Wednesday 13 December 2017

13 दिसंबर – संसद पर आतंकी हमला हुआ था

2001 में 13 दिसंबर का दिन कोई भारतीय नहीं भूला सकता।  इस दिन लोकतंत्र के मंदिर पर आतंकी हमला हुआ था। संसद भवन पर आज के दिन सुबह ग्यारह बजकर पच्चीस मिनट पर हथगोलों और एके-47 से लैस पांच अज्ञात आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। आतंकियों से मुकाबला करते हुए सुरक्षा में तैनात कई जवान शहीद हो गए। 

1232 में गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा कर लिया।

1642 में हालैंड के नाविक एबेल टासमैन ने न्यूजीलैंड की खोज की।

1772 में मराठा क्षत्रप नारायण राव ने सतारा में पेशवा की गद्दी संभाली।

1883 में महान जीव वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन जहाज से पेंटागोनी के पोर्ट डेसेडो पहुंचे।


1916 में आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत।

1920 में प्रथम विश्व युद्ध के बाद गठित लीग ऑफ नेशन्स ने हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना की।

1941 में हंगरी और रोमानिया ने अमेरिका के साथ युद्ध की घोषणा कर दी।


1961 में क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी ने अपना टेस्ट कैरियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए शुरू किया।

1962 में नासा ने अपनी सेटेलाइट रिले 1 का प्रक्षेपण किया।

1966 में अमेरिका ने नेवादा परीक्षण रेंज में परमाणु परीक्षण किया।

1975 में सोवियत संघ ने पूर्वी कजाकिस्तान में परमाणु परीक्षण करवाए।

1974 में माल्टा गणराज्य बन गया।

1981 में आज ही के दिन पोलैंड के सैन्य शासकों ने मार्शल लॉ लगाकर देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी।


1986 में मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हो गया। उन्होंने अभिनेता राज बब्बर से विवाह किया था।

1988 में फिलीस्तीन मुक्ति संगठन(पीएलओ) के प्रमुख यासर आराफात ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को संबोधित किया।

1996 में कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए।



 ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment