Tuesday 19 December 2017

19 दिसंबर – गोवा को आजादी मिली

1961 में 19 दिसंबर को गोवा पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ। 451 साल से ज्यादा गोवा दमन और दीव पर पुर्तगाली शासन रहा। ये क्षेत्र ब्रिटेन से भारत की आजादी के बाद जाकर स्वतंत्र भारत का हिस्सा बन सके। गोवा की आजादी के लिए यहां भी लंबी लड़ाई लड़ी गई। इसके बाद यह केंद्र शासित राज्य रहा। 30 मई 1987 को राजीव गांधी के शासनकाल में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। 


1927 में उत्तर प्रदेश तत्कालीन संयुक्त प्रांत ऑटोमोबाइल संघ का गठन हुआ।

1927 में तीन क्रांतिकारी राम प्रसाद बिसमिल, रोशन सिंह और अशफाकउल्ला खान को ब्रिटिश राज में फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1941 में एडाल्फ हिटलर जर्मनी के सुप्रीम कमांडर चीफ बना दिए गए।


1950 में नाटो ने जनरल डवाइट आइजन हावर को यूरोप में धुरी शक्तियों का सर्वोच्च कमांडर नियुक्त किया।

1958 में अमेरिकी राष्ट्रपति आइजन हावर ने दुनिया के पहले सेटेलाइट प्रसारण के दौरान क्रिसमस का बधाई संदेश भेजा।


1965 में फ्रांस में चार्ल्स द गाल ने फ्रैंकोइस मितेंरा को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीता।


1972 में चांद तक जाने वाला आखिरी मानवीय स्पेसक्राफ्ट अपोलो 17 पृथ्वी पर क्रू सदस्यों के साथ वापस लौटा।

1978 में इंदिरा गांधी को संसद की अवमानना और विशेषाधिकार हनन के आरोप में एक सप्ताह के लिए जेल भेजा गया।

1984 में हांगकांग को 1997 में चीन में सौंपे जाने के संबंध में ब्रिटेन और चीन के बीच समझौता हुआ।

1993 में इंडोनेशिया में सिंगापुर की सिल्कएयर एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 104 लोगों की मृत्यु हो गई।


1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाया गया। अमेरिका में महाभियोग का सामने करने वाले यह दूसरे राष्ट्रपति बने।

1999 में मकाऊ द्वीप पर पुर्तगाली आधिपत्य खत्म चीन का नियंत्रण कायम।

2003 में लीबिया में शासकों द्वारा आज के दिन अचानक ये घोषणा की गई कि वह अपने विनाशकारी हथियारों को नष्ट करेगा।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment