Saturday 9 September 2017

9 सितंबर – वाशिंगटन डीसी का नामकरण हुआ

1791 में यूनाइटेड स्टेट्स की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डी.सी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया। अमेरिका में आजादी के बाद जब राजधानी बनाने के मुद्दे पर चर्चा चली, तो पोटोमैक नदी के किनारे इसे तैयार करने का फैसला किया गया. मेरीलैंड और वर्जीनिया राज्यों ने यहां शहर बनाने के लिए जमीन दी। इस तरह 9 सितंबर, 1791 को इस जगह को अमेरिका की राजधानी घोषित कर दिया गया। यहां डीसी का मतलब हुआ डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया।

1828 में लियो टॉल्सटॉय, महान रूसी उपन्यासकार का जन्म हुआ। वे रूस के एक संपन्न परिवार में पैदा हुए। उन्होंने रूसी सेना में भर्ती होकर क्रीमियाई युद्ध (1855) में भाग लिया। बाद में सेना छोड़ दी। उनके उपन्यास युद्ध और शान्ति (1865-69) तथा आन्ना करेनिना (1875-77) विश्व साहित्य जगत में क्लासिक रचनाएं मानी जाती है।

1850 में कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1867 में यूरोपीय देश लग्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1915 में प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920 में आंग्ल, ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ का नाम बदलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय किया गया।


1923 में तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 9 सितंबर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।

1939 में म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए आज ही के दिन हुई।

1940 में जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।

1944 में यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।

1950 में यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।

1954 में अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई

1974 में कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म 9 सितंबर को हुआ। उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया था।

1992 में महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हुआ।


2012 में इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया। 


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment