Friday 31 August 2018

31 अगस्त – लेखिका अमृता प्रीतम का जन्म हुआ

1919 में प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार अमृता प्रीतम का जन्म हुआ। उनका प्रसिद्ध उपन्यास रसीदी टिकट है, जो उनकी आत्मकथा है। उन्होंने पेंटर उमरोज से विवाह किया, जो उनसे उम्र में छह साल छोटे थे। अमृता अपनी बेबबाक लेखनी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शायर साहिर लुधियानवी से इश्क किया जिसकी वे अपनी रचनाओं में बेबाकी से चर्चा करती थीं। उनके उपन्यास और शायरी हिंदी, उर्दू और पंजाबी में काफी लोकप्रिय हैं। पिंजर उनका प्रसिद्ध उपन्यास है जिस पर फिल्म बनी जो काफी लोकप्रिय हुई।  


1881 में अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया।

1919 में अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन हुआ।

1920 में अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया।

1956 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी।

1947 में हंगरी में सत्ता पर कम्युनिस्टों ने अधिकार कर लिया।

1957 में फेडरेशन ऑफ मलाया वर्तमान में मलेशिया ने ब्रिटेन से आज़ादी प्राप्त की।

1963 में बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष  का जन्म हुआ।

1994 में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने ब्रिटेन को उत्तरी आयरलैंड से हटाने के लिए 25 साल के लंबे सशस्त्र संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की थी।

1996 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने भी भारत की तर्ज पर सी.टी.बी.टी. के उस प्रावधान का विरोध किया, जिसमें निरस्त्रीकरण सम्मेलन के सदस्य देशों को संधि पर हस्ताक्षर करना आवश्यक है।


1997 में एक कार दुर्घटना में हुई ब्रिटेन की राजकुमारी डायना की मौत आज ही के दिन हुई थी।

1998 मेंरूसी राष्ट्रपति येल्तसिन द्वारा नियुक्त प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमीर्दिन की नियुक्ति को रूसी संसद निम्न सदन ड्यूमा ने अस्वीकृत किया।

2004 में इतालवी जनरल गिदो पामेरी को भारत और पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह का एक साल के लिए प्रधान सैन्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।

2005 में ईराक़ की राजधानी बगदाद में अल-आईम्माह पुल पर मची भगदड़ में 1,199 लोगों की मौत हो गई।



2010 में भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया।


2016 में कश्मीरी लाल जाकिर का निधन हो गया। वे पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि थे।

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment