Wednesday 20 December 2017

20 दिसंबर – रंगभेद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी का दिन

1956 में आज ही के दिन रंगभेद के खिलाफ एफ्रो अमेरिकी महिला रोजा पार्क्स की लड़ाई रंग लाई और सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी चाहिए। रोजा अफ़्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्त्ता थीं। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका की कांग्रेस ने द फ़र्स्ट लेडी ऑफ़ सिविल राइट्स यानी नागरिक अधिकारों की पहली औरत और द मदर ऑफ़ द फ्रीडम मूवमंट (आज़ादी लहर की मा) नामों से पुकारा। रोजा लुईज़ का जन्म टस्कागी, अलाबामा पर 4 फरबरी 1913 को हुआ था। 


1936 में हिंदी के प्रसिद्ध कहानीकार रॉबिन शॉ पुष्प का जन्म बिहार क मुंगेर में हुआ।  उनका निधन 30 अक्तूबर 2014 को हुआ। उनकी प्रमुख कृति दुल्हन बाजार, बंद कमरे का सफर, गवाह बेगमसराय, अग्निकुंड (कहानी संग्रह) आदि है। उन्होंने कुछ फिल्मों की पटकथाएं लिखीं और दूरदर्शन के लिए डाक्यूमेंटरी भी बनाई। उनकी पहली कहानी साठ के दशक में धर्मयुग में प्रकाशित हुई थी।


1780 ब्रिटेन ने नीदरलैंड के खिलाफ जंग का ऐलान किया।

1830 में ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।


1917 में सोवियत संघ में चेका नाम की पहली खुफिया पुलिस की स्थापना की गई।

1924 में जर्मन एडोल्फ हिटलर को जेल से रिहाई मिली।

1942 में भारत में जापान का पहला हवाई हमला कोलकाता में किया गया।

1955 में भारतीय गोल्फ संघ का गठन किया गया था।

1955 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने प्रिंस चार्ल्स और राजकुमारी डायना को जल्द तलाक लेने के लिए कहा।



1963 में जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।


1971 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति याहया खान ने त्याग पत्र दिया।

1973 में स्पेन के प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की इसी दिन मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत हो गई थी।


1976 में इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

 1977 में वियतनाम संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य देश बन गया।


1999 में मकाओ पुर्तगाल की तरफ से चीन को सौंप दिया गया।

  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment