Friday 1 December 2017

1 दिसंबर – महान हिंदी प्रचारक काका कालेलकर को नमन

1885 में भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक आचार्य काका कालेलकर का जन्म महाराष्ट्र के सतारा में हुआ। उनका पूरा नाम दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर था। आचार्य काका साहब कालेलकर जी का नाम हिंदी भाषा के विकास और प्रचार के साथ जुड़ा हुआ है। काका कालेलकर की लगभग 30 पुस्तकें प्रकाशित हुई जिनमें अधिकांश का अनेक भारतीय भाषाओं में अनुवाद हुआ। उनका निधन 21 अगस्त 1981 को 96 साल की उम्र में हुआ। काका कालेलकर ने लंबा समय बापू के साथ साबरमती आश्रम में गुजारा। बापू की प्रेरणा से वे हिंदी के प्रचार प्रसार में लग गए।



1640 में पुर्तगाल को 60 साल की गुलामी के बाद स्पेन से आजादी मिली।

1886 में क्रांतिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप का जन्म हुआ।

1906 में विश्व का पहला नियमित सिनेमाघर द सिनेमा ओमनिया पाथे फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू हुआ।

1918 में डेनमार्क की संसद ने अधिनियम पारित कर आइसलैंड को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दी।

1925 में फ्रांस-बेल्जियम और जर्मनी ने यूरोप में शांति के लिए समझौता किया और ब्रिटेन-इटली ने इस समझौते में गारंटी दी।

1933 में भारत में पहली दैनिक यात्री उड़ान सेना कोलकाता और ढाका के बीच शुरू हुई।

1934 में रूस के शासक जोसेफ स्टालिन के सहयोगी और कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सगेई किरोव की लेनिनिग्राद में हत्या कर दी गई।

1955 में अमेरिकी राज्य अलबामा में एक अश्वेत महिला को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने बस में अपनी सीट एक गोरे आदमी के लिए खाली करने से इनकार कर दिया।

1963 में नागालैंड भारत का 16वां राज्य बन गया।

1964 में माल्टा और जाम्बिया संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ गए।

1965 भारत की बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की स्थापना की गई।

1973 में इजरायल के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन की 87 साल की उम्र में मौत हो गई थी।

1974 में क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी का निधन हो गया।

1988 में बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं। वह किसी मुस्लिम राष्ट्र की पहली चुनी गई महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1990 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजयलक्ष्मी पंडित का निधन हुआ।

2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व एड्स दिवस पर इससे लड़ने के लिए 5.5 अरब डॉलर की विश्वव्यापी योजना की घोषणा की।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment