Thursday 21 September 2017

21 सितंबर – मणिपुर का भारत में विलय हुआ


1949 में मणिपुर के महाराजा बुधाचंद्र ने विलय संधि पर हस्ताक्षर कर मणिपुर का भारत संघ में विलय किया। मणिपुर की राजधानी इंफाल बनाई गई। यह नागालैंड, असम, मिजोरम और म्यांमार से घिरा हुआ है। पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में यह सुंदर राज्यों में शामिल है। राज्य की भाषा मणिपुरी है। संगाई हिरण राज्य का राजकीय पशु है। 

1591 में फ्रांस के बिशप ने हेनरी चतुर्थ को फ्रांस के राजा के रूप में मान्यता दी।

1621 में ब्रिटेन के राजा जेम्स प्रथम ने सर एलेक्जेंडर स्टरलिंग को नोवा स्कॉशिया उपनिपेशीकरण का अधिकार पत्र दिया।

1784 में अमेरिका के पहले दैनिक समाचार पत्र पेंसिलवेनिया पैकेट और जनरल एडवरटाइजर का प्रकाशन शुरू हुआ।

1857 में अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर ने मेजर हडसन के सामने समर्पण किया।

1883 में अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू हुई।


1938 में अफ्रीका के तट के पास द ग्रेट हैरिकन पैदा होने लगा। इसकी तीव्रता लगातार बढ़ने लगी। तूफान अमेरिका के पूर्वी तट पर लॉन्ग आईलैंड पर पहुंचा।

1954 में भारतीय सेना की अंतिम टुकड़ी की तिब्बत से वापसी हुई।

1964 में माल्टा ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।

1970 में चंद्रमा पर उतरने वाले पहले स्वचालित यान लूना-16’ ने वापस पृथ्वी के लिए यात्रा शुरू की।

1972 में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने फिलीपींस में मार्शल लॉ लगाया। इसकी जन घोषणा 23 सितंबर को हुई।

1981 में ब्रिटेन ने बेलीज़ (ब्रिटिश होन्डुरास) को स्वतंत्रता प्रदान की।

1984 में नासा ने संचार उपग्रह गैलेक्सी-सी का प्रक्षेपण किया।

1998 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी हुआ था।

2000 में भारत और ब्रिटेन के बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेंड्स इंडिया सोसाइटी की स्थापना हुई।

2001 में रुड़की विश्वविद्यालय भारत का सातवां भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान बना। इसका नाम बदलकर आईआईटी, रुड़की किया गया।

2003 में जूपिटर की परिक्रमा और उसका अध्ययन करने वाले प्रथम अंतरिक्ष यान गैलिलियो के मिशन का समापन हुआ।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment