Saturday 9 December 2017

09 दिसंबर - बेलुर मठ की स्थापना हुई

1898 में कोलकाता के पास हुगली नदी के किनारे बेलूर मठ की स्थापना स्वामी विवेकानंद ने की। यह दुनिया भर में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने वाली संस्था रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है। यहीं स्वामी विवेकानंद 1902 तक रहे भी। आज रामकृष्ण मिशन की शाखाएं देश भर में फैली हुई हैं। मठ का परिसर काफी सुंदर निर्मित है।  

1625 में हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर।

1742 में स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।

 1748 में फ़्रांसीसी रसायनशास्त्री क्लॉड लुइस बर्थले का जन्म हुआ।

1761में शिवाजी की पुत्री ताराबाई का पुणे में निधन हुआ।

 1762 में ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।

1825 में सिपाही विद्रोह के एक प्रमुख नायक राव तुला राम का हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जन्म।

1873 में हिज एक्सेलेंसी जार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने 'म्योर कॉलेज' की आधारशिला  रखी।


1910 में  फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1917 में जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।

1924 में हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।

1931 में जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।

1941में चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1946 में देश का सर्वोच्‍च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली बैठक आज के दिन हुई थी।

1992 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने ब्रिटेन के शाही उत्तराधिकारी प्रिंस ऑफ वेल्स और उनकी पत्नी प्रिंसेज डायना के तलाक की घोषणा करते हुए बताया कि शाही जोड़ा आपसी सहमति से अलग होने जा रहा है

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment