Monday 25 September 2017

25 सितंबर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ

1916 में पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म हुआ। उनका पैतृक गांवउत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में है। पर उनका जन्म राजस्थान में धनकिया गांव में ननिहाल में हुआ था। वे भारतीय संस्कृति के महान चिंतक और विद्वान थे। वे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक थे। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत दिया। उनका निधन 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध हालात में हुआ।


1524 में वास्कोडिगामा तीसरी और आखिरी बार भारत यात्रा पर पहुंचा।

1639 में अमेरिका में पहला प्रिंटिंग प्रेस शुरू हुआ।

1654 में ब्रिटेन और डेनमार्क के बीच व्यापारिक संधि हुई।

1844 में कनाडा और अमेरिका के बीच न्यूयॉर्क में खेले गए पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कनाडा ने अमेरिका को 23 रन से हराया।

1897 में ब्रिटेन की पहली बस सेवा शुरू हुई।

1911 में फ्रांस के युद्धपोत लिबर्टो में आग लगने से हुए विस्फोट में 235 से अधिक लोग मारे गए।


1926 में अमेरिकी उद्योगपति और फोर्ड मोटर कंपनी के संस्थापक होनरी फोर्ड ने अपनी फैक्ट्रियों में पांच दिन और रोजाना 8 घंटे कार्य सप्ताह की व्यवस्था की।

1956 में अटलांटिक महासागर के नीचे बिछाए गए 2250 मील लंबे केबल से अमेरिका और यूरोप के बीच पहली दूरभाष सेवा शुरू हुई।

1957 में सेन डियागो शहर में पैसिफिक साउथवेस्ट एयरलाइंस के जेट विमान और सेना जहाज के हवा में टकराने से 153 लोग मारे गए।

1972 में नार्वे के यूरोपियन इकोनॉमिक्स कम्युनिटी से जुड़ने के प्रश्न पर जनमत संग्रह हुआ, जिसमें 53.5 लोगों ने विरोध में मत दिया।

1973 में 59 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद तीन सदस्यीय चालक दल के साथ स्काईलैब-3 प्रशांत महासागर में उतरा।

1992 में उत्तरी सागर और अटलांटिक महासागर को काले सागर से जोड़ने वाली 171 किमी लंबी लाइंस राइन-मेन-डैन्यूब नहर का निर्माण पूरा हुआ।

1997 में ब्रिटेन के एंडी ग्रीन ने जेट उड़ान की कार 714 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कीर्तिमान बनाया।

2003 में फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ग्रीष्मकालीन ताप लहर में 15 हजार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

2011 में सऊदी अरब की महिलाओं को निकाय चुनावों में मतदान करने और लड़ने का अधिकार दिया गया।

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 



No comments:

Post a Comment