Saturday 2 December 2017

2 दिसंबर – विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रधानमंत्री बने

1989 में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने भारत के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही देश में दूसरी बार गैर कांग्रेसी राज्य की स्थापना हुई। वे दो साल ही प्रधानमंत्री के रुप में शासन कर सके। 1991 में उनकी सरकार गिर गई। उन्हें पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने के लिए मंडल कमिशन की रिपोर्ट लागू करने का श्रेय जाता है। वे कविताएं लिखते थे और चित्र भी बनाते थे। उनके कई चित्र साहित्यिक पत्रिकाओं के कवर की शोभा बढ़ा रहे हैं।

1804 में पेरिस के नोत्रेदाम कैथेड्रल में नेपोलियन बोनापार्ट की नेपोलियन प्रथम के तौर पर ताजपोशी हुईकरीब हजार साल के बाद सम्राट के तौर पर सत्तारूढ़ होने वाले वह पहले फ्रांसीसी शासक थे। महानतम सैनिक रणनीतिज्ञों में से एक माने जाने वाले नेपोलियन का जन्म कॉर्सिका में हुआ था। 1790 के दशक में फ्रेंच रिवॉल्यूशनरी आर्मी में बहुत तेजी से उनका कद बढ़ा।

1848 में फ्रांच जोसेफ ऑस्ट्रिया के शासक बनाए गए।

1852 में नेपोलियन लुइस बोनापार्ट फ्रांस के शासक बन गए।

1939 में न्यूयॉर्क शहर का ला गार्डिया एयरपोर्ट खोला गया।

1942 में पांडिचेरी में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना की गई। बाद में इसे श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।

1942 में एनरिको फर्मी के नेतृत्व में भौतिक विज्ञानियों के दल ने अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में पहली बार परमाणु चेन रिएक्शन किया।

1959 में हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता बोमन इरानी का जन्म हुआ।


1971 में संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की गई।

1976 में फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1979 में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भीड़ ने अमेरिकी दूतावास में आग लगा दी थी।

1988 में पहली बार बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभालापाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री भुट्टो को करिश्माई नेता माना जाता था लेकिन 2007 में रावलपिंडी में उनकी हत्या कर दी गई



1991 में पहली बार पोलैंड और कनाडा ने यूक्रेन को सोवियत संघ से अलग एक देश माना।

1995 में कनाडा के प्रसिद्ध उपन्यासकार, नाटककार और आलोचक रॉर्बट्सन डेविस का 82 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

2003 में हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र के युद्धापराध न्यायालय ने बोस्निया सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमेप निरोलिक को 1995 में हुए सर्बनिका नरसंहार में दोषी ठहराते हुए उन्हें 27 साल कैदी की सजा सुनाई गई।


2014 में भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री ए आर अंतुले का निधन।  

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment