Saturday 16 September 2017

16 सितंबर - मलेशिया नामक देश का उदय हुआ

1963 में 16 सितंबर को फेडरेशन ऑफ मलय में उत्तरी बोर्नेयो, सारावाक और सिंगापुर मिला कर नया देश बनाया गया. मलय में सिंगापुर का सि मिला कर मलेशिया किया गया. हांलाकि 1965 में मलेशिया अलग हो गया। आज मलेशिया पूर्वी और पश्चिमी हिस्से बंटा है. पूर्वी सरावाक और सबाह इंडोनेशिया से जुड़ा है, बीच में दक्षिणी चीन सागर है और फिर पश्चिमी मलेशिया है। देश की राजधानी क्वालालंपुर है।

1795 में  ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया।

1848 में फ्रांसीसी उपनिवेेश से दास प्रथा खत्म की गई।

1861 में ब्रिटेन में पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलने की शुरुआत।

1916 में भारतीय अभिनेत्री और गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ

1931 में इटली के साम्राज्यवाद के विरुद्ध लीबिया राष्ट्र के संघर्ष के नेता उमर मुख्तार को फांसी दे दी गयी। उमर मुख़्तार का जन्म 1859 ईसवी में हुआ था और वे एक धर्मगुरु थे। 

1932 में मच्छरों से फैलने वाली घातक बीमारी मलेरिया की खोज करने वाले नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. रोनाल्ड रॉस का जन्म हुआ. 

1939 में पोलैंड की राजधानी वार्सा को जर्मनी के सैनिकों ने द्वितीय विश्व युद्ध के पहले महीनें में अपने घेरे में ले लिया। नाजी जर्मनी के सैनिकों ने इससे 15 दिन पूर्व पोलैंड पर आक्रमण किया।

1943 में  सोवियत संघ की सेना के जनरल वातुतिन ने दोबारा रोमनी पर कब्जा किया।

1975 में पापुआ न्यू गिनिया को ऑस्ट्रेलिया से मुक्ति मिली।

1978 में ईरान में आए भूकंप में 20 हजार से भी ज्यादा लोग मारे गए।

1986 में सोने की खदान में फंस जाने के कारण सैकड़ों लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।


2003 में भूटान ने भारतीय हितों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल नहीं होने देने का आश्वासन दिया।

2007 में पाकिस्‍तान के मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने परवेज मुशर्रफ के राष्‍ट्रपति पद पर दुबारा चुनाव लड़ने के लिए चुनाव से जुड़े कानूनों में संशोधन किया।


2008 में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को तीब विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया।

2009 में दुनिया भर के समक्ष भारत के एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले अतुल्य भारत विज्ञान अभियान को ब्रिटिश पुरस्कार मिला।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment