Friday, 29 September 2017

29 सितंबर – डीजल इंजन के आविष्कारक का निधन हुआ

1913 में डीजल इंजन के अविष्कारक जर्मन अभियंता रुडॉल्फ डीजल का निधन हुआ। उनकी मौत के रहस्य का खुलासा आज तक नहीं हो पाया है। उनका शव समंदर में तैरता हुआ मिला था। 28 फरवरी 1892 को रुडोल्फ डीजल ने अपने 'कंप्रेशन इंग्निशन इंजन' को पेटेंट कराया। शुरुआत में ये इंजन मूंगफली के तेल या वनस्पति तेल से चलता था। बाद में रुडोल्फ ने इसमें सिलेंडर जोड़ा और फिर पेट्रोल से अलग और सस्ते दूसरे किस्म के तरल ईंधन का इस्तेमाल किया।


1885 में दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम-वे ब्लैकपूल, इंग्लैंड में शुरू हुई।

1911 में इटली ने ऑट्टोमन साम्राज्य (तुर्की) पर युद्ध की घोषणा की।


1928 में भारतीय राजनयिक एवं पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ब्रजेश मिश्रा का जन्म हुआ।

1932 में हिंदी सिनेमा के अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक महमूद अली का जन्म हुआ।

1938 में जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और इटली के बीच हुए म्यूनिख समझौते में सूदेतेनलैंड विवाद का समाधान जर्मनी के पक्ष में किया गया।

1941 में नाजी जर्मन के अद्र्धसैनिक बल ‘डेथ स्क्वॉयड’ ने कीव (तब सोवियत संघ, अब यूके्रन में) के बावी यार में कत्लेआम शुरू किया, जिसमें 33,771 यहूदी मारे गए।

1957 में सोवियत संघ के मायक नाभिकीय पुनर्संस्करण प्लांट में हुए विस्फोट में 50-100 टन विकिरणशील अपशिष्ट लीक हुआ, जिससे 750 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में घातक विकिरण फैल गया।

1959 में भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियायी महिला बनीं। 

1973 में दो दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सोवियत यान ‘सोयूज़ 12’ पृथ्वी पर लौटा।

1977 में सोवियत संघ ने अंतरिक्ष स्टेशन साल्युत 6 पृथ्वी की कक्षा में प्रक्षेपित किया।

1979 में कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक गुरू पोप जॉन पॉल द्वितीय ने आयरलैंड के लोगों से हिंसा को त्याग कर शांति के रास्ते पर चलने की अपील की थी।

1988 में अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ की दुर्घटना के बाद नासा ने ‘एसटीएस-26’ रिटर्न यू फ्लाइट मिशन लॉन्च किया।

1991 में हैती में सेना द्वारा तख्तापलट की कार्रवाई हुई।

1997 में ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने गायों में होने वाले ‘मैड काउ रोग’ और मानव मस्तिष्क रोग के बीच संबंध की पुष्टि की।

2007 में विश्व के पहले वाणिज्यिक नाभिकीय पॉवर स्टेशन, कैल्डर हॉल को एक नियंत्रित विस्फोट में नष्ट किया गया।

2013 में गुज्वा, नाइजीरिया के एक कृषि विश्वविद्यालय में चरमपंथी संगठन बोको हरम के सदस्यों ने 42 लोगों को मार दिया।


 (HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment