Friday 15 December 2017

15 दिसंबर – 1950 में सरदार पटेल का निधन हुआ

1950 में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल का निधन हो गया। उन्हें देसी रियासतों के एकीकरण के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। वे गांधी जी के प्रखर अनुयायी थे। उन्होंने अपना जीवन बड़ी सादगी से जीया। उनका जन्म 31 अक्तूबर 1875 को गुजरात में हुआ था। वे बारडोली सत्याग्रह से नायक बनकर उभरे।


1749 में मराठा शासक शिवाजी के पौत्र शाहु जी का निधन हो गया।

1803 में भोंसले और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुई देवगांव संधि के तहत कटक और उडीसा पर कंपनी शासन स्थापित हो गया।

1852 में एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्‍ट गुस्‍ताव एफिल का जन्‍म हुआ


1954 में चार्टर फॉर किंग्डम ऑफ द नीदरलैंड पर हस्ताक्षर किए गए।

1965 में अमेरिकी अंतरिक्ष यान जैमिनी 06 और जैमिनी 07 ने पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा की।

1966 में मिकी माउस नाम का कार्टून चरित्र के निर्माता वाल्ट डिज्नी का निधन हो गया।

1970 में सोवियत संघ का स्पेसक्राफ्ट वेरेना 7 सफलतापूर्वक वीनस पर लैंड हुआ।

1973 में अरब इजरायल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमेरिका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही ऐसे कदम उठाए गए जिससे तेल की कीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं।

1976 में जाने माने फुटबालर बाइचुंग भूटिया का जन्म हुआ। वे भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान रह चुके हैं। वे संसद का चुनाव भी लड़े हालांकि जीत नहीं हासिल कर सके। वे भूटिया जनजाति से आने वाले सम्मानित नाम हैं।

1978 में अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने चीन के साथ अगले साल से राजनयिक संबंध स्थापित करने और ताइवान के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की।

1991 में फिल्मकार सत्यजीत रे को स्पेशल आस्कर से नवाजा गया।

1994 में पलाउ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य देश बन गया।

2000 में यूक्रेन के राष्ट्रपति कुचमा ने चेनोर्विल परमाणु संयंत्र को बंद करने के आदेश दिए।


2001 में ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद आज के ही दिन दुनिया के एक अजूबे पीसा की मीनार को जनता के लिए खोला गया था।

2004 में ब्रिटेन के गृह मंत्री डेविड ब्लकेट को आज के दिन इस्तीफा देना पड़ा था, उन पर आरोप था कि उन्होंने अपनी एक पूर्व प्रेमिका के बच्चे की आया को वीजा जल्दी दिलाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था।


  ( HISTORY OF THE DAY, EVENTS OF THE DAY, WHAT HAPPEN ON THIS DAY ) 

No comments:

Post a Comment