ब्रिटिश कवि जार्ज गोईन बायरन का जन्म हुआ।


1905 में रूस में अक्टूबर क्रांति की शुरुआत हुई।

1924 में रैमसे मैकडोनाल्ड इंग्लैंड के लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।

1990 में फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी एलीजे कार्नेट का जन्म  नाइस में हुआ। कार्नेट ने अपने ग्रैंड स्लैम कॅरियर की शुरुआत 2005 में फ्रेंच ओपन से की। 

1999 में ऑस्ट्रेलियाई मिशनरी ग्राहम स्टेन्स और उनके बेटों को उड़ीसा के क्योंझर जिले में जिंदा जला दिया गया था।

2009 में  फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ। 

 2009 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ग्वांतानामो बे को बंद करने का आदेश दिया। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )