Saturday 30 September 2017

30 सितंबर- 1993 में लातूर में विनाशकारी भूकंप आया था

2001 में कांग्रेस के प्रमुख नेता माधवराव सिंधिया का उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में वायुयान दुर्घटना में निधन हुआ। इस विमान में हवा में उड़ते हुए आग लग गई थी। विमान में सिंधिया के साथ मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई। इसमें कई पत्रकार भी शामिल थे। माधव राव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 में हुआ था।


1993 में महाराष्ट्र के लातूर में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई। इसमें करीब 10 हजार लोग मारे गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 थी। बहुत से लोग तो सुबह सुबह सोते सोते ही मर गए।


1681 नीदरलैंड और स्वीडन में संधि पर हस्ताक्षर हुए ।

1841 में अमेरिकी अविष्कारक सैमुएल स्लॉकम ने स्टेप्लरका पेटेंट कराया। ये एक छोटा सा आविष्कार लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुआ।

1846 में अमेरिकी डेंटिस्ट डॉ. विलियम मॉर्टन ने सबसे पहले मरीज का दांत निकालने के लिए निश्चेतक ईथरका प्रयोग किया।

1880 में हेनरी ड्रेपर ने ओरायन नेब्यूला का पहला चित्र लिया।


1939 में जर्मनी और रूस पोलैंड के विभाजन पर सहमत हुए।

1947 में पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य बने।

1960 में पश्चिमी जर्मनी ने पूर्वी जर्मनी के साथ व्यापारिक समझौते पर दस्तखत किए।

1965 में इंडोनेशिया की कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार का तख्ता पलटने का प्रयास किया, जिसे सेना ने असफल कर दिया।

1966 में दक्षिण अफ्रीका के ब्रिटिश संरक्षित राज्य बेचुआनालैंड ने स्वतंत्रता की घोषणा की और बोत्सवाना गणतंत्र बना।

1984 में उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमा रेखा खोली गई।

1985 में भूकंप की तीव्रता मापने का पैमाना बनाने वाले अमेरिकन भू-वैज्ञानिक चाल्र्स रिचर का निधन हुआ।


1994 में अंतरिक्ष शटल एंडेवर-7, 11 दिन के मिशन पर छह अंतरिक्षयात्रियों के साथ कक्षा में लॉन्च किया गया।


2003 में विश्वनाथन आनंद ने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीती।

2009 में सुमात्रा में आए भूकंप में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

2010 में अयोध्या बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ ने विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर राम लला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का निर्णय लिया।
  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment