Friday 8 September 2017

8 सितंबर - दो महान गायकों का जन्म हुआ

1926 में 8 सितंबर को महान संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका का जन्म असम में हुआ। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्मकार थे। उनका निधन 5 नवंबर 2011 को हुआ। भूपेन हजारिका ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उन्होंने कई असमिया, बांग्ला के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी गीत गाए। प्रसिद्ध कविता – गंगा तुम बहती क्यों हो को लोग उनकी आवाज में सुनकर विभोर हो उठते हैं।

1933 में  20 भाषाओं में 12 हजार से ज्‍यादा गाने गा चुकी आशा भोंसले का आज ही के दिन जन्‍म हुआ। वे लता मंगेश्कर की छोटी बहन हैं।


1271 में जॉन XXI का पोप के रूप में चयन हुआ।

1320 में गाजी मलिक दिल्ली का सुल्तान बना।

1331 में स्टीफन उरोस चतुर्थ ने खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया।

1449 में टुमु किले की लड़ाई में मंगोलियाई सेनाओं ने चीन के सम्राट को बंधक बनाया।

1553 में ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।

1563 में मैक्सीमिलियन को हंगरी का राजा चुना गया।

1664 में नीदरलैंड की सेनाओं ने न्यू एमस्टर्डम (मौजूदा न्यूयॉर्क) को अंग्रेजों को सौंपा।

1689 में चीन और रूस ने नेरट्सजिंस्क (निरचुल) की संधि पर हस्ताक्षर किया।


1943 में  द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ एक बिनाशर्त युद्धविराम संधि पर दस्तखत किया था जिसकी घोषणा जनरल आइजनहावर ने की.

1960 में देश के जाने माने राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ था।


1966 में लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने साक्षरता दिवस मनाने की शुरुआत की।

1986 में चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और 11 अन्य ज़ख़्मी हो गए थे जबकि जनरल पिनोशे को मामूली चोट पहुंची थी। 


2006 में महाराष्ट्र का मालेगांव में सीरियल ब्लास्ट हुए थे, इस ब्लास्ट में करीब 37 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोगों घायल हुए थे।

 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment