Wednesday 13 September 2017

13 सितंबर- लाहौर जेल में जतिन दास शहीद हुए

1929 में  लाहौर जेल में भूख हड़ताल के 63 दिनों के बाद जतिन दास की मौत हो गई। स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में सबसे लंबा भूख हड़ताल करने का रिकार्ड उनके नाम दर्ज है। जतिंद्रनाथ दास हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के सदस्य थे। उनका जन्म 27 अक्तूबर 1904 को कोलकाता में हुआ था। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त द्वारा जो बम एसेंबली में फेंके गए थे, वह जतिनदास के बनाए हुए थे।

1100 में पहली बार चाकलेट का इस्तेमाल किया गया। इसलिए 13 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय चाकलेट दिवस भी मनाया जाता है। दक्षिण अमेरिका के एजटेक सभ्यता के लोगों ने इसका इजाद किया।

1780 अमेरिका के शिकागो शहर में पहली बार लिफ्ट का परीक्षण किया गया।

1791 में फ्रांस के राजा लुई 14वें ने नया संविधान अंगीकार किया।

1882 में एंग्लो-मिस्र युद्ध: तेल अल केबिर की लड़ाई लड़ी गई।

1914 में प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।

1922 में लिबिया के एल अज़िज़िया में धरती पर उच्चतम तापमान दर्ज किया गया. छाया में मापा गया यह तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) था।

1923 में स्पेन में सैन्य तख्ता पलट। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की। ट्रेड यूनियनों को 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

1947 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।

1948 में उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।

1968 में अल्बानिया वारसा संधि से अलग हुआ।

1971 में विश्व हॉकी एसोसिएशन का गठन किया गया।

1973 में भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म हुआ।

1997 में हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार अनजान का निधन हुआ। वे वाराणसी के रहने वाले थे।

2000 में भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।

2002 में  इस्रायल ने फिलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।

2008 में दिल्ली में एक साथ तीन स्थानों पर बम धमाके हुए जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई।


 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY )

No comments:

Post a Comment