Friday 15 June 2018

15 जून - सुरैया का जन्म हुआ

1929 में हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म लाहौर में हुआ। उनका पूरा नाम सुरैया जमाल शेख था. उन्होंने 1940 और 1950 के दशक में हिन्दी सिनेमा में अभिनय किया और कई फिल्में गीत भी गाए। उन्हें उनकी प्रतिभा के लिए उप महाद्वीप की मलिका-ए-तरान्नुम से नवाजा गया। 31 जनवरी 2004 को महान अभिनेत्री सुरैया का निधन हो गया। वो पास रहें या दूर रहें नजरों में समाए रहते है...नुक़्ताचीं है ग़मे दिलऔर दिल ए नादां तुझे हुआ क्या है... जैसे गीत सुनकर आज भी सुरैया की यादें ताजा हो जाती हैं। देवानंद और सुरैया ने1951 तक सात फिल्मों में काम किया और इस दौरान देव-सुरैया के प्यार की कहानियां खूब मशहूर हुईं।

1215 में इंग्लैंड के किंग जॉन ने मैग्नाकार्टा शांति समझौते को अपनी मंजूरी दी।
1381 में लंदन में अंग्रेजी किसान विद्रोह कुचला गया।

1389 में कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्ज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को पराजित किया। 

1908 में कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत हुई।

1950 में प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल का जन्म हुआ।

1937 में गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक अण्णा हज़ारे का जन्म हुआ।

1982 में फाकलैंड में अर्जेन्टीना की सैनाओं का ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण किया।

1994 में  संयुक्त राज्य अमेरिका ने सल्फ़र डाईआक्साइड गैस के वायुमंडल में उत्सर्जन को कम कर अम्ल वर्षा रोकने हेतु 26 यूरोपीय देशों और कनाडा के बीच हुए समझौते में शामिल होने से इन्कार किया।

1997 में आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन।
1999 में लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाये जाने की अमेरिकी अनुमति।

2001 में शंघाई -पांच शिखर सम्मेलन बीजिंग में सम्पन्नशंघाई पांच अब शंघाई सहयोग संगठन बनाभारत व पाकिस्तान दोनों को सदस्यता न देने का निर्णय।

2002 में कनाडा के हैलीफ़ेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक शुरू।

2004 में ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा 'माई लाइफ़बेस्ट सेलर बनी।

2005 में जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड बनाया।

2006 में भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।


2008 में आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रा वायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।



( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment