Sunday 26 August 2018

26 अगस्त - मदर टेरेसा का जन्म हुआ

1910 मे आज ही के दिन मदर टेेरेसा का जन्म अग्नेसे गोंकशे बोजशियु के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने बाद भारतीय नागरिकता ग्रहण थी। उन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की। उन्हें सेवाओं लिए 1979 में नोबल पुरस्कार भी मिला। उनका 5 सितंबर 1997 को कोलकाता में निधन हो गया।

1303 में अलाउद्दीन खिलजी ने राणा भीम सिंह को हराने के बाद चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।

1541 में तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया। 

1676 में ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म हुआ।

1914 में बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियां लूटी।

1920 में अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1977 में जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।

1978 में जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने। 

1982 में नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।

1988 में आज ही के दिन अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं। पांच लाख लोगों के सामने वहां से दिए अपने पहले सार्वजनिक भाषण में सू ची ने जनता को लोकतांत्रिक आंदोलन में कूद पड़ने का सशक्त संदेश दिया।

1999 मे माइकल जानसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।

2002 में दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।

2007 में पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।

2008 में तेलगु फिल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम की शुरुआत की।

2013 में फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।

2015 में अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment