Monday 27 August 2018

27 अगस्त –गायक मुकेश की याद - इक दिन बिक जाएगा माटी के मोल

1977 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय पार्श्व गायक मुकेश का निधन अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्रियाएट में एक लाइव कंसर्ट के दौरान हुआ था। उनका पूरा नाम मुकेश चंद्र माथुर था। राज कपूर की फिल्मों में मुकेश ने खास तौर पर स्वर दिया था। वे अपने हजारों लोकप्रिय गीतों के साथ अपने प्रशंसकों में आज भी लोकप्रिय हैं। उनका जन्म 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में हुआ था। 

1604 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरू ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।

1870 में भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना।

1859 में टाटा स्टीमल की नींव रखने वाले दोराबजी टाटा का जन्म  हुआ था।

1907 में क्रिकेट के सूरमा सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्मट आज ही के दिन हुआ था।

1939 में जेट इंधन वाले विश्‍व के पहले विमान की जर्मनी से पहली उडान।

1950 में टेलिविज़न की दुनिया के इतिहास में आज ही के दिन बीबीसी ने पहली बार स्थल-आधारित सीधा प्रसारण किया। प्रसारण की योजना बनाने के लिए दो महीने से भी ज़्यादा का समय लगा। दो घंटे का ये प्रसारण इंग्लिश चैनल के दूसरे छोर यानी फ्रांस से किया गया।

1962 में नासा ने मारनियर-2 स्पेस मिशन लांच किया।

1972 में भारतीय प्रोफेशनल रेसलर और लिफ्टर दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का जन्म हुआ था।

1976 में भारतीय सेना की पहली महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिग सेवा की निदेशक नियुक्त हुईं।

1979 में आज ही के दिन आयरलैंड में एक निजी नाव पर हुए बम धमाके में ब्रिटेन की महारानी के चचेरे भाई लॉर्ड लुईस माउंटबैटन की हत्या कर दी गई थी।

1990 में वॉशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमरीका ने निष्कासित किया।

1991 में मलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 में सोनाली बनर्जी भारत की पहली महिला मैरिन इंजनियर बनी।

2003 में उत्तर और दक्षिण कोरिया दोनों देशों को लेकर पहली बार छह पक्षीय वार्ता हुई।

2004 में वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री चुने गए। 

2006 में  भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन हुआ। 

(HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

1 comment:

  1. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन ऋषिकेश मुखर्जी और मुकेश - ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    ReplyDelete