Friday, 22 September 2017

22 सितंबर – गुरुनानक देव का निधन हुआ

1539 में 22 सितंबर को सिक्ख धर्म के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का निधन करतारपुर शहर में हुआ। उन्होंने अपने जीवन काल में काफी लंबी लंबी यात्राएं की, जिन्हें उदासी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सभी जातियों समानता लाने के लिए लंगर की प्रथा शुरू की। उनका जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के तलवंडी में हुआ था।

1772 में पोलैंड के प्रथम विभाजन को ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस द्वारा मंजूरी किया गया।

1791 में भौतिक विज्ञानी एवं रसायनशास्त्री माइकल फैराडे का निर्धन हुआ।

1792 में पहले फ्रांसीसी गणराज्य की घोषणा की गई।

1862 में राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने विद्रोही राज्यों को चेतावनी दी कि अगर वे संघ में नहीं लौटे तो पहली जनवरी 1863 को दास मुक्ति की घोषणा कर दी जाएगी।

1949 में सोवियत संघ ने अपने पहले आण्विक बम का सफलतापूर्वक विस्फोट किया।

1950 में रैल्फ बुंच शांति के लिए नोबेल पाने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।

1959 में यूरोप और अमेरिका को जोड़ने वाले पहले टेलीफोन केबल का उद्घाटन हुआ।

1960 में माली (पूर्व में फ्रेंच सूडान) ने फ्रांस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1965 में भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।

1979 में इजराइल ने हिंद महासागर में नाभिकीय परीक्षण किया।

1980 में सीमा विवादों के चलते इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने ईरान के तेल उत्पादक राज्य खुज़ेस्तान पर आक्रमण किया।

1981 में सैंड्रा डे ओ कोनोर अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय की पहली न्यायाधी बनीं।

1986 में भारत और ऑस्टे्रलिया के बीच चेन्नई में खेला गया टेस्ट क्रिकेट टाई होने वाला दूसरा मैच बना।

1988 में नेशनल ज्योग्राफिक मैग्जीन का प्रकाशन शुरू हुआ।

1903 में आइसक्रीम कोन का पेटेंट इटालो मार्चिओनी ने को दिया गया।

1908 में बुल्गारिया ने आट्टोमन साम्राज्य (तुर्की) से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1991 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित अभिनेत्री दुर्गा खोटे का निधन हुआ।

2011 में मशहूर भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का निधन हुआ था।


2014 में नासा का अंतरिक्ष खोज यान मेवेन मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा।
 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Thursday, 21 September 2017

21 सितंबर – मणिपुर का भारत में विलय हुआ


1949 में मणिपुर के महाराजा बुधाचंद्र ने विलय संधि पर हस्ताक्षर कर मणिपुर का भारत संघ में विलय किया। मणिपुर की राजधानी इंफाल बनाई गई। यह नागालैंड, असम, मिजोरम और म्यांमार से घिरा हुआ है। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में यह सुंदर राज्यों में शामिल है। राज्य की भाषा मणिपुरी है। संगाई हिरण राज्य का राजकीय पशु है। 

1591 में फ्रांस के बिशप ने हेनरी चतुर्थ को फ्रांस के राजा के रूप में मान्यता दी।

1621 में ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।

1784 में अमेरिका के पहले दैनिक समाचार पत्र पेंसिलवेनिया पैकेट और जनरल एडवरटाइजर का प्रकाशन शुरू हुआ।

1857 में अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर ने मेजर हडसन के सामने समर्पण किया।

1883 में अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।


1938 में अफ्रीका के तट के पास द ग्रेट हैरिकन पैदा होने लगा। इसकी तीव्रता लगातार बढ़ने लगी। तूफान अमेरिका के पूर्वी तट पर लॉन्ग आईलैंड पर पहुंचा।

1954 में भारतीय सेना की अंतिम टुकड़ी की तिब्बत से वापसी हुई।

1964 में माल्टा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1970 में चंद्रमा पर उतरने वाले पहले स्वचालित यान लूना-16’ ने वापस पृथ्वी के लिए यात्रा शुरू की।

1972 में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने फिलीपींस में मार्शल लॉ लगाया। इसकी जन घोषणा 23 सितंबर को हुई।

1981 में ब्रिटेन ने बेलीज़ (ब्रिटिश होन्डुरास) को स्वतंत्रता प्रदान की।

1984 में नासा ने संचार उपग्रह गैलेक्सी-सी का प्रक्षेपण किया।

1998 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ था।

2000 में भारत और ब्रिटेन के बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसाइटी की स्थापना हुई।

2001 में रुड़की विश्वविद्यालय भारत का सातवां भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान बना। इसका नाम बदलकर आईआईटी, रुड़की किया गया।

2003 में जूपिटर की परिक्रमा और उसका अध्ययन करने वाले प्रथम अंतरिक्ष यान गैलिलियो के मिशन का समापन हुआ।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Wednesday, 20 September 2017

20 सितंबर – एनी बेसेंट का निधन हुआ

1933 में अग्रणी थियोसोफिस्ट, महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवं भारत-प्रेमी महिला डाक्टर एनी बेसेन्ट का निधन मद्रास में हुआ। उन्होंने भारत में सुशासन के लिए होमरुल आंदोलन चलाया था। उनका जन्म 1 अक्तूबर 1847 को लंदन में हुआ था।  उनका बचपन फ्रांस और जर्मनी में भी बीता। वे 1889 में थियोसोफी के विचारों से प्रभावित हुईं और भारत में थियोसोफी की विचारधारा के प्रचार के लिए आईं और यहीं का होकर रह गईं। उन्होंने वाराणसी में शिक्षण संस्थान की स्थापना की। वे 1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष भी बनीं।

1388 में दिल्ली के सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।

1664 में अमेरिका में 'समामेलन विरोधी कानून' पारित किया।

1792 में फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।

1819 में गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।

1830 में फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।

1831 में भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गई। 30 लोगों की क्षमता और अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।


1839 में नीदरलैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उदघाटन हुआ।


1854 में अलमा का युद्ध में क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।



1857 में ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।

1867 में ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।

1878 में मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।

1884 में सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।

1928 में श्री नारायण गुरु का निधन केरल के वर्कला में हुआ। उनका जन्म 1856 20 अगस्त को हुआ था।  वे भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए महान कार्य किए। वे स्वयं पिछड़ी जाति का होने के कारण इस समाज का दुख दर्द समझते थे। 


1973 में टेनिस की दुनिया के मशहूर 'बैटल ऑफ सेक्सेज' में बिली जीन किंग ने जीत दर्ज की. उनकी इस जीत को महिला अधिकारों की जीत के तौर पर देखा गया।

1982 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।

1983 में एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।

1984 में लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।

1992 में फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।


1995 में संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Tuesday, 19 September 2017

19 सितंबर – सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ

1965 में अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के ओहियो प्रांत में हुआ। वैसे वह गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में एक डॉक्टर हैं।
इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। जून 1998 में उनका अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ और प्रशिक्षण शुरू हुआ। सुनीता भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं जो अमरीका के अंतरिक्ष मिशन पर गईं। भारत सरकार ने 2008 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया।

1559 टांपा के तूफान में पांच स्पेनी जहाज डूबे जिसमें 600 लोगों की मौत हो गई। 

1755 में ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।

1796 में जॉर्ज वाशिंगटन ने राष्ट्रपति के तौर पर अपना विदाई भाषण दिया। 

1865 में अटलांटा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1893  में न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

1952 में हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।

1955  में अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।

1957  में अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1962 में भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण किया गया।

1982  में स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1983  में ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुए।

1985 में मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।

1988  में इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1991 में इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ी हुई प्राकृतिक ममी मिली। यह करीब 5000 साल पुरानी थी। ये  दो जर्मन पर्यटकों को मिली थी। न्यूरेम्बर्ग के दो पर्यटक हेल्मुट और एरिका ऑस्ट्रियाई, इटैलियन सीमा पर आल्प्स पहाड़ियों की ओएत्स घाटी में घूम रहे थे कि 3,210 मीटर की उंचाई पर बर्फ में दबी यह ममी उन्हें मिली।

1996 में एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।


2006 में थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

2007  में साइबर वॉर की सम्भांवना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थातयी कमांड का गठन किया।

2008 में सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये सलवा जुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया। 

2009  में गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जांच 
कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

2014  में एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Monday, 18 September 2017

18 सितंबर - काका हाथरसी का जन्म हुआ

1906 में हास्‍य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के शहर हाथरस के रहने वाले थे। वे अपने राजनीति पर व्यंग्य वाली कविताओं के लिए खास तौर पर याद किए जाते हैं। उनका असली नाम प्रभुलाल गर्ग था। वे मूल रूप से हिंदी के हास्य कवि थे। उनकी शैली की छाप उनकी पीढ़ी के अन्य कवियों पर तो पड़ी। काका की फुलझ़ड़ियां आज भी लोकप्रिय हैं। हिंदी के प्रसिद्ध हास्य कवि अशोक चक्रधर उनके दामाद हैं।

1180 में फिलिप अगस्टस फ्रांस के राजा बने।

1502 में अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।

1615 मे इंगलैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

1635 में फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1739  में तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1803 में अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया।

1808 में शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया. इस हाउस का सबसे पहला कंस्ट्रक्शन 1732 का बताया जाता है। 1732 में पहली बार यहां बैले पेश किया गया और इसके बाद ओपेरा होने शुरू हुए।

1810 में चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1812 में मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।

1851 में न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।

1905 में नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।

1950 में अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

1967 में नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1978 में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।

1987 में अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जाएंगी।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Sunday, 17 September 2017

17 सितंबर – मकबूल फिदा हुसैन का जन्म पंढरपुर में हुआ

1915 में भारत के लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ। उनका जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। इंदौर में उनकी शिक्षा संपन्न हुई। फिर वे मुंबई पहुंचे। वे मशहूर 'द प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप ऑफ़ बॉम्बे' के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। कई फिल्में भी बनाई, उनकी पहली फिल्म गजगामिनी थी। जीवन के आखिरी दिन में उन्हें कुछ विवादास्पद पेंटिंग को लेकर निर्वासन झेलना पड़ा। 96 साल की उम्र में 9 जून 2011 कोलंदन में उनका निधन हुआ।

1598 में नीदरलैंड के नाविक ने मॉरिशस की खोज की।

1630 में  अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।

1761 में कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।

1879 में 17 सितंबर को तमिलनाडु के ईरोड में तमिल राष्ट्रवादी और समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी का जन्म हुआ। इनके प्रशंसक इन्हें आदर के साथ पेरियारसंबोधित करते थे। इन्होने आत्म सम्मान आन्दोलनया द्रविड़ आन्दोलनप्रारंभ किया था। उन्होंने जस्टिस पार्टी का गठन किया जो बाद में जाकर द्रविड़ कड़गमहो गई। वे आजीवन रुढ़िवादी हिन्दुत्व का विरोध करते रहे और हिन्दी के अनिवार्य शिक्षण का भी उन्होने घोर विरोध किया। उन्होंने दक्षिण भारतीय समाज के शोषित वर्ग के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने ब्राह्मणवाद और ब्राह्मणों पर करारा प्रहार किया और एक पृथक राष्ट्र द्रविड़ नाडुकी मांग की। उनकी मृत्यु  24 दिसम्बर, 1973 को वेल्लोर में हुई। 

1923 में बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।


1929 में कर्नाटक के कार्कल में अनंत पई का जन्म हुआ। वे  शिक्षाशास्त्री होने के साथ कॉमिक्स, ख़ासकर अमर चित्र कथा श्रृंखला, के रचयिता थे।  उनका निधन 24 फ़रवरी 2011 को मुंबई में हुआ।

1944 में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए। 

1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।

1949 में दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।

1950 में भारतीय राजनेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात में जन्म हुआ।

1956 में भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।


1970 में जॉर्डन में गृह युद्ध की शुरू हुआ। 

1983 में अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेद महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी, लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था.

1974 में बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

1982 में  भारत और सेलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

2004 में यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया। 


2011 में न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

Saturday, 16 September 2017

16 सितंबर - मलेशिया नामक देश का उदय हुआ

1963 में 16 सितंबर को फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया. मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया. हांलाकि 1965 में मलेशिया अलग हो गया। आज मलेशिया पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बंटा है. पूर्वी सरावाक और सबाह इंडोनेशिया से जुड़ा है, बीच में दक्षिणी चीन सागर है और फिर पश्चिमी मलेशिया है। देश की राजधानी क्वालालंपुर है।

1795 में  ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।

1848 में फ्रांसीसी उपनिवेेश से दास प्रथा खत्म की गई।

1861 में ब्रिटेन में पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलने की शुरुआत।

1916 में भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ

1931 में इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। उमर मुख़्तार का जन्म 1859 ईसवी में हुआ था और वे एक धर्मगुरु थे। 

1932 में मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारी मलेरिया की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. रोनाल्ड रॉस का जन्म हुआ. 

1939 में पोलैंड की राजधानी वार्सा को जर्मनी के सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले महीनें में अपने घेरे में ले लिया। नाजी जर्मनी के सैनिकों ने इससे 15 दिन पूर्व पोलैंड पर आक्रमण किया।

1943 में  सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।

1975 में पापुआ न्यू गिनिया को ऑस्ट्रेलिया से मुक्ति मिली।

1978 में ईरान में आए भूकंप में 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए।

1986 में सोने की खदान में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।


2003 में भूटान ने भारतीय हितों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

2007 में पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े कानूनों में संशोधन किया।


2008 में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को तीब विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 में दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )