Monday 4 December 2017

4 दिसंबर - गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण हुआ

1924 में 4 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया बनकर तैयार हुआ। 1911 में 2 दिसंबर को जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा-रानी बने। बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया। लंबे समय तक इसका इस्तेमाल पश्चिम से आने वाले अतिथियों के स्वागत केंद्र के तौर पर होता था। इसकी ऊंचाई 26 मीटर (85 फीट ) है। यह मुंबई के ओपोलो बंदर क्षेत्र में है। अब यह मुंबई का बड़ा पर्यटक स्थल बन चुका है।

1796 में बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।

1829 में वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।

1860 में गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।

1952 में  इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
1959 में भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
1967 में देश के पहले रॉकेट रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
1971 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।

1977 में मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित हुआ।

1984 में हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या कर दी।

1995 में संयुक्त राज्य अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।

1996 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।

1999 में अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।

2017 हिंदी फिल्मों के सदाबहार अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 2015 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला था।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment