Monday 18 September 2017

18 सितंबर - काका हाथरसी का जन्म हुआ

1906 में हास्‍य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्‍म हुआ था। वे उत्तर प्रदेश के शहर हाथरस के रहने वाले थे। वे अपने राजनीति पर व्यंग्य वाली कविताओं के लिए खास तौर पर याद किए जाते हैं। उनका असली नाम प्रभुलाल गर्ग था। वे मूल रूप से हिंदी के हास्य कवि थे। उनकी शैली की छाप उनकी पीढ़ी के अन्य कवियों पर तो पड़ी। काका की फुलझ़ड़ियां आज भी लोकप्रिय हैं। हिंदी के प्रसिद्ध हास्य कवि अशोक चक्रधर उनके दामाद हैं।

1180 में फिलिप अगस्टस फ्रांस के राजा बने।

1502 में अपनी चौथी और अंतिम यात्रा में क्रिस्टोफर कोलंबस कोस्टा रीका पहुंचा।

1615 मे इंगलैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।

1635 में फर्डिनैंड द्वितीय ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1739  में तुर्की तथा ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1803 में अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया।

1808 में शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया. इस हाउस का सबसे पहला कंस्ट्रक्शन 1732 का बताया जाता है। 1732 में पहली बार यहां बैले पेश किया गया और इसके बाद ओपेरा होने शुरू हुए।

1810 में चिली ने स्पेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1812 में मॉस्को में लगी आग से शहर का 75 फीसदी हिस्सा जलकर खाक हुआ, 12 हजार लोग मारे गए।

1851 में न्यूयार्क टाइम्स अखबार ने प्रकाशन शुरू किया।

1905 में नीदरलैंड के रोटरडम शहर में विद्युत ट्रामलाइन की शुरुआत हुई।

1950 में अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्‍म आज ही के दिन हुआ था।

1967 में नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1978 में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति जिमी कार्टर की मौजूदगी में मिस्र के राष्ट्रपति अनवर अल सादत और इसरायल के प्रधानमंत्री मेनाकेम बेगिन शांति के लिए राजी हुए थे।

1987 में अमरीका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने ये घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें ख़त्म कर दी जाएंगी।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment