Thursday 7 December 2017

07 दिसंबर – वीर योद्धा हैदर अली का निधन हुआ

1782 में हैदर अली का निधन 7 दिसंबर को हुआ। वह 18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और क़ाबलियत के बल पर मैसूर का शासक बन गया। अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाला शासक टीपू सुल्तान हैदर अली का बेटा था। हैदर अली का जन्म 1722 में, बुदीकोट, मैसूर, भारत में हुआ था। उनका जन्म का नाम हैदर नाइक था। उन्होंने फख्र-उन-निस्सा (फातिमा बेगम) से शादी की।


1825 में भाप से चलने वाला पहला जहाज इंटरप्राइजकोलकाता पहुंचा।

1856 में भारत में पहली बार आधिकारिक रूप से हिंदू विधवाका विवाह कराया गया।

1941 में जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गए।

1944 में जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।

1970 में पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।

1972 में अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।

1983 में मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।


1988 में अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।

1995 में दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।


2001 में कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।

2002 में तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।

2009 में डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment