Tuesday 4 September 2018

4 सितंबर – टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आईं

1985 में 73 सालों के बाद पहली बार समुद्र में डूब गए विशाल आलीशान जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। 
जांच दल को पता चला कि जहाज समुद्र में 2.5 मील या करीब किलोमीटर की गहराई पर पड़ा हुआ है। टूटे फूटे जहाज की पहली तस्वीरें इस अभियान में शामिल आर्गो नामकी एक मानवरहित पनडुब्बी से ली गईं थीं। 
सन 1997 में इस हादसे पर इसी नाम से लोकप्रिय फिल्म भी बनी।

1514 में फ़्रांस के प्रख्यात शिल्पकार जॉन गोजून का जन्म हुआ। वे फ़्रांस में पुनजार्गरण आंदोलन के अग्रिणी लोगों में से थे।

1665  में मुगलों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जय सिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1781 में स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गई।

1825 में भारत के जाने-माने राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ।

1888 में गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।

1944 मे द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में प्रवेश किया।

1946 में भारत में अंतरिम सरकार का गठन किया गया।

1952 में मशहूर बालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ. वे महान फिल्मकार राजकपूर के दूसरे बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म बॉबी थी।

1967 में महाराष्ट्र का कोयना बांध 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया, 200 से ज्यादा लोगों की मौत।

1969 में उत्तरी वियतनाम के राष्ट्रपति एवं राष्ट्रपिता हो ची मिन्ह का देहावसान।

1998 में  लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने मिलकर गूगल को विकसित किया था। आज ही इन दोनों ने कंपनी के रूप में इसे रजिस्ट किया और इसके लिए एक बैंक अकाउंट खोला।


2005 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ्तार हो गए।

2006 में आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली के काटने से निधन हो गया.



(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

write me - mauryavidyut@gmail.com 

Monday 3 September 2018

3 सितंबर - तबलावादक किशन महाराज का जन्मदिन है आज

1923 में  देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।काशी के कबीरचौरा मुहल्ले पारंपरिक रूप से एक संगीतज्ञ के परिवार में कृष्ण जन्माष्टमी पर आधी रात को जन्म होने के कारण उनका नाम किशन पड़ा। उन्होंने अपने प्रारंभिक वर्षों में पिता पंडित हरि महाराज से ली। पिता के देहांत के बाद उनके चाचा एवं पंडित बलदेव सहाय के शिष्य पंडित कंठे महाराज ने उनकी शिक्षा का कार्यभार संभाला। किशन महाराज को वर्ष 2002 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। उनका 4 मई 2008 को निधन हुआ।

1689 में रूस में दाढ़ी रखने वालों पर कर वसूलने की शुरूआत हुई।

1783 
मे अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।

1791 
में  फ्रांस की संसद ने संविधान को पारित किया।

1812 
में डब्बों में खाना भरने वाला दुनिया का पहला कारखाना लंदन में खुला।

1833 
में  बेंजामिन एच.डे. ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क सन' का प्रकाशन शुरू किया।

1906 
में दिग्गज फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।

1950 में एमीलियो नीनो फरिना पहले फार्मूला वन वर्ल्‍ड चैपिंयन बने.
1939 में जर्मनी के पोलैंड पर चढ़ाई करने के दो दिन बाद ब्रिटेन-फ्रांस ने उसके खिलाफ जंग का ऐलान किया। 

1940 में हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार प्यारेलाल का जन्म हुआ। उनकी जोड़ी लक्ष्मीकांत के साथ काफी मशहूर हुई। 

1943 
में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।

1950 
में एमीलियो नीनो फरिना पहले F1 वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।

1971 
में कतर स्वतंत्र राष्ट्र बना।

1984 में दक्षिण फिलिपीन्स में आये एक भयानक तूफान की वजह से इसी दिन क़रीब 1300 मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे. हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई.

1998 में स्विस एयर का न्यूयॉर्क से जेनेवा जा रहा हवाई जहाज़, नोवा स्कोटिया के पास समुद्र में गिर गया. इस जहाज़ ने हादसे के महज़ एक घंटे पहले ही उड़ान भरी थी.

2004 में तीन दिन से अपहरणकर्ताओं के कब्‍जे से रुसी सैनिकों ने स्कूल मुक्त कराया था। मुक्त कराने की इस कारवाई में कम से कम 200 लोग मारे गए थे जिनमे ज्‍यादातर स्कूली बच्चे थे। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



Sunday 2 September 2018

02 सितंबर - कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र की स्थापना हुई

1970 में कन्याकुमारी में विवेकानंद केंद्र की स्थापना हुई। आज यह तमिलनाडु का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इस केंद्र की कई शाखाएं देश के कई राज्यों में समाजसेवा के कार्य में जुटी हुई हैं। 

02 सितंबर 1573 में अकबर ने अहमदाबाद के पास निर्णायक जंग जीती और गुजरात पर कब्जा कर लिया।

1666 में लंदन में भीषण आज लगी, तीन दिन तक जलता रहा शहर, 10 हजार भवन स्वाहा हुए

1775 - पहले अमेरिकी युद्ध पोत हाना का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 में अमेरिकी प्रशासन में राजस्व विभाग की स्थापना।

1801में ब्रिटेन और उसमानी शासन की सेनाओं के लगातार आक्रमण से फ़्रांस की सेना को मिस्र से निकलना पड़ा।

1867 में नीदरलैंड के हारलेम नेथ में पहला गर्ल्स स्कूल खोला गया।

1898 में मशीन गन का युद्ध में पहली बार इस्तेमाल किया गया।

1903 में अमेरिका में पहली हर्ली डेविसन बाइक का व्यावसायिक तौर पर निर्माण किया गया।

1937 में हांगकांग में आए विशाल तूफान में 500 से ज्यादा लोग मारे गए।

1945 में जापान द्वारा हार स्वीकार कर लेने के बाद द्वितीय विश्व युद्ध का समापन हुआ

1954 में अमेरिका ने नया सामाजिक सुरक्षा कानून पास किया जिसमें 1 करोड़ लोगों को विशेष राहत का प्रावधान था

1969 में न्यूयार्क में केमिकल बैंक ने पहली बार पैसे निकालने वाली एटीएम मशीन का इस्तेमाल किया



1985 में 73 साल पुराने जहाज टाइटेनिक के मलबा मिलने का ऐलान हुआ।

1990 में काला सागर में सोवियत जहाज डूब गया जिसमें 79 यात्री मारे गए, सैकड़ो लापता हुए


1991 में अमेरिका ने औपचारिक रूप से लिथुआनियालातीविया और एस्टोनिया की स्वतंत्रता को मान्यता दी।


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Saturday 1 September 2018

01 सितंबर – हबीब तनवीर का जन्म रायपुर में हुआ

1923 में मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का जन्म हुआ। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था, जबकि निधन 8 जून,2009 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ।

वे हिन्दुस्तानी रंगमंच के शलाका पुरुष थे। उन्होंने लोकधर्मी रंगकर्म को पूरी दुनिया में प्रचारित किया। वे अपने प्रसिद्ध नाटक चरणदास चोर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया।


1927 में एक सितंबर को प्रख्यात उपन्यासकार और शायर राही मासूम रजा का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गंगौली गांव में हुआ।
उन्होंने टीवी के मशहूर धारावाहिक महाभारत की पटकथा लिखी। उनके प्रसिद्ध उपन्यास आधा गांव, नीम का पेड, टोपी शुक्ला, कटरा बी आरजू, ओस की बूंद, दिल एक सादा कागज, अजनबी शहर-अजनबी रास्ते,  मैं एक फेरीवाला आदि है। उनका निधन 15 मार्च 1992 को मुंबई में हुआ। पेश है राही का प्रसिद्ध शेर - 

अजनबी शहर के अजनबी रास्ते, मेरी तन्हाई पर मुस्कुराते रहे
मैं बहुत देर तक यूं ही चलता रहा,
तुम बहुत देर तक याद आते रहे

 1574 में सिक्खों के तीसरे गुरु अमरदास का निधन हुआ।

1689 में रूस में दाढ़ी पर कर वसूलने की शुरुआत हुई।

1798 में अंग्रेजों ने हैदराबाद के निजाम के साथ समझौता किया।

1878 में एम्मा एम नट्ट अमेरिका के बोस्टन में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।


1911 में कानपुर के पास झींझक में समाज सुधारक ललई सिंह यादव का जन्म हुआ। उन्होंने पेरियार की पुस्तक सच्ची रामायण का हिंदी अनुवाद किया। वे ताउम्र हिंदू समाज की कुरीतियों के  खिलाफ लड़ाई करते रहे। 

1916 में बुल्गारिया ने रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1923 में ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचाई थी, इसमें एक 142,807 लोग मारे गए। एक जापानी निर्माण अनुसंधान केंद्र की 2005 में जारी रिपोर्ट में 105,000 लोगों की मृत्यु बताई गई।



1933 में हिन्दी के कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार त्यागी का जन्म गांव राजपुर नवाडा जिला बिजनौर में हुआ। उनकी प्रसिद्ध कृति है साये में धूप। ग़ज़ल विधा को हिन्दी में लोकप्रिय बनाने में दुष्यंत कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

1939 को जर्मनी की सेनाओं ने पोलैंड पर आक्रमण किया। हिटलर की सेनाओं ने ये आक्रमण बिना किसी पूर्व चेतावनी के किया था। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो गई।

1947  में भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना। इसी साल  भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1962 में महराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1964 में इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1973 में जानेमाने टीवी एक्टर राम कपूर का जन्म हुआ।

1994 में उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।


(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Friday 31 August 2018

31 अगस्त – लेखिका अमृता प्रीतम का जन्म हुआ

1919 में प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ। उनका प्रसिद्ध उपन्यास रसीदी टिकट है, जो उनकी आत्मकथा है। उन्होंने पेंटर उमरोज से विवाह किया, जो उनसे उम्र में छह साल छोटे थे। अमृता अपनी बेबबाक लेखनी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शायर साहिर लुधियानवी से इश्क किया जिसकी वे अपनी रचनाओं में बेबाकी से चर्चा करती थीं। उनके उपन्यास और शायरी हिंदी, उर्दू और पंजाबी में काफी लोकप्रिय हैं। पिंजर उनका प्रसिद्ध उपन्यास है जिस पर फिल्म बनी जो काफी लोकप्रिय हुई।  


1881 में अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।

1919 में अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।

1920 में अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

1956 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1947 में हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों ने अधिकार कर लिया।

1957 में फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया ने ब्रिटेन से आज़ादी प्राप्त की।

1963 में बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष  का जन्म हुआ।

1994 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।

1996 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।


1997 में एक कार दुर्घटना में हुई ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत आज ही के दिन हुई थी।

1998 मेंरूसी राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।

2004 में इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

2005 में ईराक़ की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में 1,199 लोगों की मौत हो गई।



2010 में भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।


2016 में कश्मीरी लाल जाकिर का निधन हो गया। वे पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि थे।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Thursday 30 August 2018

30 अगस्त - महान गीतकार शैलेंद्र का जन्म दिन है आज

1923 हिंदी फिल्मों के महान गीतकार शैलेंद्र का जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में हुआ। उनका पूरा नाम शंकरदास केसरी लाल था। उन्होंने तीसरी कसम नामक बेहतरीन फिल्म का निर्माण भी किया था। 14 दिसंबर 1966 को मुंबई में उनका निधन हो गया। उन्होंने खासतौर पर राजकपूर की फिल्मों के लिए गहरे अर्थों वाले गीत लिखे। उनका एक गीत- होठों पे सच्चाई रहती है, जहां दिल में सफाई रहती है....

1659 में दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फांसी दी गई। दारा औरंगजेब का बड़ा भाई और विद्वान था। उसने हिंदू शास्त्रों का भी काफी गहरा अध्ययन किया था।

1682 में विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।

1780 में जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।

1806 में न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र डेली एडवर्टाइजरआखिरी बार प्रकाशित किया गया।

1836 में मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।



1928 में द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।

1947 में भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।

1951 में फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।

1976 में नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।

1982 में फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था.

1984 में अंतरिक्ष यान डिस्कवरीने पहली बार उड़ान भरी।

1991 में अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1999 में पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।

1999 - पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया।संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।

2001 में युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए। 
(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


Wednesday 29 August 2018

29 अगस्त - सूरत युद्ध में पुर्तगाली अंग्रेजों से पराजित हुए

सर टॉमस मूर 
1612 में सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया। इस तरह भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के वर्चस्व के विस्तार की शुरुआत हुई।  इसके बाद सर टॉमस रो को इंग्लैंड के शासक जेम्स प्रथम ने अपना राजदूत बनाकर जहाँगीर के दरबार में भेजा। वहाँ उसे सूरत में अंग्रेज कोठी खोलने की अनुमति मिली।

708 ईस्वी में जापान में पहली बार सिक्कों के तौर पर तांबा के सिक्के ढालने का काम शुरू हुआ।

1756 में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच युद्ध की शुरुआत हुई।

1825 में पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1831 में में वैज्ञानिक माइकेल फैराडे ने पहले बिजली के ट्रांसफारमर का प्रदर्शन किया।

1833 में ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1842 में ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने अफीम को लेकर होने वाली लड़ाई को खत्म करने के लिए नानकिंग संधि पर हस्ताक्षर किए।

1898 में गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना हुई।

1905 में 29 अगस्त के दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद सिंह ( दद्दा ) का जन्म  इलाहाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे। ध्यान चंद ने 16 साल की उम्र में भारतीय सेना जॉइन की। क्रिकेट में जो स्थान डॉन ब्रैडमैन, फुटबॉल में पेले और टेनिस में रॉड लेवर का है, हॉकी में वही स्थान ध्यानचंद का है।

1914 में न्यूजीलैंड सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया

1916 में अमेरिकी कांग्रेस में फिलीपींस की स्वतंत्रता से सम्बंधित जोन्स अधिनियम को स्वीकार किया।

1932 में एम्स्टर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति गठित की गई।

1945 में ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया। 


1949 में सोवियत संघ ने अपने पहले परमाणु बम का गुप्त तौर पर परीक्षण किया। यह  परमाणु हथियारों के मैदान में अमरीका के बाद दूसरे  देश का प्रवेश था।

1974 में किसान नेता चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना हुई।

1998 में मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Tuesday 28 August 2018

28 अगस्त – फिराक गोरखपुरी का जन्म हुआ

1896 में मशहूर शायर फ़िराक़ गोरखपुरी का जन्म हुआ था। उनका असली नाम रघुपति सहाय था। फ़िराक़ गोरखपुरी को शायर के अलावा एक लेखक और आलोचक के रूप में भी जाना जाता है। वे उर्दू शायरी के साथ अंगरेजी के भी बड़े विद्वान माने जाते हैं। वे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के दोस्त भी थे। 3 मार्च 1982 को दिल्ली में उनका निधन हुआ। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक गुले नगमा है। 

1521 में तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया। 

1600 में मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा कर लिया।

1821में स्पेन से पेरु को स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। यह देश दक्षिणी अमरीका के उत्तर पश्चिम में स्थित है और एक्वेडोर कोलम्बिया, चिली, ब्राज़ील और बोलीविया इसके पड़ोसी देश हैं।

1845 में प्रसिद्ध पत्रिका साइंटेफिक अमरीकन का पहला संस्करण छपा। 

1858 में उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्‍स हर्शेल का जन्‍म हुआ था।

1904 में  कलकता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन हुआ।

1914 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई थी।

1916 में प्रथम विश्वकयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1956 में  इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेुलिया को हटाकर एशेज पर कब्जाे जमाया।

1966 में  फिल्म अभिनेता सुनील दत्ता की बेटी प्रिया दत्त का जन्म हुआ था। 


1972 में साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित किया गया।

1984 में सोवितय संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1986 में  भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टकर बनने वाली पहली महिला बनी।

1992 में  श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्टन कैरिअर की शुरूआत की।

2005 में आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।

2008 में  बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )


Monday 27 August 2018

27 अगस्त –गायक मुकेश की याद - इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल

1977 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय पार्श्व गायक मुकेश का निधन अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्रियाएट में एक लाइव कंसर्ट के दौरान हुआ था। उनका पूरा नाम मुकेश चंद्र माथुर था। राज कपूर की फिल्मों में मुकेश ने खास तौर पर स्वर दिया था। वे अपने हजारों लोकप्रिय गीतों के साथ अपने प्रशंसकों में आज भी लोकप्रिय हैं। उनका जन्म 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में हुआ था। 

1604 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरू ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।

1870 में भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना।

1859 में टाटा स्टीमल की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्म  हुआ था।

1907 में क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्मट आज ही के दिन हुआ था।

1939 में जेट इंधन वाले विश्‍व के पहले विमान की जर्मनी से पहली उडान।

1950 में टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो महीने से भी ज़्यादा का समय लगा। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।

1962 में नासा ने मारनियर-2 स्पेस मिशन लांच किया।

1972 में भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ था।

1976 में भारतीय सेना की पहली महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिग सेवा की निदेशक नियुक्त हुईं।

1979 में आज ही के दिन आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।

1990 में वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमरीका ने निष्कासित किया।

1991 में मलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 में सोनाली बनर्जी भारत की पहली महिला मैरिन इंजनियर बनी।

2003 में उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों देशों को लेकर पहली बार छह पक्षीय वार्ता हुई।

2004 में वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए। 

2006 में  भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

Sunday 26 August 2018

26 अगस्त - मदर टेरेसा का जन्म हुआ

1910 मे आज ही के दिन मदर टेेरेसा का जन्म अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने बाद भारतीय नागरिकता ग्रहण थी। उन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। उन्हें सेवाओं लिए 1979 में नोबल पुरस्कार भी मिला। उनका 5 सितंबर 1997 को कोलकाता में निधन हो गया।

1303 में अलाउद्दीन खिलजी ने राणा भीम सिंह को हराने के बाद चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।

1541 में तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया। 

1676 में ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म हुआ।

1914 में बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियां लूटी।

1920 में अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1977 में जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1978 में जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने। 

1982 में नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 में आज ही के दिन अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।

1999 मे माइकल जानसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2002 में दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 में पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2008 में तेलगु फिल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम की शुरुआत की।

2013 में फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।

2015 में अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )