Sunday 10 September 2017

10 सितंबर – गोविंद बल्लभ पंत का जन्म हुआ

1887 में भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस नेता गोविंद वल्लभ पंत का जन्म अल्मोड़ा ज़िले के खोत नामक गांव में हुआ। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। वे अपने साहस और संकल्प के लिए याद किए जाते हैं। 7 मार्च 1961 को उनका निधन हो गया। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।

1303 में  फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।

1785 में  प्रशिया ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1846 में सिलाई मशीन देने वाले आविष्‍कारक एलायस होवे ने आज ही के दिन सिलाई मशीन का पेटेंट कराया था. 

1847 में हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।

1850 में महान हिंदी साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का जन्म हुआ।

1858 में जॉर्ज मेरी सारले ने क्षुद्रग्रह 55 पॉनडोरा की खोज की।


1872 में जाने माने क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंह जी का जन्म हुआ।


1915 में क्रांतिकारी जतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतीन का बालासोर के अस्पताल में निधन।

1926 में जर्मनी मित्र राष्ट्रों के संघ में शामिल हो गया।

1943 में जर्मनी की सेना ने रोम पर कब्जा किया और वेटिकन सिटी की सुरक्षा अपने हाथों में ली।

1951 में ब्रिटेन ने ईरान के आर्थिक बहिष्कार की शुरुआत की।

1954 में अफ्रीकी देश अल्जीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र ओरालियान वेल में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।

1966 में भारतीय संसद ने पंजाब और हरियाणा राज्य के निर्माण पर स्वीकृति प्रदान की। 

1972 में भारत के जाने-माने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का जन्म हुआ।

1973 में सेंट्रल लंदन में बम धमाके हुए।

2002 में स्विटजरलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ। 

2008 में स्विटजरलैंड की सर्न प्रयोगशाला के लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर में सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग शुरू हुआ। 

 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 


No comments:

Post a Comment