Wednesday 6 December 2017

06 दिसंबर – वारेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ

1732 में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआवारेन हेस्टिंग्स 1772 से 1785  तक बंगाल के गवर्नर-जनरल के पद पर रहा। 1773 में उसने बंगाल में चल रहे द्वैध शासन को खत्म कराया। 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट पास होने के बाद वह 1774 में  बंगाल का गवर्नर जनरल बना। 1750 ई. में वारेन हेस्टिंग्स ईस्ट इण्डिया कम्पनी के एक 'क्लर्क' (लिपिक) के रूप में कलकत्ता (कोलकाता) पहुंचा और कार्यकुशलता के कारण शीघ्र ही वह कासिम बाज़ार का अध्यक्ष बना। फिर वह गवर्नर जनरल की कुरसी तक पहुंचा। वह अरबी, फारसी जानता था। बांग्ला भी बोल सकता था। उसका निधन 22 अगस्त 1818 को ब्रिटेन में हुआ।

1774 में आस्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।

1768
मे एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।

1877 
में पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा 'री हेड अ लिटिल लेम्‍ब'

1907 में भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

1917 
में फिनलैंड ने रुस के आधिपत्य से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1921 
में ब्रिटिश और आइरिश प्रतिनिधियों ने एंग्लो-आइरिश संधि पर हस्ताक्षर किए।


1946 
में होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

1956 में राजनेता और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।

1958 
में इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।

1977 
में ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने भारत को 16 रन से हराया। अपने पहले मैच में वायने क्लार्क ने आठ विकेट झटके।

1992 में दिन अयोध्या में बाबरी मसजिद गिरा दी गई।

1998 में ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने ग


2012 
में मिस्त्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे ग और 770 घायल हुए।

( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment