Sunday 1 October 2017

1 अक्टूबर – आइए मजरूह सुल्तानपुरी को याद करें

1919 में आज ही के दिन उर्दू शायर मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ था। हिंदी सिनेमा जगत को उन्होंने सैकड़ो लोकप्रिय गीत दिए जिसे लोग आज भी गुनगुनाते हैं।  1950 और 1960 के दशकों में मजरूह का हिन्दी फिल्मों के संगीत पर गहरा प्रभाव रहा। पर वे पांच दशक तक सिनेमा जगत में सक्रिय रहे। 24 मई 2000 को उनका निधन हो गया। 1964 में फिल्म दोस्ती के गीत ( चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे ) के लिए उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।
उनका असली नाम असरार उल हसन खान था। दुनिया बनाने वाले क्या तेरे मन में समाई ...जैसे गीत लिखने वाले मजरूह को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिल चुका है। भारत सरकार ने 2013 में उनके ऊपर एक डाक टिकट जारी किया था।


1842 में एस. सुब्रह्मण्य अय्यर जो स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद्‌ और सामाजिक कार्यकर्ता थे, का जन्म हुआ।

1895 में पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाक़त अली ख़ां का जन्म हुआ।

 1854 में भारत में डाक टिकट का प्रचलन प्रारंभ हुआ। इसी दिन से देश में औपचारिक तौर पर डाक व्यवस्था की शुरुआत हुई जो बदस्तूर जारी है। पहले जारी टिकट पर महारानी विक्टोरिया का सिर और भारत बना होता था। इसकी कीमत आधा आना (1/32 रुपये) थी।

1901 में स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरो का जन्म हुआ।

1919 में हन्टर समिति की स्थापना ब्रिटिश सरकार द्वारा 1 अक्टूबर, 1919 ई. को की गई थी।

1949 में चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई। जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक आफ़ चाइना) की घोषणा।

1953 में आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960 में नाइज़ीरिया को यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली

1967 में भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 में लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढा कर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।

1996 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1998 में श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्ज़े के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।



2000 में  सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेल सम्पन्न हुए।

2002 में एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्द्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ

2006 में इस्रायल ने लेबनान से अपनी सेना की आखिरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस
1 क्तूब का दिन हर साल अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment