Saturday 30 June 2018

30 जून – संतालों ने अंग्रेजो के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका

1855 को क्रांतिकारी नेता सिद्धू मुर्मू एवं कान्हू मुर्मू के आह्वान पर राजमहल के भोगनाडीह में 20 हजार संतालों ने ब्रिटिश हुकूमत के अधीन महाजनी प्रथा और सरकार की बंदोबस्ती नीति के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।  वर्तमान साहेबगंज ज़िले के भगनाडीह गांव से प्रारंभ हुए इस विद्रोह के मौके पर सिद्धू ने घोषणा की थी- करो या मरो, अंग्रेज़ों हमारी माटी छोड़ो। इस अन्याय के खिलाफ जब भाई सिदो, कान्हु, चाँद, भैरव और बहनें फूलो झानो ने आवाज़ उठाई तो सैकड़ो लोगों ने इनका स्वागत किया और अपने परम्परागत अस्त्र तीर-धनुष के साथ भोगनाडीह गाँव में जमा होकर खुद को स्वतंत्र घोषित किया तथा स्थानीय जमींदार, पूंजीपतियों, सूदखोरों के खिलाफ जंग छेड़ने की शपथ ली। इस घटना की याद में प्रतिवर्ष 30 जून को 'हूल क्रांति दिवस' मनाया जाता है।

1966 में आज ही के दिन अमेरिका में बॉक्सर और एक्टर माइक टाइसन का जन्म हुआ था। माइक टायसन की जो अपनी खूंखार बॉक्सिंग शैली के साथ-साथ अपने विवादों के कारण भी मशहूर रहे। रिंग के अंदर की बात हो या बाहर विवादों के साथ उनका चोली दामन का साथ रहा। टायसन लड़ते-लड़ते कब खूंखार हो जाते था यह बात किसी को पता नहीं चलती थी। कई बार तो टायसन सामने वाले के कान को भी काट लेते थे। बाद में ड्रग्स और शराब की लत ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी।

1868 में क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।

1870 में अदा केपले यूएस में लॉ कॉलेज से ग्रेजुएट करने वाली पहली महिला बनीं।

1888 में फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।

1894 में सोलबॉन पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना हुई।


1937 में दुनिया का पहला इमरजेंसी नंबर 999 लंदन में जारी किया गया था।

1953 में जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान मौत हो गई।

1966 में अमेरिका का पहला महिला संगठन नेशनल ऑर्गनाइदेशन फॉर वुमेन का गठन किया गया।

1980 में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी के छोटे पुत्र संजय गाधी दिल्ली में एक विमान दुर्घटना में मारे गए।

1985 में लेबनान में बंधक बनाए गए 39 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार किए गए।


1990 में पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने अपनी अर्थव्यवस्था का विलय किया।

1997 में आज ही के दिन हांगकांग पर से ब्रिटिश हुकूमत खत्म हो गई।

 1999 में आस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री तथा नेशनल पार्टी के नेता टीम फ़िशर का इस्तीफ़ा।

2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर को कानूनी मान्यता दी।

2002 में ब्राजील ने जर्मनी को 2-0 से हराकर फ़ुटबाल के विश्व कप पर कब्ज़ा किया। 
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 29 June 2018

29 जून – देवकीनंदन खत्री का जन्म हुआ


1861 में हिंदी के पहले तिलिस्मी उपन्यासकार बाबू देवकीनंद खत्री का बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्म हुआ। उन्होंने चंद्रकांता संतति समेत कई उपन्यास लिखे। उनके उपन्यासों की लोकप्रियता का ये आलम था कि काफी लोगों ने इसे पढने के लिए हिंदी सीखी। उन्होंने  काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोंडा, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की। उनका निधन 1913 में हुआ।  चंद्रकांता पर दूरदर्शन पर लोकप्रिय टीवी धारावाहिक का प्रसारण हो चुका है।  

1444 में सिकंदर बेग ने ऑटोमन साम्राज्य की सेना को हराया।

1613 में विलियम शेक्सपियर का ग्लेाब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।

1850 में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर रॉबर्ट पील घुड़सवारी के दौरान गिर गये जिसके तीन दिन बाद उनका निधन हो गया।

1864 में कनाडा क्यूबेक के मोंट सेंट हिलेरी कस्बे के नजदीक ग्रांड ट्रंक रेलवे लाइन पर एक ट्रेन के रिशेल्यू नदी में गिर जाने से करीब 100 लोगों की मौत हो गई।

1893 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और सांख्यिकीविद पीसी महालनोविस का जन्म हुआ।

1932 में सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1936 में हास्यकवि और शैल चतुर्वेदी का जन्म अमरावती में हुआ। उनका निधन 29 अक्तूबर 2007 को मुंबई में हुआ। 

 1961 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षा मंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन

1966 में अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के निकट ईंधन भंडारण केंद्र पर बम गिरा

1966 में प्रसिद्ध विद्वान और गणितज्ञ डीडी कौशांबी का निधन हो गया।

2002 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के कोलोनोस्कोपी उपचार शुरु होने की वजह से उप-राष्ट्रपति डिक चेने ने ढाई वर्ष तक कार्यकारी राष्ट्रपति का कार्य संभाला।

2007 में आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन बाजार में आया।

2012 में करीब 15 हजार परमाणु विरोधी आंदोलनकारियों ने तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के कार्यालय का घेराव किया

 2014 में आईएसआईएस नाम से एक नयी खिलाफत की स्थापना के साथ अबु बक्र अल-बगदादी ने स्वयं को खलीफा नामित किया।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )  

Thursday 28 June 2018

28 जून – पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंहराव का जन्म हुआ


1921 में भारत  के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव का जन्म आंध्र प्रदेश में हुआ। वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। वे 17 भाषाओं के ज्ञाता थे। वे 1991 में भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने। उनके प्रधानमंत्री बनने के काल में भारत मे एलपीजी ( लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन, ग्लोबलाइजेशन ) का दौर शुरू हुआ। उन्होंने डाक्टर मनमोहन सिंह को अपने मंत्रिमंडल में वित्तमंत्री बनाया था। उनकी मृत्यु 23 दिसंबर 2004 को हुई। 

1748 में एम्सटरडेम में दो लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने के विरोध में भडके दंगो में 200 से अधिक लोग मारे गए।

1820 में टमाटर को बिना जहर वाली सब्जी साबित किया गया।

1838 में लंदन में महारानी विक्टोरिया की ताजपोशी की गई। 18 साल की उम्र में वह राजशाही की उम्मीदवार बनीं और ठीक एक साल बाद उनकी ताजपोशी कर दी गई।

1846 में एंटोइन जोसेफ सैक्स ने सैक्सोफोन का पेटेंट कराया।

1919 में वर्साय की संधि हुई इसके साथ ही प्रथम विश्वयुद्ध की औपचारिक समाप्ति का ऐलान हुआ

1922 में आयरिश नागरिक युद्ध शुरू।

1926 में गोतलिएब डैमलर और कार्ल ब्रेंज की कंपनियों के विलय के साथ मर्सिडीज बेंज का जन्‍म हुआ था।

1960 में वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की मौत हो गई।

1976 में निशानेबाज जसपाल राणा का जन्म हुआ।

1999 में रूमानिया ने अपनी वायु सेना में रूसी विमानों की उड़ान पर रोक लगाई।

2003 में इस्रायल-फ़िलिस्तीन पश्चिम एशिया में खून-ख़राबा रोकने के लिए क़दम उठाने पर सहमत।

2004 में अमेरिकी गठबंधन की सेना ने ईराक की अंतरिम सरकार को संप्रभुता सौंपी।

2005 में रूस द्वारा ईरान के लिए छह परमाणु रिएक्टर बनाने की घोषणा।

2007 मे जाफना के पूर्व प्रधानमंत्री किची मियाजावा का निधन।

2010 में हावड़ा से मुंबई जा रही ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के 13 डिब्बे मिदनापुर जिले में पटरी से उतर गए जिन्हें  एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी जिससे 149 यात्रियों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Wednesday 27 June 2018

27 जून - आरडी बर्मन का जन्म हुआ


1939 में प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ। उनका निधन 4 जनवरी 1994 को हुआ। वे मशहूर संगीतकार सचिन देव वर्मन के बेटे और हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। उन्हें पंचम या 'पंचमदा' नाम से भी पुकारा जाता था। अपनी अद्वितीय सांगीतिक प्रतिभा के कारण इन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में एक माना जाता है। माना जाता है कि इनकी शैली का आज भी कई संगीतकार अनुकरण करते हैं। पंचम दादा ने अपनी संगीतबद्ध की हुई 18 फिल्मों में आवाज़ भी दी थी।

1693 में महिलाओं की पहली पत्रिका लेडीज मरकरी लंदन में प्रकाशित हुई।

1759 में ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा जमाने की शुरुआत की।

1867 में बैंक ऑफ कैलिफार्निया का संचालन शुरू।

1893 में पंजाब के महाराजा और सिख सम्राज्य के संस्थापक महाराजा रणजीत सिंह का निधन हुआ।

1914 में अमेरिका ने इथोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किए।

1940 में सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।

1946 में कनाडाई संसद ने कनाडाई नागरिकता अधिनियम में कनाडाई नागरिकता को परिभाषित किया।

1950 में संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 83 अपनाया गया।

1957 में अमेरिका के लुसिआना और टेक्सास में आद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत हो गई।

1964 में तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाने का ऐलान किया गया।

1967 में लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।

1967 में भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।

1980 में  इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत हो गई।

1981 में  कंबोडिया ने अपना नया संविधान अपनाया।

1983 में नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया।

1998 में मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।

2007 में  गोर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

2008 में माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday 26 June 2018

26 जून – गायक बाल गंधर्व का जन्म हुआ


1888 में मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बालगन्धर्व का जन्म हुआ।  पुणे के एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में जन्में बाल गंधर्व का पूरा नाम नारायण श्रीपाद राजहंस था।  रंगमंच के उनके अभिनय से प्रभावित होकर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने वर्ष 1898 में उन्हें 'बाल गंधर्वका नाम दिया था और यहीं से उनका ये नाम प्रसिद्ध हो गया। पुणे में उनके नाम पर बाल गंधर्व रंग मंदिर बना है।

1873 में 26 जून को आजमगढ़ में महान गायिका गौहर जान का जन्म हुआ। उनका असली नाम एंजलिना योवर्ड था। वह भारत की पहली गायिका थी, जिन्होंने भारतीय संगीत के इतिहास में अपने गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी। वह भारत में 78 आरपीएम रिकॉर्ड पर संगीत रिकॉर्ड करने वाले पहले कलाकारों में से एक थीं, और भारत के ग्रामोफोन कंपनी द्वारा जारी की गई थीं। 

1254 मेंइटली के विख्यात नाविक और पर्यटक मार्को पोलो का वीनस में जन्म हुआ। मार्को पोलो के पिता और चाचा इटली के विख्यात नाविक थे।

1498 
में चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। पहली बार आधुनिक टूथब्रश के पहले मॉडल का चीन के एक राजा ने पेटेंट करवाया था।
1714 
में स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1906 में पहली ग्रां प्री का आयोजन हुआ था। यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1919 में न्‍यूयॉर्क डेली न्‍यूज का प्रकाशन शुरू हुआ। 
1922 में राजकुमार लुई चार्ल्स अंटोइन ग्रीमल्डीलुई द्वितीय के नाम से मोनाको का राजा बना।
1945 में सेन फ़्रांसिस्कों में संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
1963 में पश्चिम बर्लिन में ऐतिहासिक भाषण दिया था। इस भाषण में उन्होंने कहा था 'इस बिन आइन बर्लिनर।
1975 में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1992 में भारत ने 'तीन बीघा गलियारा  999 वर्षों के लिए बांग्लादेश को पट्टे पर दिया।
1999 में अमेरिकी ऊर्जा विभाग के हथियार कार्यक्रम के प्रमुख विक्टर रीस ने इस्तीफा दिया।  
2000 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल द्वारा बांग्लादेश को टेस्ट का दर्जा दिया गया।
2004 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जमाली का इस्तीफाशुजात हुसैन नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने।
2004 में फिल्मकार यश जौहर का निधन हुआ। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के तहत कई लोकप्रिय फिल्में बनाई।
2008 में गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में क्रमवार बम धमाके हुए थे जिसमें कई लोग मारे गए थे।
2008 में बहुर्राष्ट्रीय कम्पनी रियोरिटो ने मध्य प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में छतरपुर जिले के तहत हीरा खनन के लिए खनिज पट्टा माइनिंग लीज हासिल कर बंदर डायमंड प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday 25 June 2018

25 जून – विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ


1931 में भारत के आठवें प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म हुआ। वे यूपी के मांडा राजघराने से आते थे। वे 2 दिसम्बर1989 से 10 नवम्बर 1990 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 27 नबंवर 2008 को उनका निधन हो गया। वे राजनेता के साथ कवि और चित्रकार थे। उन्हें सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है। अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में उन्होने मंडल कंमीशन की सिफारिशें लागू की जिसमे पिछड़ी जाति को सरकारी नौकरियों में 26 फीसदी आरक्षण दिए जाने का प्रावधान था।  

1529 में मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर आगरा लौटा।

1788 में वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1913 में  बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी का गठन।


1900 में लॉर्ड माउंटबेटन का जन्म हुआ। वे ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय थे।

1908 में सुचेता कृपलानी का जन्म हुआ। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सेनानी और राजनीतिज्ञ थीं।

1924 में संगीतकार मदन मोहन का जन्म हुआ.

1950 में कोरियाई गृहयुद्ध आरंभ। आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच शुरु हुए इस गृह युद्ध ने बाद में अंतरराष्ट्रीय शीतयुद्ध का रूप ले लिया।

1950 में किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती का निधन हो गया।

1998 में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।

1999 मे संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।

2002 में अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।

2003 में सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।

2004 में रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।

2005 में अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

2008 में उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया।

2017 में श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Sunday 24 June 2018

24 जून - पिकासो के चित्रों की पहली प्रदर्शनी शुरू हुई

1901 में पाब्लो पिकासो के चित्रों की पहली प्रदर्शनी पेरिस में लगाई गई। वर्ष 1909 में पिकासो ने कला के क्षेत्र में 'घनवाद' का प्रवर्तन किया। उनकी यह शैली 60-65 सालों तक आलोचना का विषय रही है और विश्व के सभी देशों में इसने युवा कलाकारों को प्रभावित किया। इन चित्रों में हर तरह के रंगों और रेखाओं का प्रयोग हुआ है। पिकासो का जन्म 25 अक्तूबर 1881 को स्पेन में हुआ था।


1206 में दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतुबदीन एबक की लाहौर में ताजपोशी हुई.

1509 में हेनरी अष्टम और कैथरीन ब्रिटेन के महाराज-महारानी बने


1571 में मिग्वेल लोपेज-डी-लेगाजपी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला की खोज की

1885 में कट्टर सिख नेता मास्टर तारा सिंह का जन्म रावलपिंडी (अब पाकिस्तान)में हुआ. उन्होंने सिख धर्म को हिंदू धर्म से अलग धर्म के रूप में मान्यता दिलाने के लिए काम किया .

1916 में मैरी पिकफोर्ड दस लाख डॉलर का कांट्रैक्ट हासिल करने वाली पहली हॉलीवुड अभिनेत्री बनीं

1918 में कनाडा में टोरंटो से मॉन्ट्रियाल के बीच पहली हवाई डाक सेवा शुरू हुई

1947 में अमेरिका के केनेथ आर्नल्ड ने रेनियर पर्वत के ऊपर पहली बार उड़नतश्तरी देखने का दावा किया। 

1939 में सियाम के तीसरे प्रधानमंत्री प्लेक पिबलसोंग्राम ने देश का नाम बदलकर दोबारा थाईलैंड किया. 

1980 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन हो गया. 

1983 में अमेरिका की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली राइड को स्पेस की सैर कराने वाला चैलेंजर यान धरती पर लौटा

1989 में थियानमेन चौक पर नरसंहार के बाद जियांग झेमिन चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नियुक्त किए गए

2004 में न्यूयॉर्क में सजा ए मौत को अंसवैधानिक करार दिया गया

2010 में जूलिया गिलार्ड ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

​2013 में इटली में पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी को नाबालिग से यौन संबंध बनाने के मामले में सात साल की सजा हुई।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday 23 June 2018

23 जून – संजय गांधी का विमान हादसे में निधन


1980 में भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी महज 33 साल की उम्र में एक विमान दुर्घटना में मारे गए। उनका जन्म 14 दिसंबर 1946 को दिल्ली में हुआ था। उन्हें विमान उड़ाने का शौक था। हालांकि वे गांधी परिवार की विरासत संभालने वाले थे। पर उनकी असमय मौत के बाद बड़े भाई राजीव गांधी बाद में राजनीति में आए। संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी राजनेता और पर्यावरणविद हैं जबकि उनके बेटे वरुण गांधी भी राजनीति में हैं।

1757 में बंगाल में पलासी की लड़ाई में सिराजुद्दौला ने लार्ड क्लाईव की सेना पर हमला किया।

1868 में क्रिस्टोफर श्लेस ने टाइपराइटर के लिए पेटेंट अधिकार हासिल किया।

1888 में  फ्रेडरिक डगलस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकित होने वाले पहले अफ्रिकी-अमेरिकी बने।

1912 में आज ही के दिन कंप्‍यूटर साइंस के बादशाह कहे जाने वाले क्रिप्‍टएनालिस्‍ट एलन ट्यूरिंग का जन्‍म हुआ था।

1934 में गांधीवादी कार्यकर्ता और पर्यावरणविद चंडीप्रसाद भट्ट का जन्म हुआ।

1939 में गुजराती भाषा के लेखक और महान शिक्षाशास्त्री गिजूभाई बधेका का निधन हुआ।

1953 में जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

1960 में जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समौझाता हुआ।

1964 में आज ही के दिन मशहूर अमेरिकी लेखन डेन ब्राउन का जन्‍म हुआ था।



1994 में संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाये जाने की घोषणा।

1995 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।

2008 में प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की।

2008 में टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।

2014 में गुजरात का प्रसिद्ध रानी की वावऔर हिमाचल का 'ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क' यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ।

2017 में  मोहम्मद बिन नायफ के बाद मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के नए उत्तराधिकारी नियुक्त हुए।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Friday 22 June 2018

22 जून – अमरीश पुरी का जन्म हुआ


1932 में बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म हुआ था। मदन पुरी के छोटे भाई अमरीश पुरी हिन्दी फिल्मों की दुनिया का एक प्रमुख स्तंभ रहे हैं। 
अभिनेता के रूप निशांत, मंथन और भूमिका जैसी फ़िल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले पुरी ने बाद में खलनायक के रूप में काफी प्रसिद्धी पाई। उन्होंने 1984 मे बनी स्टीवेन स्पीलबर्ग की फ़िल्म "इंडियाना जोन्स एंड द टेम्पल ऑफ़ डूम"  में मोलाराम की भूमिका निभाई जो चर्चित रही। अमरीशपुरी मिस्टर इंडिया में मोगांबो खुश हुआ... डायलाग से काफी चर्चि रहे। 12 जनवरी 2005 को उनका निधन हो गया।


1555 में मुगल शासक हुमायूं ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया। 

1844 में येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई

1897 में चाफेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण, पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी को गोली मारी।

1911 में किंग जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया

1940 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस के नेताओं के साथ मतभेद के बाद 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की

1941 में द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

1944 में अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए पहली बार कानून बनाया


1988  में बौद्ध भीक्षु, पाली भाषा के मूर्धन्य विद्वान तथा लेखक भदन्त आनन्द कौसल्यायन का निधन  हुआ।

2002 में ईरान में आए भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई
2005 में  पूरा ईराक विश्व धरोहर सूची में शामिल।

2006 में अमेरिका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

2007 में भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।

2009 में 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )