Tuesday 19 September 2017

19 सितंबर – सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ

1965 में अंतरिक्ष में जाने वाले भारतीय मूल की दूसरी महिला सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के ओहियो प्रांत में हुआ। वैसे वह गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में एक डॉक्टर हैं।
इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। जून 1998 में उनका अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा में चयन हुआ और प्रशिक्षण शुरू हुआ। सुनीता भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं जो अमरीका के अंतरिक्ष मिशन पर गईं। भारत सरकार ने 2008 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया।

1559 टांपा के तूफान में पांच स्पेनी जहाज डूबे जिसमें 600 लोगों की मौत हो गई। 

1755 में ब्रिटेन और रूस के बीच सैन्य संधि हुई।

1796 में जॉर्ज वाशिंगटन ने राष्ट्रपति के तौर पर अपना विदाई भाषण दिया। 

1865 में अटलांटा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

1893  में न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।

1952 में हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया।

1955  में अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।

1957  में अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1962 में भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण किया गया।

1982  में स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1983  में ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र हुए।

1985 में मेक्सिको सिटी में भूकंप से भारी तबाही हुई. वहां करीब 10,000 लोग मारे गए थे।

1988  में इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

1991 में इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ी हुई प्राकृतिक ममी मिली। यह करीब 5000 साल पुरानी थी। ये  दो जर्मन पर्यटकों को मिली थी। न्यूरेम्बर्ग के दो पर्यटक हेल्मुट और एरिका ऑस्ट्रियाई, इटैलियन सीमा पर आल्प्स पहाड़ियों की ओएत्स घाटी में घूम रहे थे कि 3,210 मीटर की उंचाई पर बर्फ में दबी यह ममी उन्हें मिली।

1996 में एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।


2006 में थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।

2007  में साइबर वॉर की सम्भांवना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थातयी कमांड का गठन किया।

2008 में सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये सलवा जुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया। 

2009  में गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जांच 
कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।

2014  में एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment