
1388 में दिल्ली के
सुल्तान फिरोज शाह तुगलक तृतीय का निधन हुआ।
1664 में अमेरिका में 'समामेलन विरोधी कानून' पारित किया।
1792 में फ्रांस ने प्रशिया को वाल्मी में हराया।
1819 में गोवा के वैज्ञानिक व क्रांतिकारी जोस कसटोडियो फारिया का निधन हुआ।
1830 में फिलाडेल्फिया में दासों द्वारा निर्मित उत्पाद के बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
1831 में भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गई। 30 लोगों की क्षमता और अत्यंत धीमी गति से चलने वाली इस बस के अविष्कारक गोर्डन ब्रान्ज़ थे।
1839 में नीदरलैंड के पहले रेल मार्ग एम्सटरडम से हार्लेम का उदघाटन हुआ।
1854 में अलमा का युद्ध में क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1857 में ब्रिटिश सैनिकों ने सिपाही विद्रोह के आंदोलनकारियों
से छीनकर दिल्ली पर पुन: कब्जा किया।
1867 में ऑस्ट्रिया में हंग्री के विलय के पश्चात फ्रांसवा जोज़फ औपचारिक रुप से ऑस्ट्रिया हंग्री के सम्राट बने।
1878 में मद्रास (अब चेन्नई) का अखबार द हिंदू पहली बार जी.एस.एस अय्यर के संपादन में सप्ताहिकी के रूप में प्रकाशित हुआ।
1884 में सैन फ्रांसिस्को में 'इच्ल राइट्स पार्टी' का गठन किया गया।
1928 में श्री नारायण गुरु का निधन केरल के वर्कला में हुआ। उनका जन्म 1856 20 अगस्त को हुआ था। वे भारत के महान संत एवं समाज सुधारक थे।। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए महान कार्य किए। वे स्वयं पिछड़ी जाति का होने के कारण इस समाज का दुख दर्द समझते थे।
1973 में टेनिस की दुनिया के
मशहूर 'बैटल ऑफ सेक्सेज' में बिली जीन
किंग ने जीत दर्ज की. उनकी इस जीत को महिला अधिकारों की जीत के तौर पर देखा गया।
1982 में अमेरिकी
राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने अमेरिका, फ्रांस और इटली से
शांति सैनिकों के बेरूत वापसी की घोषणा की।
1983 में एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1984 में लेबनान की राजधानी बेरूत में स्थित अमेरिकी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया।
1992 में फ्रांसीसी मतदाताओं ने मास्ट्रिच संधि को मंजूरी दी।
1995 में संयुक्त राज्य महासभा का 50वां अधिवेशन हुआ।
( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )
No comments:
Post a Comment