Monday 2 April 2018

02 अप्रैल - महान क्रिकेटर रणजी का निधन हुआ


1933 में देश के पहले क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह जी का गुजरात के जामनगर में निधन हुआ। रणजीत सिंह जी का जन्म 10 सितंबर 1872 को काठियावाड़गुजरात में हुआ था। वह एक राज घराने के रहने वाले थे। उनका नाम रणजीत सिंह जी थालेकिन उन्हें उनके नाम रणजी से जाना जाता था।1907 में महाराजा रणजी ने जामनगर की राज गद्दी को संभाला। राजा रणजी को क्रिकेट से बहुत प्यार था। वह इस खेल में काफी माहिर भी थे इसके कारण ही उन्हें इंग्लैंड की ओर से खेलने का मौका मिला।

1559 में इटली के जेनोआ क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।

1679 में  मुगल शासक अकबर ने जजिया कर समाप्त किया।

1720 में पेशवा बालाजी विश्वनाथ का निधन हुआ।

1805 में बाल साहित्यकार हैंग क्रिस्चियन एंडरसन का जन्म डेनमार्क में हुआ। अगली डकलिंग, लिटल मैच गर्ल उनकी प्रसिद्ध कृतियां हैं।

1905 में  मिस्र की राजधानी काहिरा और दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर के बीच रेल यातायात शुरू हुआ।

1921 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया।

1942 में कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।

1945 में सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1969 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ है।
1970 में 'असम पुनर्गठन अधिनियमके तहत भारत के उत्तर-पूर्व में मेघालय को स्वायत्तशासी राज्य का दर्जा हासिल हुआ था।

1982 में अर्जेंटीना ने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में स्थित फॉकलैंड द्वीप समूह पर हमला कर दिया था।

1984 में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मामिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

1997में सुमिता सिन्हा ने अपने ऊपर से 3200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकार्ड स्थापित किया।

1999 में मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न हुई थी।

2005 में वैटिकन का सर्वोच्च पद संभालने वालों में से एक पोप जॉन पॉल द्वितीय का निधन हो गया था।  उनकी मौत पार्किन्संस बीमारी से हुई।पोप जॉन पॉल द्वितीय का जन्म पोलैंड के क्राकोव शहर के पास 1920 को हुआ था

2011 में भारत ने 1983 में पहले वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद आज ही के दिन दूसरी बार वर्ल्‍ड कप जीता था।

2013 में  बर्मा के यांगून में एक मस्जिद के भीतर लगी भीषण आग में 13 बच्चों की मौत हो गई।

2015 में केन्या के गारिसा यूनिवर्सिटी में बंदूकधारियों के हमले में 140 लोग मारे गए।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment