Monday 11 September 2017

11 सितंबर – भूदान आंदोलन के प्रणेता का जन्म हुआ

1895 में महान गांधीवादी और दर्शनशास्‍त्री विनोबा भावे का जन्‍म हुआ था। उन्हें आजादी के बाद चलाए गए भूदान आंदोलन के लिए जाना जाता है। इससे भूमिहीन गरीबों को काफी लाभ पहुंचा। स्वतंत्र भारत में अपने तरह का वह अनूठा आंदोलन था। बिनोबा भावे ने देश में छह आश्रमों की स्थापना समाजसेवा के निमित्त की थी। 15 नवंबर 1982 को उनका वर्धा में निधन हो गया।

1792 में होप हीरे सहित अन्य शाही गहनों की फ्रांसीसी खजाने से चोरी हुई।

1853 में मरचेंट्स एक्सचेंज से प्वॉइंट लोबोस के बीच पहले विद्युत टेलीग्राफ की शुरूआत हुई।


1893 में शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कट्टरता, सहिष्णुता और सभी धर्मों में निहित सच्चाई पर ऐतिहासिक भाषण दिया।

1906 में  महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किया। इस दिन गांधी जी ने पहली बार आंदोलन में सत्याग्रह शब्द का इस्तेमाल किया। यानी सत्य पर अटल रहना।

1911 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से पहला शतक जमाने वाले क्रिकेटर लाला अमरनाथ का जन्म हुआ। उन्होंने 24 टेस्ट में 878 रन बनाए।

1919 में अमेरिकी नौसेना ने होंडुरास पर आक्रमण किया।

1939 में इराक और सऊदी अरब ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1941 में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन का निर्माण शुरू हुआ।

1948 में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना का निधन हो गया। ब्रिटिश भारत के प्रमुख नेता और मुस्लिम लीग के अध्यक्ष भी थे। जिन्ना कराची के एक संपन्न व्यापारी के घर 25 दिसंबर 1876 में जन्मे थे और सबसे बड़े बेटे थे। मुहम्मद अली जिन्ना ने बाद में अपना नाम संक्षिप्त करके 'जिन्ना' रख लिया था। 

1996 में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ में पहली बार एक महिला अध्यक्ष निर्वाचित।


1962 में  आज ही के दिन मशहूर इंग्लिश रॉक बैंड 'दि बीटल्स' ने अपने पहले एकल हिट एलबम 'लव मी डू' के गाने रिकार्ड किए थे।

2001 में न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतें हवाई हमले के बाद धाराशायी हो गई थीं. इसमें हजा़रों लोगों की मौत हुई थी.

2003 मेंआज ही के दिन स्वीडन की विदेश मंत्री एना लिंध की एक अस्पताल में मौत हुई थी।

2005 में गाजा पट्टी में 38 सालों से जारी सैन्य शासन समाप्त करने की घोषणा

2007 में येरूशलम से सटे डेविड शहर में लगभग 2000 साल पुरानी सुरंग का पता लगा।

2009 में नोएडा (यूपी) के निठारी काण्ड के आरोपी मोनिन्दर सिंह पंढेर को इलाहाबाद के उच्च न्यायालय ने 19 मामलों में से एक रिपा हलदर मामले में बरी किया।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment