Wednesday 11 April 2018

11 अप्रैल : ज्योतिबा फूले को नमन

( JYOTIRAO FULE ) 
1827 में महान समाजसुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। उन्होंने धर्म की रूढ़िवादी विचारों का विरोध किया। नारी शिक्षा के लिए बड़ा काम किया। महात्मा फूले 19वीं सदी के एक महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें 'महात्मा फुले' एवं 'ज्योतिबा फुले' के नाम से भी जाना जाता है। सितम्बर 1873 में उन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समर्थक थे। 

1881 में अफ्रीकी-अमेरिकी महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा के लिए स्पेलमेन कॉलेज जॉर्जिया के अटलांटा में स्थापित किया गया।

1887 में प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म हुआ।

1909 में इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना हुई।

1919 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई।

1921 में रेडियो पर खेल का पहला सजीव प्रसारण, पीट्सबर्ग में बॉक्सिंग मैच की लाइव कमेंट्री।

1924 में पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।

1930 में ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिये खोला गया।

1951 में थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हट्टंगड़ी का पुणे में जन्म हुआ।

1964 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो भागों में विभाजित हो गई। इसके साथ ही नई पार्टी सीपीएम का गठन हुआ। 

1968 में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने नागरिक अधिकार कानून पर हस्ताक्षर किए।

1970 में अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम को शुरू किया।

1976 में स्टीव वॉजनेक का बनाया पहला ऐपल-1 कंप्यूटर जारी हुआ।

1999 में अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया।

2000 में भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।


2010 में पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई। 



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment