Sunday 3 December 2017

03 दिसंबर - देशरत्न राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ

1884 में भारत के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डाक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म बिहार के सीवान जिले के जीरादेई नामक गांव में हुआ। वे दो कार्यकाल तक भारत के राष्ट्रपति रहे। अपने आखिरी समय में वे सदाकत आश्रम पटना में रहे। उनका निधन 28 फरवरी 1963 को पटना में हुआ। वहीं गंगा तट पर उनकी समाधि बनाई गई है।

1469 में इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ। उन्होंने राजनैतिक गतिविधियां करने के साथ ही फ़लोरेन्स नगर का इतिहास लिखा।

1790 में लार्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामलों में न्याय की ताकत मुशिर्दाबाद के नवाब से छीन कर अपने हाथ में कर ली और सदर निजामत अदालत को कोलकाता स्थानंतरित कर दिया गया

1828 में एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए।

1882 में  प्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।

1889 में क्रांतिकारी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।

1910 में फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन।

 1912 में तुर्की, बुल्गारिया, सबिर्या, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया।
1937 में भारतीय भाषाविद विनोद बिहारी वर्मा का जन्म हुआ।

1948 में पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी जहाज को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट से 1,100 गों की मत हुई।

 1967 में इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किए गए।

1971में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ।

1979 में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का निधन हुआ। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

1984 में भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोग मारे गए और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए।

1989 में रूस के राष्ट्रपति मिखाइल गोर्वाच्योव और अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की।


2011 में हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता देवानंद का निधन हो गया। गाइड जैसी कालजयी फिल्में देने वाले देवानंद का जन्म 26 सितंबर 1923 को हुआ था।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment