Thursday 14 September 2017

14 सितंबर- रुजवेल्ट सबसे युवा अमेरिकी राष्ट्रपति बने

1901 में थियोडोर रूजवेल्ट ने सबसे युवा अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे 1909 तक अमेरिकी राष्ट्रपति रहे। रुजवेल्ट का जन्म 27 अक्तूबर 1858 को हुआ था। राष्ट्रपति बनते समय उनकी उम्र महज 43 साल थी। वह एक अंत्यत प्रतिभाशाली और सुधारवादी राष्ट्रपति साबित हुए। एक बीमार बच्चे के रुप में पैदा रुजवेल्ट महान रिपबल्कन नेता बने। राजनीति में आने से पहले वे अमेरिकी नौ सेना में कार्यरत थे।


1752 में ब्रिटेन और अमेरिकी कंपनियों ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को स्वीकार किया।

1812 में नैपोलियन ने मॉस्को शहर पर कब्जा किया।

1848 में अलेक्जेंडर स्टेवार्ट ने अमेरिका के पहले डिपार्टमेंटल स्टोर द मार्बल पैलेसकी शुरुआत की।

1886 में मैम्फिस, टेनेस के जॉर्ज के एंडरसन ने टाइपराइटर रिबन का पेटेंट कराया।

1891 में एम्पायर स्टेट एक्सप्रेस ने न्यूयॉर्क सिटी से पूर्वी बुफालो की 436 मील की दूरी सात घंटे छह मिनट में तय कर रिकॉर्ड बनाया।

1899 में अमेरिका में ऑटोमोबाइल दुर्घटना में मरने वाले पहले व्यक्ति हेनरी ब्लिस थे।


1918 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया और हंगरी ने मित्र राष्ट्रों को शांति वार्ता के लिए संदेश भेजा, जिसे मित्र राष्ट्रों ने नकार दिया।

1923 में मिगुएल प्रिमो दि रिवेरा स्पेन के तानाशाह बने।

1930 में जर्मनी में हुए चुनाव में नाजियों को 107 सीटे मिलीं।

1938 में इगोर सिकोरस्की द्वारा डिजाइन किए गए दुनिया के पहले हेलीकॉप्टर वीएस-300 ने स्टैडफोर्ड (कनेक्टिकट) में उड़ान भरी।

1949 में भारतीय संविधान सभा ने देवानागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को भारतीय गणराज्य की अधिकारिक भाषा का दर्जा दिया।

1953 में निकिता ख्रुश्चेव सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के पहले सेके्रटरी नामित किए गए।

1954 में सोवियत संघ ने आणविक परीक्षण किया।

1958 में जर्मन इंजीनियर अर्नेस्ट म्होर के डिजाइन किए गए दो रॉकेट वायुमंडल की ऊपरी सतह तक पहुंचने में कामयाब हुए।

1959 में सोवियत संघ द्वारा निर्मित अंतरिक्षयान लूना-टू चांद पर उतरा।

1960 में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन ओपेक (ओपीईसी) बनाया।

1974 में चाल्र्स कोवाल ने बृहस्पति ग्रह के 13वें उपग्रह लेडा की खोज की।

2003 में हुए जनमत संग्रह में स्वीडन ने यूरो अपनाने से इनकार कर दिया।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment