Sunday 17 September 2017

17 सितंबर – मकबूल फिदा हुसैन का जन्म पंढरपुर में हुआ

1915 में भारत के लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ। उनका जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था। इंदौर में उनकी शिक्षा संपन्न हुई। फिर वे मुंबई पहुंचे। वे मशहूर 'द प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप ऑफ़ बॉम्बे' के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। कई फिल्में भी बनाई, उनकी पहली फिल्म गजगामिनी थी। जीवन के आखिरी दिन में उन्हें कुछ विवादास्पद पेंटिंग को लेकर निर्वासन झेलना पड़ा। 96 साल की उम्र में 9 जून 2011 कोलंदन में उनका निधन हुआ।

1598 में नीदरलैंड के नाविक ने मॉरिशस की खोज की।

1630 में  अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना हुई।

1761 में कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।

1879 में 17 सितंबर को तमिलनाडु के ईरोड में तमिल राष्ट्रवादी और समाज सुधारक ई.वी. रामास्वामी का जन्म हुआ। इनके प्रशंसक इन्हें आदर के साथ पेरियारसंबोधित करते थे। इन्होने आत्म सम्मान आन्दोलनया द्रविड़ आन्दोलनप्रारंभ किया था। उन्होंने जस्टिस पार्टी का गठन किया जो बाद में जाकर द्रविड़ कड़गमहो गई। वे आजीवन रुढ़िवादी हिन्दुत्व का विरोध करते रहे और हिन्दी के अनिवार्य शिक्षण का भी उन्होने घोर विरोध किया। उन्होंने दक्षिण भारतीय समाज के शोषित वर्ग के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने ब्राह्मणवाद और ब्राह्मणों पर करारा प्रहार किया और एक पृथक राष्ट्र द्रविड़ नाडुकी मांग की। उनकी मृत्यु  24 दिसम्बर, 1973 को वेल्लोर में हुई। 

1923 में बर्कले में भड़की आग ने कैलिफोर्निया में भीषण तबाही मचायी। इसमें 640 भवन आग की चपेट में आ गए।


1929 में कर्नाटक के कार्कल में अनंत पई का जन्म हुआ। वे  शिक्षाशास्त्री होने के साथ कॉमिक्स, ख़ासकर अमर चित्र कथा श्रृंखला, के रचयिता थे।  उनका निधन 24 फ़रवरी 2011 को मुंबई में हुआ।

1944 में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय हॉलैंड पर हमले शुरू हुए। 

1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय।

1949 में दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना।

1950 में भारतीय राजनेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात में जन्म हुआ।

1956 में भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन।


1970 में जॉर्डन में गृह युद्ध की शुरू हुआ। 

1983 में अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेद महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी, लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था.

1974 में बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल।

1982 में  भारत और सेलोन (श्रीलंका) के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।

2004 में यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया। 


2011 में न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment