Tuesday 12 December 2017

12 दिसंबर – दिल्ली देश की राजधानी बनी

1911 में भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई। ब्रिटिश सरकार ने दिल्ली दरबार का आयोजन किया। 11 दिसंबर 1911 को ब्रिटिश सरकार ने दिल्ली दरबार का आयोजन किया था। दरबार का आयोजन बुराड़ी में हुआ था जो कि दिल्ली शहर से बाहर था। दरबार के लिए खास इंतजाम किए गए थे। देश के कोने कोने से राजा, महाराजा और उनकी महारानियां पहुंचीं थीं। उनकी मौजूदगी में दिल्ली को राजधानी बनाने का एलान किया गया।


323 में वेनिस में जन्में इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1787 में पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।

1800 में वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।


1822 में अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।


1884 में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया। 

1913  में फ्लोंरेस के एक होटल के कमरे में दो साल से खोई हुई मोनालिसा बरामद हुईपेरिस के मशहूर लूव्रे म्यूजियम से चुराई गई यह पेंटिंग विंसेजो पेरुजा नाम के एक इतावली वेटर के कमरे से मिलीइसके पहले लियोनार्डो दा विंची की यह मशहूर रचना पेरिस के लूव्रे म्यूजियम में रखी हुई थी। 


1915 में चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया

1917 में फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गई।

1923 में इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।

1936 में चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1947 में इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कियाकर लिया।


1971 में भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।

1981 में पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव निर्वाचित।

1990 में टीएन शेषन भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए गए। उनका नाम देश में बड़े चुनाव सुधारक के रुप में लिया जाता है।

1992 में हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।

1996 में भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।

1998 में अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति द्वारा राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग चलाने की मंजूरी।


 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment