Tuesday 5 September 2017

05 सितंबर – डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ

1888 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ। इनका जन्मदिन 1962 से देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर भी रहे। उनकी गिनती भारतीय दर्शन के बड़े विद्वानों में होती है।

1666 में लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गए और आठ लोगों की मौत  हो गई।

1798 में फ्रांस में सेना में अनिर्वाय भर्ती का कानून पास हुआ।

1800 में यूरोपीय देश माल्टा ने ब्रिटेन के समक्ष समर्पण किया।

1836 में सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1839 में चीन में प्रथम अफीम युद्ध की शुरुआत हुई।

1857 में फ़्रांसीसी दार्शनिक और गणितज्ञ आगस्ट कान्टका निधन हुआ था।  उनका जन्म  17 जनवरी 1798 को हुआ था।  उन्होंने पेरिस में तत्कालीन विचारक सेंट साइमन के साथ वर्षों सहयोग किया।  कान्ट को समाजशास्त्र के संस्थापकों में से एक माना जाता है। 


1914  में ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, रूस ने लंदन संधि पर हस्ताक्षर किए।

1937 में स्पेन में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई।

1939 में अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ़्रंकलिन रुज़वेल्ट ने योरोप में आरंभ होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध में अमरीका की निष्पक्षता की घोषणा की।

1944 में  बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने एकीकरण संधि पर हस्ताक्षर किए।

1972 में म्यूनिख ओलंपिक खेल के दौरान आज ही के दिन आतंकवादी हमला हुआ जिसने 11 खिला़ड़ियों की जान ली।

1987 में अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।

1997 में आज ही के दिन मदर टेरेसा का निधन हुआ था। प्रेम और नर्मदिली का पर्याय मानी जाने वाली मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 

2005  में मंडला एयरलाइंसका विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों की मौत हो गई।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment